@amazonIN I bought a cupboard online from Amazon, and after it turned out to be defective, I returned it. Now Amazon is neither giving me my money back nor returning the cupboard.
Amazon is a thief; it should return my money. My contact number is 9829125419.
UP: जंगल सफारी के दौरान बाघ ने किया हमला, गाइड ने सूझबूझ से पर्यटकों को बचाया, Video https://t.co/ZlK3WlLDuI the Aaj Tak app now to read our latest storieshttps://app.aajtak.link/d/o5NdCLWag0 via @aajtak
बीते दिनों देवनारायण योजना के #औचक_निरीक्षण करते हुए मैंने ढेरों कमियों पायीं, फिर जब बैठ कर इन कमियों के कारण ढूंढे तो लगा कि यह #Governance & #Accountability (शासन और जवाबदेही) का इशू प्रतीत होता है।
Governance & Accountability दोनों प्रभावी प्रशासन के आधार भी हैं और एक दूसरे के पूरक भी - एक भी कण कम होता है तो देवनारायण योजना की यथास्थिति जैसी स्थिति उत्पन्न होती है - पर इस स्थिति की ज़िम्मेदारी & जवाबदेही किसकी है?
सही मायने में 'आधुनिक सार्वजनिक प्रशासन' की जटिल दुनिया में, शासन और जवाबदेही वे मूलभूत तत्व हैं जो सरकार की जनसेवा में सफलता को निर्धारित करते हैं। यह नीति निर्माण, कार्यान्वयन, सेवा वितरण और नियमन को शामिल करता है। दूसरी ओर जवाबदेही सत्ता में बैठे लोगों - चाहे वे निर्वाचित अधिकारी, नौकरशाह या सार्वजनिक संस्थाएं हों - उन्हें अपने कार्यों का औचित्य सिद्ध करने, result ownership और असफलताओं या दुराचार के लिए परिणाम भुगतने के लिए बाध्य करती है। ये दोनों अवधारणाएं मिलकर पारदर्शी, कुशल & जवाबदेह कार्यप्रणाली का आधार बनाती हैं।
शासन केवल शासन करना नहीं है - यह समाज को सतत विकास, समानता & न्याय की ओर ले जाना है। मैंने अपने 30+ वर्षों के कॉरपोरेट और सामाजिक अनुभव में यह समझा है कि प्रभावी शाशन से हमें - rule of law, भागीदारी, सहमति-आधारित दृष्टिकोण, रणनीतिक दृष्टि और जवाबदेही मिलती है। यह सुनिश्चित करता है कि सार्वजनिक संसाधनों का कुशल उपयोग हो, नीतियां वास्तविक जरूरतों को संबोधित करें और संस्थाएं पक्षपात या भ्रष्टाचार के बिना कार्य करें।
जवाबदेही वह कड़ी है जो शासन को केवल प्रशासनिक कार्य से जन-केंद्रित प्रक्रिया में बदल देती है। ठोस जवाबदेही की फायदे अनेक हैं:
पारदर्शिता: सार्वजनिक जांच भ्रष्टाचार और पक्षपात को कम करती है, निर्णयों को सार्वजनिक बनाती है।
दक्षता: लेखा-परीक्षा और मूल्यांकन संसाधनों का इष्टतम उपयोग को सुनिश्चित करते हैं, अपव्यय को कम करते हैं।
सार्वजनिक विश्वास: जवाबदेह नेता नागरिकों का विश्वास जीतते हैं, जिससे अनुपालन और भागीदारी बढ़ती है
निष्पक्षता: न्यायिक समीक्षा जैसे नियंत्रण सत्ता के दुरुपयोग को रोकते हैं और हाशिए पर मौजूद समूहों की रक्षा करते हैं
अनुकूलनशीलता: निगरानी से प्राप्त प्रतिक्रिया सुधारों को बढ़ावा देती है, जिससे शासन बदलती जरूरतों के अनुरूप होता है
8 करोड़ से अधिक आबादी वाला राजस्थान सालों से जल संकट, ग्रामीण विकास और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों का सामना करता रहा है। SKOCH स्टेट ऑफ गवर्नेंस 2024 में यह 13वें स्थान पर है, https://t.co/bqvI8Uk9V6। विकसित पंचायत और सिटीजन चार्टर जैसे कदम स्थानीय शासन को मजबूत करते हैं। फिर भी, bureaucratic delays, राजनीतिक हस्तक्षेप और कमजोर issue resolution जैसे मुद्दे बने हुए हैं, क्या यही कारण हैं जिनकी वजह से देवनारायण योजना जैसी एक सुदृढ़ योजना वर्तमान परिस्थितियों में "क्रियान्वयन के धरातल पर अपाहिज सी" महसूस हो रही है ?
मेरा मानना है कि शासन और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए राजस्थान की combined लीडरशिप को निम्नलिखित कदम उठाने चाहियें:
जवाबदेही कानून लागू करें: पारदर्शिता और सामाजिक जवाबदेही विधेयक (Transparency & Social Accountability Bill) को समयबद्ध सेवाओं & whistle blower संरक्षण के साथ लागू करना चाहिये।
डिजिटल शासन को बढ़ाएं: शिक्षा, जल, कृषि और कल्याण योजनाओं में पारदर्शी सेवा वितरण के लिए AI और 'ब्लॉकचेन' का उपयोग करें।
नौकरशाही सुधार: मिशन कर्मयोगी को नैतिक प्रशिक्षण और पारदर्शी स्थानांतरण नीतियों के लिए लागू करें।
पारदर्शिता बढ़ाएं: जांच रिपोर्टों को सार्वजनिक करें और मापने योग्य मानकों के साथ सिटीजन चार्टर लागू होने से सुधार हो सकेगा।
नागरिक सहभागिता बढ़ाएं: जागरूकता अभियानों और हाशिए पर मौजूद समूहों के लिए inclusivity audits के माध्यम से समावेशिता सुनिश्चित करें।
प्रगति की निगरानी: नागरिक समाज के साथ स्वतंत्र निगरानी समितियां बनाएं ताकि शासन मेट्रिक्स का मूल्यांकन हो। SLA और TAT सुनिश्चित किये जायें।
राजस्थान में, पारंपरिक प्रशासनिक शक्तियों को आधुनिक उपकरणों के साथ मिलाकर वर्तमान बाधाओं को दूर किया जा सकता है, इससे एक अच्छा शासन मॉडल बन सकता है जो अन्य राज्यों को प्रेरित करे और शायद इसी बहाने #देवनारायण_योजना का क्रियान्वन सुचारू व योजना के मूल लक्ष्य Good #Health & Good #Education पर पुनः केंद्रित हो जाये।
परंतु मूल प्रश्न अभी भी वही है - देवनारायण योजना के दयनीय स्थिति का जिम्मेदार कौन है - और जवाबदेही किस की है ? Who is the FPR - First Person Responsible ?
(These are personal views)
@RajGovOfficial@RajCMO
आज देवनारायण बालक छात्रावास, अलवर–जयपुर रोड, #उमरैन में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अत्यंत गंभीर लापरवाहियाँ सामने आयीं।
◆ छात्रावास किराए की बिल्डिंग में संचालित है, और वो भी #बेसमेंट में - सूत्रों से पता चला है कि बेसमेंट के मालिक स्वयं सरकारी अध्यापक है - इसकी जांच अनिवार्य है।
◆ एक ही कमरे में बच्चे सोते भी हैं और खाना भी बनाते हैं।
◆ वार्डन निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए।
◆ कई दिनों से भोजन बनाने वाली महिला उपस्थित नहीं, बच्चे स्वयं खाना बनाने को मजबूर हैं।
◆ भोजन चार्ट के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा।
◆ 19 बच्चे मात्र 6 बिस्तरों पर सोते हैं।
◆ छात्रावास में केवल 1 शौचालय है और रसोई की व्यवस्था नहीं है।
◆ बच्चों को मिलने वाली सुविधा भी स्टाफ द्वारा उपयोग में लिए जा रही हैं।
◆ सफाई कर्मचारी का कोई प्रबंध नहीं है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे उत्पन्न हो रहे हैं।
यह स्थिति देव नारायण योजना की भावना और उद्देश्य के विपरीत है। बच्चों का भविष्य, स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ हो रहा है - देवनारायण योजना की मूल भावना के विपरीत संचालन हो रहा है - यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
मेरा माननीय मंत्री श्री @AvinashGehlot_ जी से निवेदन है कि तुरंत संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करें और छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करवायें। साथ ही स्पॉट निरीक्षण कर बेसमेंट में होस्टल खोलने की अनुमति देने वाले अधिकारी को तलब कर शो कॉज नोटिस दिलवायें - जितना मुझे स्मरण है, रिहाइश तो दूर की बात है - बेसमेंट में कोचिंग सेन्टर तक खोलने पर प्रतिबंध है।
@BhajanlalBjp@JogarampatelMLA@RajCMO@RajGovOfficial@DMDCAlwar
बीते कल, 27/10/2024 को राजस्थान न्यायिक सेवाओं की #सिविल_जज_भर्ती_2024 का परिणाम घोषित किया गया है।
राजस्थान न्यायिक सेवाओं की सिविल जज भर्ती 2024 भर्ती की विज्ञप्ति दिनांक 09/04/2024 में 222 पद भरे जाने थे जिसमें 10 पद MBC के लिए आरक्षित थे। दिनांक 27/10/2024 को घोषित परिणाम में MBC के 5 अभ्यर्थियों को चुना गया है, व् 222 पदों को पूर्ण रूप से भर दिया गया है ।
DOP के 28/07/2023 के पत्र क्रमांक F7(10)DOP/A-II/2023 के संशोधित आदेश की अनुपालना नहीं की गयी है और MBC समाज के अभ्यर्थियों को #बैकलॉग में 5 पदों को 3 वर्षों के लिए #सुरक्षित_न_रखकर राजस्थान सरकार के संशोधित आदेश F7(10)DOP/A-II/2023 का #उल्लंघन किया गया है। #MBC_समाज को बैकलॉग के #न्यायोचित_अधिकारों से पूर्णतः #वंचित कर दिया गया है ।
माननीय मुख़्यमंत्री महोदय श्री भजनलाल शर्मा जी आपसे निवेदन है कि इस त्रुटि को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाकर, #बैकलॉग_सहित MBC का #संशोदित_परिणाम पुनः प्रेषित करवाने की कृपा करें - आपके इस सकारात्मक कदम से MBC समाज का #विश्वास बना रहेगा @BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial
गुर्जर समाज के गांधी, गुर्जर समाज के हितो हेतु संघर्ष कर समाज को मुख्यधारा मे जोड़कर समाज को दिशा प्रदान करने वाले...... श्री कर्नल बाबा की द्वितीय पुण्यतिथि पर अंतकरण से बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
छबड़ा, बारां से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री प्रताप सिंह सिंघवी जी को जन्म दिवस की अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके सुखी, निरोग एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।
@PratapSSinghvi