"साल भर में हमारे Sriharikota से उतनी launching नहीं होतीं, जितनी एक साल में कांग्रेस के लोग अपने नेता को Launch करने की विफल कोशिश कर लेते हैं…”
पीएम मोदी से सुनिए, सियासत के इकलौते ऐसे 'प्रोडक्ट' के बारे में, जो हर बार नया डिब्बा पहनकर आता है और मुंह के बल गिरता है! 😂
🇮🇳 “हम करके रहेंगे” — संकल्प से सिद्धि की ओर एक कदम 🇮🇳
कल विकसित भारत सेवा संकल्प सभा में हमारे लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान “हम करके रहेंगे” से प्रेरणा लेते हुए, आज आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक सार्थक पहल की।
इसी क्रम में हस्तकला आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार एवं अपनी स्वयंसेवी संस्था Creative Foundation के माध्यम से CRRI कैम्प मथुरा रोड, नई दिल्ली की महिलाओं को भारत सरकार की हस्तकला एवं हस्तशिल्प से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की।
हमारा प्रयास है कि हमारी मातृशक्ति के हुनर को प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाए।
प्रधानमंत्री जी का संदेश स्पष्ट है—सिर्फ संकल्प नहीं, संकल्प को सिद्ध करना है।
🇮🇳 “हम करके रहेंगे”
#viksitBharat
आज श्याम नगर में माननीय गृह मंत्री जी के कर-कमलों द्वारा ₹8,941 करोड़ से अधिक की लागत वाली 43 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ। इन परियोजनाओं के तहत नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे, पुराने प्लांट की क्षमता बढ़ेगी, सीवर नेटवर्क का विस्तार होगा और जल निकासी की व्यवस्था सुधरेगी। इससे यमुना में गंदे पानी को जाने से रोकने में बड़ी मदद मिलेगी।
हमने संकल्प लिया है कि माँ यमुना को स्वच्छ बनाकर ही रहेंगे। यह दिल्लीवासियों से हमारा वादा है और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन और माननीय गृह मंत्री जी के निरंतर सहयोग से हम इस संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, सांसदगण, मंत्रीगण, विधायकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मिशन स्वच्छ यमुना को नई गति देने के लिए समस्त दिल्लीवासियों की ओर से माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी का हृदय से आभार।
Taranjit Singh Sandhu
Harsh Malhotra
@yogitasinghbjp @visshnumittalbjp @pavanranarss
#ViksitDelhi
हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में होने के कारण, 'कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट' (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में 'ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान' (GRAP) का चरण 1 लागू कर दिया है।
30 अक्टूबर दिल्ली में #sir में आई किसी भी प्रकार की आती को दूर करने की अंतिम तिथि है । यदि आपको नोटिस नहीं मिला और #election कमीशन का BLO अभी नहीं मिला तो तुरंत अपने फ़ोन में ECINET डाउनलोड कीजिए और अपने #vote की जाँच करे यदि कोई आती है तो उसकोआप ऑनलाइन भी दूर कर सकते है नहीं तो आप इसके माध्यम से अपने BLO से संपर्क कर सकते हैं।
🌿 चलो यमुना — स्वच्छ यमुना, स्वच्छ दिल्ली! 🌿
#स्वच्छ_यमुना_प्रहरी
भारतीय जनता पार्टी, दक्षिण दिल्ली की जिला अध्यक्षा आदरणीय बहन माया सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में जिला भाजपा टोली के साथ आज यमुना चिल्ला घाट पर पहुँचकर “चलो यमुना” — स्वच्छ यमुना प्रहरी अभियान के अंतर्गत यमुना जी की स्वच्छता, संरक्षण एवं निर्मलता के लिए चलाए जा रहे जन-अभियान में सहभागिता की।
माँ यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति, सभ्यता और जीवनदायिनी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। इनकी स्वच्छता और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यमुना जी को प्रदूषण मुक्त बनाना केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारा संकल्प है।
आइए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता के संकल्प से प्रेरित होकर हम सभी जनभागीदारी के माध्यम से यमुना जी के संरक्षण का संकल्प लें। स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाएँ, लोगों को जागरूक करें और यमुना जी की निर्मल धारा को पुनः गौरव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करें।
यमुना की स्वच्छता, दिल्ली की सुंदरता!
यमुना का संरक्षण, हमारी संस्कृति का संवर्धन!
🌱 एक कदम स्वच्छ यमुना की ओर,
🇮🇳 एक संकल्प स्वच्छ एवं विकसित दिल्ली के नाम!
#चलो_यमुना #स्वच्छ_यमुना_प्रहरी #माँ_यमुना #स्वच्छ_दिल्ली #जनभागीदारी
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के माननीय अध्यक्ष और माननीय महासचिव महोदय की ज़ुबानी सुनिए कि किस तरह केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने गुरु घर की मर्यादा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया है।
गुरु घर हमारी आस्था का केंद्र है, राजनीतिक स्वार्थ का मंच नहीं। इसकी मर्यादा से कोई समझौता नहीं हो सकता।
‘वोट चोरी’ का शोर मचाने वाली AAP और केजरीवाल के मुंह पर सुप्रीम कोर्ट का करारा तमाचा!
दिसंबर 2024 के पटियाला नगर निगम चुनाव में सत्ता के नशे में चूर आम आदमी पार्टी के गुंडों ने भाजपा उम्मीदवारों को नामांकन करने से जबरदस्ती रोक दिया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की जांच ने AAP के इस कुचक्र की पोल खोलकर रख दी। सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला के 28 वार्ड और मोगा जिले के धर्मकोट व बाघापुराणा के 22 वार्ड, यानी कुल 50 वार्डों के चुनाव रद्द कर नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिए हैं।
देखिए, सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी, असली वोट चोर AAP और केजरीवाल हैं!
”मैं देश को नेपाल और बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा!”
धारा 370 से आज़ाद हुए एक कश्मीरी ने जैसे ही ये कहा, कांग्रेसी बौखला गए और इस युवक को बेरहमी से पीटने लगे।
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जवाब दें... क्या कांग्रेस सत्ता की लालच में इतनी अंधी हो चुकी है कि देश को हिंसा और अराजकता की आग में झोंक देना चाहती है?
क्या कांग्रेस भारत को नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहती है?
"दिल्ली में अगर वोटर लिस्ट में 8 लाख फर्जी वोटर हैं, तो फ्री और फेयर चुनाव कैसे हो सकता है?
यहां 3.96 लाख वोटरों के 11.50 लाख वोटर कार्ड बने हैं। एक-एक आदमी के दो, तीन, तीन-चार वोटर कार्ड बने हैं।"
ये हैं 2015 के अरविन्द केजरीवाल, जो दिल्ली में '8 लाख डुप्लीकेट वोटरों' का सबूत चुनाव आयोग को देते थे।
अब SIR में फर्जी वोटरों को हटाते ही यही केजरीवाल फिर पलटी खा गए!