मिशन में आने वाले, जाने चले जाते कहाँ…
कल तक थे जो दिल के अपने, जानें खो जाते हैं कहाँ…।।
हमने तो बस प्रेम दिया था,
निस्वार्थ स्नेह लुटाया था।
ना पद चाहा, ना सम्मान,
बस साथ निभाना चाहा था।।
मिशन में आने वाले, जाने चले जाते कहाँ…।।
संग चले थे सपनें लेकर,
एक उजाला करने को।
शिक्षा, सेवा, मानवता का,
दीप धरा पर धरने को।।
मिशन को ही जीवन समझा,
हर साथी परिवार लगा।
लेकिन कुछ भ्रम की राहों में,
अपनों का संसार बहा।।
दिल पूछे हर सूनी राहें, छोड़ गए वो सब कहाँ।।
मिशन में आने वाले, जाने चले जाते कहाँ…।।
ना कोई लोभ हृदय में था,
ना मन में अभिमान रहा।
छोटे भाई समझ के सबको,
अपनापन ही दान दिया।।
जिसको जितना प्रेम दिया था,
बस उतनी ही उम्मीद रही।
सोचा था सब साथ चलेंगे,
यही जीवन की उम्मीद रही।।
पर महत्वाकांक्षाओं की आँधी,
ले गई उनको जाने कहाँ।।
मिशन में आने वाले, जाने चले जाते कहाँ…।।
याद बहुत वो दिन आते हैं,
संग बिताई बातें भी।
हँसना, मिलना, सपने बुनना,
मिशनमय उम्मीदें भी।।
अब भी दिल के द्वार खुले हैं,
अब भी वही पुकार रहे।
अगर कभी तुम थक जाओ तो,
लौट के फिर से आ जाना रे।।
रूठे अपने फिर मिल जाएँ,
दिल चाहता विश्वास यहाँ।।
मिशन में आने वाले, जाने चले जाते कहाँ…।।
मिशन केवल नाम नहीं है,
ये मानवता की शान है।
मनुष्य बन मानव हेतु जियें,
बस इतना सा अभियान है।।
शिक्षा का उत्थान रहे और,
शिक्षक का सम्मान रहे।
प्रेम, दया और सेवा वाला,
हर दिल में इंसान रहे।।
हमने दिल से प्रेम किया था,
कोई स्वार्थ नहीं रहा है यहाँ।।
मिशन में आने वाले, जाने चले जाते कहाँ।
कल तक थे जो दिल के अपने, जानें खो जाते हैं कहाँ।।
सादर निवेदन - विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार
#शैक्षिक_दर्पण (शैक्षिक गतिविधियों का साप्ताहिक संकलन)-187
अच्छा सोचो, अच्छा करो, अच्छे बनो।
"प्रोत्साहन वह औषधि है जो निष्क्रिय और नकारात्मक को भी सक्रिय और सकारात्मक बना देती है।"👇
https://t.co/2dJaeW6Ls1
दिनांक : 22 मार्च 2026
शिक्षा व शिक्षण के लिए समर्पित अनमोल रत्नों के सकारात्मक प्रयास और प्रयत्न देखकर आपको कैसा लगा? अपना फीडबैक जरूर लिखें। आपका फीडबैक ही हमें कुछ नये रूप में अच्छाई और सच्चाई के लिए सेवा करने की शक्ति प्रदान करता है। फीडबैक लिखें👇
संकलन एवं सहयोग : टीम #शैक्षिक_दर्पण
#मिशन_शिक्षण_संवाद।
नोट और निवेदन :- "बुराई तो एक ऐसी गंदी हवा है जो बिना किसी प्रयास के भी फैलती है, परन्तु अच्छाई और सच्चाई की खुशबू बिखेरने के लिए कुछ प्रयत्न और प्रयास करने ही होते हैं।" इसलिए क्या आप भी दुनियाँ में अच्छाई और सच्चाई की खुशबू बिखेरना चाहते हैं। तो मिशन शिक्षण संवाद परिवार में आपका हार्दिक स्वागत हैं।🌹💐🙏🙏🙏 मिशन परिवार का सहयोगी बनने के लिए लिख सकते हैं :- 9458278429 पर
विमल कुमार
मिशन शिक्षण संवाद
@Aamitabh2@AshwiniUpadhyay@myogiadityanath@DmSambhal@DMAuraiya
@dileepuppss 2011से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लादकर अन्याय किया जा रहा है यह कानून नैसर्गिक न्याय सिद्धांत के विरुद्ध है।इसको हटाकर नृयाय दिलायें।
@star_orm@bstvlive सबसे ज्यादा क्लेम रिजेक्शन के मामले आपके ही क्यों है? देश मे सबसे ज्यादा टाप पर प्रति 1 लाख 52 रिजेक्शन। जबकी अन्य कंपनियां इस मामले में आपकी आधी भी नहीं हैं?
💐🌹🙏🙏🙏नमन है आप सभी भाई बहनों को जिन्होंने मिशन शिक्षण संवाद की विचारधारा को उस दौर में आत्मसात किया हुआ है। जब चारों को सत्ता, शासन, पद, प्रतिष्ठा और पैसा की चमक की चकाचौंध मन मष्तिष्क को प्रभावित कर रही हो। ऐसी परिस्थितियों में भी आप सभी भाई-बहन मानवीय कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से सतत आगे बढ़ते जा रहे हैं। इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार एवं सादर नमन💐🌹🙏🙏🙏
💐🌹सादर प्रणाम!🙏🙏🙏
विद्यालयों में शिक्षण को सरल, सहज एवं रोचक बनाने के लिए टीम मिशन शिक्षण संवाद के कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास-
-:दैनिक प्रयास:-
✍️1- विद्यालय की शुभ शुरुआत के लिए #दैनिक_श्यामपट्ट।
✍️2- बच्चों में जिज्ञासा जगाने के लिए #बाल_जिज्ञासा।
✍️3- बच्चों में संस्कार को सुदृढ़ करने के लिए दैनिक #बाल_कहानी।
✍️4- बच्चों के जीवन को स्वस्थ और सकारात्मक बनाने के लिए #दैनिक_योग_संदेश
✍️5- भारतीय संस्कृति की समझ विकसित करने के लिए #संस्कृत_शिक्षण
✍️6- बच्चों में प्रतियोगी परीक्षाओं की समझ विकसित करने के लिए #दैनिक_क्विज।
✍️7- भारत के महान रत्नों को जानने एवं नमन करने हेतु दैनिक #भारत_के_महान_रत्न।
✍️8- शिक्षण को सरल, सहज व रोचक बनाने के लिए #TLM_संसार और #काव्यांजलि।
✍️9- शिक्षक एवं विद्यार्थियों में काव्य सृजन की प्रतिभा निखारने लिए दैनिक #काव्य_सृजन।
✍️10- बच्चों की प्रतिभा को पंख लगाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी हेतु दैनिक #ऑनलाइन_शिक्षण।
-: साप्ताहिक प्रयास :-
✍️1- बच्चों में विषयों की गहरी और स्पष्ट समझ के लिए साप्ताहिक #हिन्दी, #अंग्रेजी, #गणित, #विज्ञान, #सामाजिक_विषय, #तर्कशक्ति, #मानसिक_योग्यता शिक्षण के लिए वर्कशीट एवं वीडियो निर्माण।
✍️2- बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए निशुल्क साप्ताहिक एवं मासिक आकलन एवं #मॉडल_टेस्ट_पेपर।
✍️3- शिक्षकों की प्रेरक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए साप्ताहिक #शैक्षिक_दर्पण संकलन एवं वीडियो निर्माण।
✍️4- भारत की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी के लिए #भारत_दर्शन।
-: मासिक प्रयास :-
✍️1- शिक्षकों की विविध प्रतिभाओं को संकलित, संयोजित एवं प्रोत्साहित करने के लिए मासिक संकलन "#शिक्षण_संवाद"।
निशुल्क एवं निस्वार्थ स्वैच्छिक स्वयंसेवी सेवा के रूप में-
"हम सब का है यही प्रयास।
भारत बने विश्व में खास।।"
✍️सादर🙏🙏🙏
विमल कुमार
मिशन शिक्षण संवाद
@myogiadityanath@thisissanjubjp@SarvendraEdu@basicshiksha_up@bsa_aligarh72@dr_bsa@Aamitabh2@DmSambhal@DMAuraiya@bsa_unnao@BsaJalaun@BsaChitrakoot@narendramodi@PMOIndia@CMOfficeUP@pushkardhami