@kalki_up_55@dbabuadvocate वकील साहब को समझा के अपना समय ना वेस्ट करें , उनको ये सब समझ नही आयेगा । उनको अधिकारियों को ट्रोल कर के ही तसल्ली मिलती है । 🙂
It’s impossible to put into words what I’m feeling. Mukul was a brother in spirit, an artist whose warmth and passion were unmatched. Gone too soon, too young. Praying for strength and healing for his family and everyone grieving this loss. Miss you meri jaan…until we meet again, Om Shanti. 🙏🏼
जनपद कासगंज में नवनिर्मित पुलिस लाइन का श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फीता काटकर किया लोकार्पण एवं गेस्ट हाउस का किया निरीक्षण । #UPPolice
आज दिनांक 12.05.2025 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा जोन दक्षिण कार्यालय पर थाना गोविन्द नगर के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया जिसमें मामलों की प्रगति की समीक्षा की व निर्देश दिए और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किए-
➡️ अकारण विवेचनाओ को लम्बित रखने वाले विवेचको को सख्त हिदायत देते हुए निष्पक्ष ढंग से विवेचना करने व निर्धारित समय सीमा के भीतर विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ अर्दली रूम के दौरान भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को विवेचना में समाहित करते हुए विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ अपराधी किस्म/सांप्रदायिक तत्वों/माफिया लोगों के शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ आपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए।
➡️ मौके पर प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर मौजूद रहे। @dcpskanpur
With every passing moment, with every decision taken I feel extremely proud of our Indian Army, Indian Airforce & Indian Navy. Our warriors are standing tall for our nation’s pride. It’s important for every Indian to be responsible and refrain from spreading or believing any fake news. Stay safe, everyone!
#OperationSindoor #JaiHind 🇮🇳
थाना क्षेत्र, गुजैनी, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
112 पुलिस हेडक्वार्टर, लखनऊ को एक महिला का कॉल आया, "अभी पति से मेरा झगड़ा हुआ था, वो नाराज होकर कमरा बंद करके फाँ#सी लगा रहे हैं, आप जल्दी आ जाइये"
कॉलर की लोकेशन के हिसाब से यह इवेंट PRV 0710 को दिया गया। PRV कर्मी हेड का० रत्नेश कुमार व नरेंद्र ने घटना की गम्भीरता को देखा और बहुत जल्द घटनास्थल पर पहुंच गए।
पहुँचते ही देखा कि गेट अंदर से बंद है। इतने भी स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गयी। हथोडा मंगाया, उसकी मदद से दीवाल तोड़कर गेट खोल लिया। अंदर गए तो देखा कि व्यक्ति फं^दे पर लटका हुआ है।
पुलिसकर्मियों ने तुरंत नीचे उतारकर CPR/मुँह से स्वांस देना शुरू किया। शरीर में जैसे ही थोड़ी सी हलचल हुई, तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल ले गए। पुलिसकर्मियों की तत्परता और उनके विवेक ने एक परिवार को बिखरने से बचा लिया।
जीवन बचाने के लिए आप सभी को साधुवाद, धन्यवाद!
#UPPolice #KanpurNagar #UttarPradesh #GoodWorkUPP #LifeSaving
*फांसी पर लटके बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया, VIDEO:* कानपुर में सवा दो मिनट में पुलिस पहुंची; दीवार तोड़कर कमरे की कुंडी खोली
https://t.co/GoCAegHwn2
@kanpurnagarpol@dgpup@Uppolice पुलिस की त्वरित गति से एक बुजुर्ग की जान बच गई👍👍
पुलिस का एक सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य👍👍
कानपुर पुलिस ने आज एक बुजुर्ग की जान बचाई, महज सवा दो मिनट में पहुंच गई और बुजुर्ग को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। बधाई @kanpurnagarpol@dgpup@Uppolice
कमिश्नरेट कानपुर पुलिस ने दिखाई तत्परता, आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति की जान बचाई..
🔹गुजैनी पुलिस टीम एवं PRV की तत्परता से टली एक बड़ी दुर्घटना
🔹थाना गुजैनी क्षेत्र में आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाया
🔹मानवीय संवेदना व साहस का परिचय देते हुए टीम ने दिलाई समय पर चिकित्सा सहायता
@Uppolice@112UttarPradesh
📍हीरालाल इंटरनेशनल स्कूल, कानपुर नगर
🗓️ 02 मई 2025
थाना गुजैनी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा व स्वावलंबन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिलाओं, छात्र-छात्राओं को 1090, 181, 1930, 112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
थाना गुजैनी पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व त्वरित समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।छात्रों से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
@missionshaktiup #WomenSafety @dcpskanpur@UPPolice #CyberSafety #NariSuraksha
"गली क्रिकेट" से पुलिस-जन संवाद को नया आयाम
आज दिनांक 01 मई 2025 को श्रीमान् पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री अखिल कुमार महोदय के निर्देशन में मैत्रीपूर्ण एवं कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत थाना चमनगंज एवं थाना गुजैनी क्षेत्र में "गली क्रिकेट मैच" का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन में पुलिस कर्मियों व आम नागरिकों के बीच खेल के माध्यम से आपसी संवाद और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
मैच 1- में पुलिस टीम में पुलिस आयुक्त महोदय के साथ डीसीपी सेन्ट्रल श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी,डीसीपी मुख्यालय/क्राइम श्री एस0एम0 कासिम आबिदी, एडिशनल डीसीपी श्री राजेश श्रीवास्तव, एसीपी श्री मंजय सिंह, थाना चमनगंज SHO, थाना सिसामऊ SO सहित कई पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।
मैच 2- में पुलिस टीम में एसीपी नौबस्ता श्री चित्रांशु गौतम के साथ SO गुजैनी व स्थानीय पुलिस कर्मीयो ने भाग लिया। डीसीपी दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी श्री महेश कुमार ने टीमों का उत्साह वर्धन किया। @Uppolice