@ArvindKejriwal नेता जी आप बहुत चालाकिये हो, दूसरे से झाड़ू मरवा के खुद शीश महल बनवाते हो, अनर्गल आलाप करके उन्माद फैलाते हो, अपने बच्चों को बाहर भेजकर दूसरो के बच्चों से आंदोलन करवाते हो, विदेशी चन्दा खूब खाते हो, तभी तो गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले केजरीवाल कहलाते हो!!!
माननीय केन्द्रीय रेल, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बाबा बद्री-केदार आपको सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें तथा दीर्घायु जीवन प्रदान करें यही कामना है।
एक नानी का नाम लेकर राम मंदिर को कोसता था
तो दूसरा मंदिर की जगह स्कूल बनाना चाहता था
वे दोनों महाठग आज सुंदरकांड का पाठ कर रहे है
थोड़ा इंतज़ार करो— राहुल, केजरीवाल, अखिलेश
तीनों कांवड़ उठाते नजर आये तो हैरान मत होना 😂
"जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, जो कश्मीर हमारा है वह सारे का सारा है"
भारत की एकता व अखंडता के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, जनसंघ के संस्थापक, अमर बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन वन्दन किया गया।
AC, PC और Twitter छोड़कर जब मैदान पर उतरेंगे तब हकीकत देख पाएंगे, इधर उधर से 2-4 क्लिप्स उठाई और कर दिया पोस्ट…
शुतुरमुर्ग की तरह मुंह रेत में डाले रहिए, सत्ताइस के चुनाव में ऐसी सुनामी आएगी की आपका सफाया हो जाएगा... तब तक के लिए देख लीजिये मुंगेरी लाल के हसीन सपने...
#सत्ताइस_में_सपा_साफ
'गर्व से कहो, हम हिंदू हैं' का उद्घोष कर भारत की राष्ट्रवादी, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाले महान संत, 'राष्ट्रऋषि' स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)
श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।
भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय गुरु जी श्री कृष्ण बिहारी राय जी से उनके आवास पर स्नेहिल मुलाकात कर उनको नवीन दायित्व के लिए ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनका मार्गदर्शन आशीर्वाद प्राप्त किया।🙏💐💐🙏
सुशासन और विकास के पर्याय, प्रदेश के लोकप्रिय मा.मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।
इस अवसर पर उनका स्नेहिल आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
गाजीपुर के गौरव, विकास पुरुष, हम सब के अभिवाहक मुकुटमणी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल आदरणीय श्री मनोज सिन्हा जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, आप बुलंदियों को छूवे, दीर्घायु हो, बाबा बर्फानी, माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे यही इस अवसर पर कामना करता हूं।
@manojsinha_
हम सबके नेता, विकास पुरुष,जम्मू-कश्मीर के मा. उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके दीर्घायु , उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य हेतु प्रार्थना करता हूं।