हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! विश्व में करोड़ों लोगों द्वारा अपनायी गई हिन्दी भाषा ने, स्वाधीनता संग्राम से लेकर ज्ञान-विज्ञान व मनोरंजन तक, लोगों को स्नेहसूत्र में पिरोया है। अन्य भारतीय भाषाओं के साथ राजभाषा हिन्दी, संविधान निर्माताओं के सपनों को साकार करने का माध्यम बने।
हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए 'सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय' को चरितार्थ करना है। हम पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ जनकल्याण से जुड़ी सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने की मुहिम में और अधिक तीव्रता लेकर आ रहे हैं
@mlkhattar
श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन का समाचार दुखद है। जमीन से जुड़े व ग्रामीण भारत की असाधारण समझ रखने वाले रघुवंश बाबू का कद बहुत ऊंचा था। अपने संतों जैसे सादा जीवन से उन्होंने सार्वजनिक जीवन को विशेष गरिमा प्रदान की। उनके परिवार, समर्थकों व प्रशंसकों को मेरी शोक-संवेदनाएं!