न्याय के न्यायालय से न्याय मिलने का विश्वास है हमें,उम्मीद है कि तारीखों के समंदर में लाखों छात्रों का भविष्य डूब न जाए,माननीय न्यायाधीश भंवर में फंसे छात्रों को किनारा जरूर लगाएंगे!
It is the Spirit not the form of law that keep Justice alive
#SaveBPSC_PatnaHC@BiharTakChannel
"मत हारो, संघर्ष की यह रात भी कट जाएगी,
सत्य और न्याय की मशाल फिर जल जाएगी।
सिस्टम की नाकामी से घबराना नहीं,
पटना हाई कोर्ट की गूंज बेईमानी को हिला जाएगी!
तुम्हारी मेहनत बेकार नहीं जाएगी,
हर प्रश्नपत्र तुम्हारी जीत की कहानी लिख जाएगी!"
डटे रहो, यही जज़्बा तुम्हें मंज़िल तक ले जाएगी 🔥🙏🏻🚩
#SaveBPSC_PatnaHC
#BPSCReExamForAll
"यतो धर्मस्ततो जयः" – जहाँ न्याय है, वहीं विजय है। लेकिन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के हालात देखकर लगता है कि यहाँ न धर्म बचा है, न न्याय!
➤ 13 दिसंबर को हुई परीक्षा में सफलता दर सिर्फ 6% रही, लेकिन 4 जनवरी की री-एग्जाम में यह 19% तक पहुँच गई! क्या परीक्षा का स्तर बदल गया या फिर री-एग्जाम सिर्फ एक केंद्र के बजाय सभी प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए नहीं करवाना पहले से तय था?
➤ जब छात्र इस अनियमितता पर सवाल उठाते हैं, तो BPSC अधिकारी उन्हें 'गैर-गंभीर' और 'अपराधी' बता देते हैं! क्या अब न्याय मांगना भी अपराध है?
➤ दूसरी ओर, जिन अधिकारियों के हाथों में इस आयोग की बागडोर है, वे खुद विजिलेंस के रडार पर हैं! BPSC के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई पर महादलित फंड के घोटाले का आरोप है, लेकिन वे छात्रों को नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं!
क्या यह वही न्याय है जिसकी शिक्षा महाभारत ने दी थी? या फिर यह धृतराष्ट्र नीति है, जहाँ सत्ता की आँखें बंद हैं और अन्याय का खेल खुलेआम चल रहा है?
#british_public_scam_commission
बिहार का छात्र आंदोलन: इतिहास की अनसुनी आवाज़ और BPSC का वर्तमान संघर्ष
BPSC के छात्रों के लिए
बिहार का छात्र आंदोलन सिर्फ नारों, पोस्टरों और धरनों की कहानी नहीं है। यह इतिहास की उन दबी हुई चीखों का दस्तावेज़ है, जिन्हें जब-जब अनसुना किया गया, वे लपटों की तरह उठीं और सत्ता की इमारतें हिलाकर रख दीं। आज जब पटना की सड़कों पर BPSC के छात्र अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो यह ज़रूरी हो जाता है कि इतिहास के उन पन्नों को फिर से पलटा जाए, जहाँ छात्र आंदोलनों ने सरकारों को झुकाया, नीतियों को बदला और सत्ता के गलियारों में हलचल मचाई।
1906- जब छात्र राजनीति स्वतंत्रता संग्राम का हथियार बनी
साल 1906। अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ देश में आक्रोश पनप रहा था। बिहार के पहले छात्र संगठन ‘बिहारी स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन’ का गठन हुआ। नेतृत्व संभाला देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने। बनारस से कोलकाता तक इसका प्रभाव था। यह संगठन सिर्फ पढ़ाई-लिखाई तक सीमित नहीं था, बल्कि भारत की आज़ादी के लिए भी लड़ रहा था। 11 अगस्त 1947 को इसी यूनियन के सात छात्रों ने विधानसभा सचिवालय पर तिरंगा फहराने की कोशिश में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह कहानी इतिहास के पन्नों में धुंधली कर दी गई, लेकिन यह सवाल आज भी ज़िंदा है क्या बिहार के छात्रों का संघर्ष हमेशा अनदेखा ही रहेगा?
1955- जब एक गोली ने आंदोलन को इतिहास बना दिया
आज़ादी के बाद देश बदला, सरकारें बदलीं, लेकिन छात्रों की आवाज़ अब भी सड़क से संसद तक गूँजने लगी थी। 1955 में बिहार के परिवहन विभाग ने किराया बढ़ाया। विरोध शुरू हुआ, छात्र सड़कों पर उतरे। इसी बीच दीनानाथ पांडे नाम का एक छात्र, जो बस सड़क किनारे खड़ा था, पुलिस की गोली का शिकार हो गया। बस, फिर क्या था! आंदोलन उग्र हो गया, पटना जलने लगा। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रधानमंत्री नेहरू को ख़ुद पटना आकर दखल देना पड़ा। लेकिन इस आंदोलन की गूँज इतनी तेज़ थी कि बिहार के परिवहन मंत्री महेश सिंह को इस्तीफ़ा देना पड़ा।
1966- जब एक शिक्षक पर पुलिसिया ज़ुल्म ने कांग्रेस की सत्ता हिला दी
छात्र आंदोलन सिर्फ छात्र राजनीति तक सीमित नहीं रहा। 1966 में जब पटना के आरडीएस कॉलेज में भौतिकी के प्रोफेसर देवेंद्र प्रसाद सिंह के साथ पुलिस ने बदसलूकी की, तो छात्रों का ग़ुस्सा उबल पड़ा। हज़ारों छात्र सड़कों पर उतरे, पुलिस से भिड़ंत हुई, एक छात्र और एक प्रोफेसर की मौत हो गई। बिहार की जनता इस घटना को भूली नहीं। अगले ही साल 1967 के विधानसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई और महामाया प्रसाद सिन्हा बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने।
BPSC आंदोलन - जब सरकार ने सुनने से इंकार कर दिया
इतिहास बताता है कि जब छात्र सड़कों पर उतरते हैं, तो सत्ता के लिए यह चेतावनी होती है। लेकिन अफ़सोस, आज के बिहार में यह चेतावनी कोई सुनने को तैयार नहीं है। BPSC के छात्रों का ग़ुस्सा, उनकी हताशा, उनका संघर्ष सब पटना की सड़कों पर बिखरा पड़ा है, लेकिन सत्ता बहरी बनी हुई है। 13 दिसंबर 2024 को आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगे। छात्रों ने विरोध किया, लेकिन BPSC ने महज़ एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द करके पल्ला झाड़ लिया। सवाल यह है कि बिहार के इतिहास में जब-जब छात्रों ने आवाज़ उठाई, सरकारें बदलीं, मंत्री गिरे, नीतियाँ बदलीं तो फिर आज के आंदोलन की यह आवाज़ क्यों अनसुनी की जा रही है?
क्या बिहार का छात्र आंदोलन सिर्फ इतिहास की किताबों तक सीमित रह जाएगा? क्या BPSC के छात्र उसी सिस्टम के शिकार होंगे, जिसे बदलने के लिए पहले के छात्रों ने संघर्ष किया था? यह सवाल इतिहास भी पूछेगा और आने वाली पीढ़ियाँ भी। लेकिन अफ़सोस, जवाब देने के लिए शायद कोई नहीं होगा।
नोट - कोई छात्र नेता यहाँ हो या किसी के पास कांटैक्ट हो तो उपलब्ध करवाएँ। पटना में धरना स्थल पर मुलाक़ात होगी।
बिहार में पटना के DM सरेआम बीपीएससी अभ्यार्थी को थप्पड़ जड़ देता है। पुलिस लगातार कभी लाठी से छात्रों को पीट रही होती है तो कभी ठंड की रात में वाटर कैनन का इस्तेमाल होता है। एक पुरुष पुलिस वाला एक महिला अभ्यर्थी को पेड़ की डाली से दौरा कर पीट रहा होता है । यह सब दृश्य देखने के बाद भी हमारे सो कॉल्ड इन्फ्लूएंसर बुनियादी मुद्दों को छोड़ कर व्यूज़ वाले मुद्दे पर व्यस्त हैं।
छात्रों पर अनगिनत FIR कर दिए जाते हैं उनका मोबाइल फोन जमा ले लिया जाता है और एक शिक्षक को जेल भेज दिया जाता है ।
इन सभी मुद्दों पर एक ट्वीट जरूर करें 🙏🏻 छात्र किसी पॉलिटिकल पार्टी के नहीं होते हैं वो सबके होते हैं। @randomsena आप छात्रों की आवाज बने उनके लिए भी आवाज उठाएं क्योंकि पार्टी लाइन से हट करके ये आपकी और सभी इन्फ्लूएंसर की नैतिक जिम्मेदारी है कि देश में सही विषयों पर चर्चा हो 🙏🏻
#BPSCReExamForAll
#SaveBPSC_PatnaHC
हम गर्दनिबाग के लड़के है,
नहीं किसी से डरते है!
संघर्षों से लड़े है
हम हर विपदा में अड़े है हम!
लाठी डंडे और पानी,
सीना ताने सहे है हम!
पुस 'की ठंडी रातों मे
ओश भरी बरसातों में
बिन चादर सो जाते है या
उम्मीदों के अलाव जलाते है!
@RJDforIndia@AlokChikku#SaveBPSC_PatnaHC
अभ्यर्थीगण को भ्रामक ख़बरों से दिग्भ्रमित होने से बचाने हेतु कृपया यह स्पष्ट करें कि आखिर दो परीक्षा का एक परिमाण एक कटऑफ कैसे हो सकता है ?
सत्य जानने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल्स की जांच करने के बाद चेयरमैन की नियुक्ति पर भी कोई स्पष्टीकरण मौजूद नहीं हैं। क्या आयोग के पास बेदागी व्यक्ति की कमी थीं जो ऐसे व्यक्ति को पदभार दिया गया जिसपर अनेकों भ्रष्टाचार के मामले हैं ?
एक नोटिस देकर स्पष्ट कर दे आप पाक साफ हैं 🙏🏻🙂↔️
#SaveBPSC_PatnaHC
#BPSCReExamForAll