देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना हेतु आज कोलकाता के अलीपुर स्थित सर्वे बिल्डिंग से हाजरा मोड़ तक आयोजित की गई हर घर तिरंगा यात्रा में पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी सहित भाजपा कार्याकर्तागण एवं जनता-जनार्दन की गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुआ।
#HarGharTiranga @SuvenduWB
आज नागौर जिले के वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान (तेजास्थली), मारवाड़ मूंडवा के बी.पी.एड. महाविद्यालय भवन का लोकार्पण कर इसे ऊर्जावान एवं प्रतिभाशाली बालिकाओं को समर्पित किया। साथ ही नवप्रवेशी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक परिवर्तन की सबसे सशक्त आधारशिला है। यह आधुनिक महाविद्यालय भवन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरणादायी वातावरण प्रदान करेगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि यह संस्थान बालिकाओं के शैक्षणिक, शारीरिक एवं नैतिक विकास को नई दिशा देगा तथा प्रदेश के युवाओं को उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार और खेल प्रशिक्षण के माध्यम से नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सशक्त केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में राज्य सरकार में मंत्री श्री @Sumit_Godara11 जी, राजस्थान किसान आयोग तथा वीर तेजाजी संस्थान के अध्यक्ष श्री @crchaudharymos जी, संस्थान के संरक्षक श्री माधवदास जी मोदी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजीव जी डांगावास, समाजसेवी श्री दिनेश जी तरड़, पूज्य बजरंग दास जी महाराज, खिंवसर विधायक श्री @DangaRewant जी, मेड़ता विधायक श्री @LaxmanRamKalru जी, पूर्व विधायक डेगाना श्री @RichpalMirdha जी व श्री सुखराम नेतड़ीया जी, पूर्व विधायक नागौर श्री मोहनराम चौधरी जी, पद्मश्री से सम्मानित श्री हिम्मताराम भांभू जी, पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री विरमदेव सिंह जी, श्री सुखराम जी, श्री अजय सिंह जी भैंसड़ा, श्री नवरत्न सिंघवी जी, श्री मदन गौरा जी, श्री जगदीश सिंह जी लाडनूं, जनप्रतिनिधिगण, संस्थान के पदाधिकारी, बालिकाएं अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
आज प्रदेश पुलिस मुख्यालय पहुँचकर साइबर क्राइम कंट्रोल को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान R4C (राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर) का अवलोकन किया। साथ ही साइबर क्राइम कंट्रोल रूम 1930 की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
साइबर क्राइम को पूर्णतः नियंत्रित करने तथा इस दिशा में सभी आवश्यक सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार सतत कार्यरत है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना ही हमारी प्राथमिकता है।
आज देश की पहली hydrogen train को हरी झंडी दिखाने और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के लिए हरियाणा के जींद पहुंचे प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
का वहां उपस्थित जन-सैलाब ने अभूतपूर्व स्वागत किया।
राजस्थान की राजनीति के पुरोधा, देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत जी की रातानाडा, जोधपुर स्थित नवनिर्मित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
#Jodhpur#Rajasthan
जोधपुर में सुप्रसिद्ध कवि एवं अभिनेता श्री शैलेश लोढ़ा जी की सुपुत्री स्वरा जी के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें नवदाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं परिवारजनों को इस मंगलमय अवसर की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस शुभ अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल महामहिम श्री ओम प्रकाश माथुर जी का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही प्रदेश सरकार में माननीय मंत्री श्री के. के. विश्नोई जी, जोधपुर शहर विधायक श्री अतुल भंसाली जी, पत्रकार बंधुओं, अभिनय जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों तथा अनेक गणमान्य जनों से आत्मीय भेंट हुई।
#Jaipur: सतीश पूनियां का बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में आना लगभग तय !
बीते दो दिनों में उनकी दो मुलाकातें बेहद अहम, पहले मिले बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से फिर मिले बीजेपी राष्ट्रीय...
#RajasthanWithFirstIndia@DrSatishPoonia@yogesh2727sh1
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 'सार्थक-पीडीएस' योजना को मंजूरी देना देश की खाद्य सुरक्षा प्रणाली में एक युगांतकारी कदम है।
₹25,530 करोड़ की 'सार्थक-पीडीएस' योजना से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। AI और आधुनिक तकनीक के उपयोग से लीकेज रुकेगा और पात्र व्यक्तियों तक राशन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
अंत्योदय को समर्पित इस निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!
#CabinetDecision
भाई रविन्द्र सिंह भाटी, जनप्रतिनिधि होने के नाते लाखों लोगों की उम्मीदें आपसे जुड़ी हैं।
माँ भगवती आपको स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें। कल का दृश्य आपके लाखों चाहने वालों के साथ मेरे लिए भयावह था।
आपको धैर्य के साथ बहुत आगे जाना है। आशा करता हूँ कि ऐसा दृश्य आगे कभी नहीं देखने को मिले।
@RavindraBhati__
बाड़मेर में विधायक रविंद्र सिंह जी भाटी मजदूरों के हक के लिए पिछले २ हफ़्ते से धरने पर बैठे है,लेकिन भाजपा की पर्ची सरकार ने विधायक से न कोई वार्ता की न कोई संज्ञान लिया ।
विधायक रविंद्र जी व मजदूरों का इतना अपमान किया भाजपा सरकार ने की कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल डालने पर मजबूर हो गए ।
भाजपा सरकार को अविलंब विधायक व मजदूरों से बात करनी चाहिए, विधायक पद की गरिमा सरकार को ध्यान रखनी चाहिए ।
अगर विधायक या मजदूरों के साथ कुछ भी ग़लत हुआ तो भाजपा सरकार गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे ।।
@RavindraBhati__
सनातन संस्कृति, करोड़ श्रद्धालुओं की आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के केंद्र 'श्री सोमनाथ मंदिर' के ऐतिहासिक पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#SomnathVirasatke75Years
माँ काली के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर श्री @SuvenduWB जी को अपार बधाई एवं असीम शुभकामनाएँ!
पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन, राष्ट्रवाद और सुशासन के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है। पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं आपके दृढ़ संकल्प के साथ पश्चिम बंगाल विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए युग में प्रवेश करेगा।
जय श्रीराम!
@BJP4India@BJP4Bengal@AmitShah