ग़रीब की ताक़त है उसका वोट - यही उसका हक़, उसकी आवाज़, उसकी पहचान है।
आज वही ताक़त छीनी जा रही है - SIR के ज़रिए वोट चोरी की साज़िश चल रही है।
हम हर कीमत पर वोट चोरी रोकेंगे!
#VoterAdhikarYatra
वोटचोरी के खुलासे के बाद चुनाव आयोग ने बिहार में डिजिटल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का PDF हटाकर स्कैन इमेज डाल दी है ताकि कम्प्यूटर से गड़बड़ी पकड़ना नामुमकिन हो जाए.
ये सीधा-सीधा सबूत मिटाने और वोटर चोरी को छुपाने की साजिश है.
अब भी किसी को वोटचोरी पर शक है?
#VoteChori#VoteChor #votechoriexposed
वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है।
चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ़ है - पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।
आप भी हमारे साथ जुड़ कर इस मांग का समर्थन करें - https://t.co/1qXg5bUDuP पर जाएं
या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें।
ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।
वोटों की काटपीट हेराफेरी के बारे में खुद भाजपा नेता का बयान भी साबित करता है कि चुनाव आयोग वोटों में हेराफेरी यानी बेइमानी करता है।
समाजवादी पार्टी के वोटों को बड़ी संख्या में 2022 में काटा गया था और ये बात सच है, क्योंकि इस बात को एफिडेविट के साथ समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग के सामने रखा था जिसका संतुष्टिजनक जवाब आज तक चुनाव आयोग नहीं दे पाया है।
चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और विपक्ष को बेइमानी करके भाजपा चुनाव में जबरन हरा रही है और सत्ता को जबरन कब्जाया जा रहा है।
वोट चोरी से चुनाव जीते जा रहे हैं. थोड़े से रिसर्च ने कथित 'महामानव' की पूरी इमेज ध्वस्त कर दिया. चुनाव आयोग क्या जवाब देगा? इतनी बड़ी चोरी? जवाब तो देना पड़ेगा.
यूपी में सरकारी स्कूलों के बंद किए जाने के ख़िलाफ़ अब एक जन आंदोलन खड़ा हो चुका है. गाँव-गाँव से आम लोगों द्वारा विरोध की अनगिनत वीडियो वायरल हो रही हैं. शिक्षकों द्वारा भी विरोध हो रहा है. आम लोग भी इसमें शामिल हैं. आप भी आज ज़ोर लगाओ, इसमें शामिल हो जाओ.
#मधुशाला_नहीं_पाठशाला_दो
पढ़ेगा इंडिया तो…
सरकार से सवाल पूछेगा इंडिया, जवाब माँगेगा इंडिया, नौकरी माँगेगा इंडिया
एक पैकेट बिरयानी और 200 रुपयों पर भीड़ नहीं बनेगा इंडिया
अनपढ़ नेताओं को वोट नहीं देगा और अधिकारों की बात करेगा इंडिया…
…तो बंद करो स्कूल
न पढ़ेगा इंडिया न सिर उठाएगा इंडिया.
न दलितों-पिछड़ों को पढ़ने देते हैं, न पढ़ाने देते हैं।
संसद की रिपोर्ट में सामने आया दलितों-पिछड़ों का भयावह सच।
70 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर अघोषित सवर्ण आरक्षण चल रहा है।
मैं आज देश के गृहमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने जा रही हूँ…शाम तक प्रधानमंत्री पद से मैं और नेहरू जी एक साथ इस्तीफ़ा देंगे.
मेरा इस्तीफ़ा इसलिए ज़रूरी है क्योंकि मैं देश को आतंकी हमलों से नहीं बचा पाई…
मणिपुर नहीं जा पायी…
रेल दुर्घटनाएँ नहीं रोक पाई…
भारत के संविधान की प्रस्तावना को लोगों को बताते हुए
भारत के संविधान की प्रस्तावना को सभी बच्चों को पढ़ाना चाहिए हर एक स्कूल में ताकि बच्चों को पता चल सके कि भारत के संविधान की आत्मा कहते किसको है
जय भीम जय संविधान
@BhimArmyChief@ASP4UP@Nishuazad11
आतंकवादी = जातंकवादी
एक वो है जो देश के बाहर से आतंक फैलाते है और एक ये है जो देश के अंदर जातीय आतंक फैलाते है।
एक धर्म पूछता है तो एक जाति
काम दोनों का एक ही है आतंक फैलाना
@BhimArmyChief
राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और क्रान्तिज्योति राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के महान संघर्ष और समर्पण पर आधारित फिल्म 'फुले' देशभर में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।
हम @mygovindia से मांग करते हैं कि 'फुले' फिल्म को सभी राज्यों में टैक्स फ्री किया जाए, ताकि समाज के हर वर्ग, खासकर महिलाओं, गरीबों और वंचित तबकों तक फुले दंपती के विचार पहुँच सकें।
यह समय है कि हम अपने असली नायकों को सम्मान दें और उनकी प्रेरणा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएं। फुले केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक क्रांति हैं!
जय भीम, जय फुले!
#PhuleTaxFree #समानताकाअभियान #PhuleMovie #SocialJustice #जयफुले
अमेठी की घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नही बल्कि जंगलराज है।
अमेठी जिले में पूरे परिवार की हत्या उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की असली तस्वीर है, कि सच क्या है और प्रचार क्या है। सच यह है कि उत्तर प्रदेश में दलितों के जीवन की कोई गारंटी नही है, कल किसका नंबर होगा पता नही, और प्रचार यह है कि कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है।
घर में घुसकर सरकारी टीचर सुनील कुमार समेत पूरे परिवार [पत्नी पूनम भारती दो मासूम बेटियों दृष्टि (5) और मिकी (2)] की गोलीमार सामुहिक हत्या करने की घटना अति दुखद और दण्डनीय होने के साथ बता रही है कि दलितों की सुरक्षा दयनीय स्थिति में है और उनकी कहीं कोई सुनवाई नही होती क्योंकि अगर पुलिस-प्रशासन द्वारा पूनम भारती की डेढ़ महीना पहले खुद के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी की, शिकायत पर कार्यवाही की होती तो आज चार जान नही जाती।
इस सामुहिक हत्याकांड के लिए पुलिस-प्रशासन की असंवेदनशीलता भी जिम्मेदार है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी व @dgpup मामले को गंभीरता से ले और 48 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करें और साथ ही असंवेदनशील पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्यवाही करें, जिससे भविष्य में कोई अधिकारी ऐसी लापरवाही ना करे, अगर कार्यवाही में लापरवाही होती है तो मैं खुद अमेठी पहुंचकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये, अमेठी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठूंगा।