#जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद जालौन में स्व-जनगणना की प्रक्रिया प्रारंभ।
जिलाधिकारी समीर द्वारा स्वयं आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्व-जनगणना पूर्ण की। इस अवसर पर जनपद के समस्त नागरिकों से निर्धारित अवधि में स्व-जनगणना कराए जाने की अपील की।
नागरिक 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/9lbIyEcwx4 पर जाकर मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा। स्व-जनगणना पूर्ण होने के उपरांत प्राप्त विशिष्ट पहचान संख्या (आईडी) को सुरक्षित रखें, ताकि 01 दिसंबर से घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को उपलब्ध कराया जा सके।
जनगणना देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर नियोजन एवं क्रियान्वयन में सहायक होते हैं।
जनपदवासियों से अपील है कि स्व-जनगणना की निर्धारित अवधि में अपने परिवार के सभी सदस्यों की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों सहित परिवार का कोई भी सदस्य गणना से छूटने न पाए। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें।
सही जानकारी, पूर्ण सहभागिता और जनसहयोग से जनगणना-2027 को सफल बनाएं।
#Census2027 #जनगणना2027 #Jalaun #SelfEnumeration
@CensusIndia2027@DCO_UP@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@InfoDeptUP
#जालौन |
🔘 जनगणना-2027 की ऑनलाइन स्व-जनगणना शुरू
🔘 डीएम समीर ने खुद भरी परिवार की जानकारी
🔘 30 नवंबर तक घर बैठे करें स्व-जनगणना
🔘 मोबाइल और कंप्यूटर से भर सकेंगे डिटेल
🔘 OTP वेरिफिकेशन के बाद मिलेगी यूनिक ID
🔘 1 दिसंबर से घर पहुंचेंगे जनगणना प्रगणक
#Jalaun#Census2027 #SelfEnumeration #OnlineCensus #UPNews #JMDNewsFLASH @deo_jalaun
📢 जनपदवासियों से अपील
प्रिय जनपदवासियों,
जनगणना 2027 का कार्य शुरू हो चुका है। यह सिर्फ सरकारी काम नहीं है, यह हमारे जिले और देश के भविष्य की तस्वीर है।
मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि जनगणना में सक्रिय सहभागिता करें और स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा का लाभ उठाएं।
अब आप घर बैठे, अपने मोबाइल से अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह सरल है, सुरक्षित है और आपका कीमती समय भी बचाता है।
🗓️ स्व-गणना की अवधि: 16 से 30 नवंबर 2026
🌐 वेबसाइट: https://t.co/AOI20YRqYK
आइए, हम सब मिलकर अपनी गणना स्वयं करें और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आपकी एक गणना, देश की सही योजना।
####आइए, जनगणना-2027 को जनभागीदारी का महाअभियान बनाएं।####
#Census2027 #SelfEnumeration #जनगणना2027 #हमारी_जनगणना_हमारा_विकास
@CensusIndia2027@DCO_UP
प्रिय जालौनवासियों,
जनपद के विकास की दिशा तय करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। जनगणना–२०२७ हमें अपनी आबादी और उसकी आवश्यकताओं की सटीक तस्वीर प्रस्तुत करने का अवसर देती है। इससे प्राप्त आँकड़े सरकार को जनकल्याण एवं विकास योजनाएँ तैयार करने में सहायता करते हैं।
आपसे आग्रह है कि इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने परिवार की पूर्ण एवं सही जानकारी उपलब्ध कराएँ। **१६ से ३० नवंबर, २०२६** तक **[https://t.co/AOI20YRqYK](https://t.co/WQlmL714Bu)** पर उपलब्ध स्वगणना सुविधा का उपयोग करें। स्वयं जानकारी भरें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
संलग्न वीडियो में प्रक्रिया और आवश्यक जानकारियाँ साझा की गई हैं। आइए, जागरूक सहभागिता से जनगणना को सफल बनाएँ।
**—जिलाधिकारी, जालौन**
@CensusIndia2027@DCO_UP@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@UPGovt
Dear residents of Jalaun,
Every citizen’s participation matters in shaping our district’s development. Census 2027 offers an opportunity to build an accurate picture of our population and its needs. The data collected helps the government plan welfare and development schemes.
I urge you to participate actively in this national exercise and provide complete and accurate information about your household. Use the self-enumeration facility available at **[https://t.co/AOI20YRqYK](https://t.co/WQlmL714Bu)** from **16 to 30 November 2026**. Submit your details and encourage others to participate as well.
The accompanying video explains the process and the information required. Let us make the census a success through informed and responsible participation.
**—District Magistrate, Jalaun**
@CensusIndia2027@DCO_UP@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
#जालौन |
🔘अवैध मौरंग परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
🔘देर रात छापेमारी कर 16 ओवरलोड ट्रक किए सीज
🔘बिना रॉयल्टी मौरंग का हो रहा था परिवहन
🔘कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक छोड़कर भागे चालक
🔘कालपी और कदौरा क्षेत्र में चला संयुक्त अभियान
🔘अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती जारी रहेगी
#Jalaun #JalaunNews #IllegalMining #Overloading #MiningAction #JMDNewsFLASH @jalaunpolice
#अवैध_खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई ।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार #कालपी एवं #कदौरा क्षेत्र में चलाए गए विशेष #रात्रिकालीन चेकिंग अभियान के दौरान बिना रॉयल्टी एवं नियमों का उल्लंघन कर खनिज परिवहन करने वाले 16 ट्रकों को सीज किया गया।
उपजिलाधिकारी कालपी, क्षेत्राधिकारी कालपी एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा देर रात तक सघन जांच अभियान चलाया गया। स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध खनन, बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
राजस्व की क्षति पहुंचाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Jalaun #DistrictAdministration #IllegalMining #जालौन #जिला_प्रशासन
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@CommissionerJha
जालौन: कुसमरा हत्याकांड
SP सुरेश चन्द्र रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
फॉरेंसिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए
गिरफ्तारी के लिए 6 पुलिस टीमें लगाई गईं
एक अभियुक्त हिरासत में लिया गया
अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी, कठोर कार्रवाई के निर्देश
#PoliceAction#CrimeNews
#आगामी_विधानसभा_सामान्य_निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, #निष्पक्ष, पारदर्शी एवं #शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत निर्वाचन #तैयारियों की समीक्षा की ।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर एवं पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन व्यय की प्रभावी निगरानी, व्यय संवेदनशील क्षेत्रों तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों का चिन्हांकन कर सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
धनबल, प्रलोभन एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु नगदी, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रलोभनकारी वस्तुओं के अवैध परिवहन व वितरण पर कड़ी निगरानी रखने, सीमावर्ती जांच चौकियों पर सघन जांच तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
सभी प्रवर्तन एजेंसियां आपसी समन्वय, सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराया जा सके।
#AssemblyElections2027 #ElectionPreparedness #FreeAndFairElections #ElectionCommission #Jalaun #DistrictAdministration #निर्वाचन2027 #निष्पक्षनिर्वाचन #निर्वाचनतैयारी #जालौन
@ceoup@ECISVEEP@CensusIndia2027@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP
जिलाधिकारी समीर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया।
#स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के इंटर कॉलेजों एवं महाविद्यालयों में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान संचालित करने साथ ही माध्यम से छात्र-छात्राओं को पहली बार मतदाता बनने, मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाना सुनिश्चित करें एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।
छात्र-छात्राओं से अपने परिवार एवं आसपास के ऐसे पात्र नागरिकों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है।
संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, संवाद एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अधिकाधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
हमारा संकल्प – जनपद का कोई भी पात्र युवा, महिला या नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
#SVEEP #VoterAwareness #मतदाता_जागरूकता #StrongDemocracy #VoterRegistration
@CensusIndia2027@ceoup@ECISVEEP@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
#जालौन |
🔘APK फाइल से हुई ₹2.13 लाख की साइबर ठगी
🔘साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर पूरी रकम सुरक्षित कराई
🔘पीड़ित के खाते में ₹1.67 लाख वापस कराए
🔘₹46 हजार फ्रॉडस्टर के खाते में कराए सीज
🔘जालौन साइबर सेल की कार्रवाई से पीड़ित को राहत
#Jalaun#JalaunNews#CyberCrime #CyberFraud #JMDNewsFLASH @jalaunpolice
#जालौन |
🔘चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर 500 रुपये की रिश्वत
🔘नदीगांव थाने का सिपाही वीडियो में कैद
🔘वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
🔘आरोपी सिपाही उपेंद्र सिंह यादव तत्काल निलंबित
🔘थानाध्यक्ष राजकुमार को पुलिस लाइन भेजा गया
🔘नए थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा की हुई तैनाती
#Jalaun #JalaunNews #Bribery #JMDNewsFLASH @jalaunpolice
#सरसौखी कान्हा गौशाला का जिलाधिकारी समीर ने किया निरीक्षण !
जिलाधिकारी द्वारा सरसौखी कान्हा गौशाला का भ्रमण कर संरक्षित गोवंशों के रख-रखाव, चारा, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान गोवंशों को गुड़, चना व केला खिलाते हुए गोंवशों के प्रति स्नेह एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक गोवंश को पर्याप्त #चारा, #स्वच्छ #पेयजल एवं समय से पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बीमार एवं कमजोर गोवंशों की पहचान कर उनके उपचार और विशेष देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
#गौसंरक्षण #कान्हागौशाला #जनसेवा #प्रशासन
@InfoDeptUP@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP
#जालौन |
🔘डीएम समीर ने सरसौखी कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण
🔘गोवंशों को गुड़, चना और केला खिलाया
🔘चारा-पानी, सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था जांची
🔘बीमार गोवंशों के समय पर इलाज के निर्देश
🔘बेहतर देखभाल के लिए अधिकारियों को दी हिदायत
#Jalaun#JalaunNews#GauShala#DMInspection #JMDNewsFLASH @DMJALAUNgmailC1
#मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने तहसील माधौगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा फार्म-6, 7 एवं 8 की ऑनलाइन फीडिंग का सत्यापन कर प्रविष्टियों की जांच की।
जांच के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची से जुड़े प्रत्येक कार्य में पूर्ण सावधानी, पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
@InfoDeptUP@CommissionerJha@ceoup@ECISVEEP@PTI_News@ians_india