भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटा के अध्यक्ष से भारतीय संसद के अध्यक्ष पद तक का सफर आदरणीय माननीय ओम जी बिरला जैसा विरला ही कर सकता हैं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं हजारों युवा करेंगे रक्तदान....
Happy Birthday Om Birla Ji भाईसाहब
रक्षा बंधन पर्व 2026
आदरणीय माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी भाई साहब श्री हरि कृष्णबिरला जी भाई साहब श्री राजेश कृष्ण बिरला जी भाईसाहब श्री बालकृष्ण बिरला जी भाईसाहब श्री नरेंद्र जी बिरला नारायण भाई साहब श्री दया कृष्ण बिरला जी भाई साहब समस्त बिरला परिवार
रक्षा बंधन पर्व 2026
आदरणीय माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी भाई साहब श्री हरि कृष्णबिरला जी भाई साहब श्री राजेश कृष्ण बिरला जी भाईसाहब श्री बालकृष्ण बिरला जी भाईसाहब श्री नरेंद्र जी बिरला नारायण भाई साहब श्री दया कृष्ण बिरला जी भाई साहब समस्त बिरला परिवार
Congratulations to the Indian Women’s Football Team on winning the SAFF Women’s Championship 2026. Their dedication, hard work and team spirit have earned them this memorable success and brought pride to the nation.
This achievement reflects the steady progress of women’s football in India and will inspire many young girls to pursue the sport. My best wishes to the team for continued success in the future.
#SAFFWomensChampionship2026
नई दिल्ली में आयोजित "विकसित भारत 2047 के संकल्प पर माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय कॉन्क्लेव" में सहभागिता कर समाज के प्रबुद्ध जनों, उद्यमियों एवं युवा शक्ति के साथ विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
माहेश्वरी समाज ने सदैव यह सिद्ध किया है कि व्यापार केवल आर्थिक समृद्धि का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और लोककल्याण का भी सशक्त साधन है। सेवा, समर्पण, नैतिकता और उद्यमशीलता की समृद्ध परंपरा से प्रेरित यह समाज शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देता रहा है।
आज जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आत्मविश्वास के साथ अग्रसर है, तब नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व की शक्ति को एक साथ लेकर आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है। विकसित भारत 2047 का स्वप्न तभी साकार होगा जब विकास का प्रकाश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और प्रगति का लाभ प्रत्येक नागरिक को समान रूप से प्राप्त हो।
मुझे विश्वास है कि माहेश्वरी समाज की दूरदृष्टि, युवा शक्ति की ऊर्जा और सेवा की भावना आने वाले वर्षों में राष्ट्र की विकास यात्रा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सामूहिक संकल्प, परिश्रम और राष्ट्र प्रथम की भावना ही विकसित भारत के अमृतकाल की सबसे बड़ी शक्ति बनेगी।
हरियाणा विधानसभा, चंडीगढ़ में आज से आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय Commonwealth Parliamentary Association (CPA) India Region, Zone-II (North Zone Conference) के उद्घाटन समारोह को संबोधित करूँगा।
'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य और भविष्य की चुनौतियों के समाधान में जागरूक समाज व जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आशान्वित हूँ कि यह सम्मेलन संसदीय परंपराओं, सुशासन, नवाचार और जनभागीदारी को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्र-निर्माण तथा लोकतांत्रिक उत्कृष्टता को नई दिशा देने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।
Live Link : https://t.co/n1Nzoqyecj
#CPAIndiaZoneIIConference
Commonwealth Parliamentary Association (CPA) India Region, Zone-II (North Zone Conference) के लिए चंडीगढ़ पहुँचने पर एयरपोर्ट पर हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण जी एवं अन्य गणमान्यों ने भावपूर्ण स्वागत किया।
#CPAIndiaZoneIIConference
CPA India Region, Zone-II (North Zone Conference) के लिए चंडीगढ़ पहुँचने पर लोक भवन, हरियाणा में राज्य के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष जी से भेंट की। आज से आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय CPA कॉन्फ्रेंस सहित उनसे विविध विषयों पर सुखद विमर्श हुआ।
#CPAIndiaZoneIIConference
CPA India Region, Zone-II (North Zone Conference) के उद्घाटन हेतु हरियाणा विधान सभा भवन पहुँचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी, विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण जी एवं अन्य गणमान्यों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूँ।
इस अवसर पर राज्य द्वारा पारंपरिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया।
कॉन्फ्रेंस में पधारे विभिन्न प्रदेशों की विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारियों के साथ छायाचित्र तथा विधान सभा भवन में Library and Parliamentary Research & Innovation Centre के उद्घाटन के साथ ही यह आयोजन और अधिक स्मरणीय हो गया है।
#CPAIndiaZoneIIConference
Address at the Inaugural Ceremony of the CPA India Region, Zone-II (North Zone Conference), held at Haryana Legislative Assembly, Chandigarh.
#CPAIndiaZoneIIConference https://t.co/QSY5MSohpo
हरियाणा विधान सभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) इंडिया रीज़न ज़ोन-II (नॉर्थ ज़ोन) कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
'हरि की धरा' हरियाणा में भविष्य की चुनौतियों और ‘विकसित भारत–2047’ के लक्ष्य को साकार करने में जागरूक समाज एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। आशान्वित हूँ कि यहाँ होने जा रहा विमर्श हमारी विधायिका, जनप्रतिनिधियों और समाज को और अधिक सशक्त करेगा।
स्वतंत्रता के बाद इन दशकों में भारत ने अपने महान लोकतंत्र की शक्ति के बल पर सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की नई दिशाएं तय की हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि हमारा दृष्टिकोण समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए और अधिक समर्पित हो। मेरा मानना है कि इस ध्येय की प्राप्ति में विधायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि विधायक अपने क्षेत्रों में नीतियों और जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से परिवर्तन के सबसे प्रभावी माध्यम होते हैं।
आज जब विश्व अनेक प्रकार की अस्थिरताओं और चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब भारत मजबूत, स्थिर और दूरदर्शी शासन व्यवस्था के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह हमारे भविष्य के लिए सुखद सूचक है।
युवाओं की ऊर्जा से लबरेज हमारा डेमोग्राफिक डिविडेंड देश की सबसे बड़ी शक्ति है। नौजवान पीढ़ी में कौशल विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देकर हम विकसित भारत के लक्ष्य को और अधिक सुगम बना सकते हैं। इसी के साथ ज़रूरी है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की, समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी को और बढ़ाया जाए।
हमारे विधानमंडलों में बनने वाले क़ानून देश और समाज को दिशा देते हैं। क़ानून और नीतियों के निर्माण में जनभागीदारी को अधिक सक्रिय कर हम लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ-साथ नीतियों और क़ानूनों को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं।
मुझे विश्वास है कि यह सम्मेलन विधायी प्रणाली में जनभागीदारी को सशक्त बनाने, लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने तथा ‘विकसित भारत–2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में नए विचारों और ठोस सुझावों का मार्ग प्रशस्त करेगा।
#CPAIndiaZoneIIConference
भारत का लोकतंत्र केवल आज़ादी के बाद की व्यवस्था नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें हमारी पुरातन परंपराओं में भी दिखाई देती हैं। पंचायत से लेकर संसद तक लोकतांत्रिक संस्थाओं ने देश में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की दिशा तय की है। नीतियों, योजनाओं और कानूनों के माध्यम से लोकतंत्र ने समाज के हर वर्ग तक बदलाव पहुँचाने का कार्य किया है।
#CPAIndiaZoneIIConference