अद्भुत दृश्य :
चंद्रमा की सतह से पृथ्वी का दृश्य अद्भुत और प्रेरणादायक होता है। जब आप चंद्रमा पर खड़े होकर आकाश की ओर देखते हैं तो पृथ्वी एक चमकते हुए नीले और सफेद संगमरमर की तरह दिखाई देती है, जो अंतरिक्ष के अंधेरे में लटकी हुई है।
@grok कृपया और विस्तार से बतायें।
सच ही कहा है किसी ने....
हवन करने में भी हाथ जलता है....
दो साल पहले Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने एक बड़ा ही नेक काम शुरू किया था। उन्होंने देशवासियों के लिए 'Blinkit Ambulance' (इटरनल फाउंडेशन) नाम से एक सेवा शुरू की।
मकसद बहुत साफ और पवित्र था— बिना एक भी रुपया लिए। सब कुछ एकदम शानदार और सुकून देने वाला लग रहा था, है ना?
लेकिन... पिक्चर अभी बाकी थी! गोयल साहब शायद भूल गए थे कि उन्होंने यह सेवा किस देश में लॉन्च की है...
शायद अमेरिका या जापान में करते तो पूरा विश्व तारीफ करता.... लेकिन हमारे यहाँ 'मुफ्त' शब्द सुनते ही लोगों के अंदर का सोया हुआ 'जुगाड़ी आइंस्टीन' जाग जाता है।
हुआ ये कि हमारी महान जनता ने लाइफ-सेविंग एंबुलेंस को 'फ्री की ओला-उबर' समझ लिया!
दादी को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाना है? करो फ्री एंबुलेंस बुक....
अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जाना है और कैब के 400-500 रुपये बचाने हैं.....?
लगाओ फ्री एंबुलेंस को फोन.....
मतलब जो गाड़ी किसी मरते हुए इंसान की जान बचाने के लिए चौबीसों घंटे तैयार खड़ी थी, उसे हमारे समझदार नागरिकों ने अपनी पर्सनल टैक्सी बना डाला!
जब डेटा सामने आया तो पता चला कि आधे से ज्यादा कॉल्स तो इमरजेंसी थे ही नहीं...
अब जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तो मजबूर होकर आज दीपिंदर गोयल को घोषणा करनी पड़ी कि— भइया, अब से अगर आपने 'नॉर्मल चेकअप' या 'घर जाने' के लिए एंबुलेंस बुलाई, तो सीधे 2,500 रुपये का तगड़ा चार्ज देना पड़ेगा....!
(हालांकि, राहत की बात यह है कि असली मेडिकल इमरजेंसी के लिए यह सेवा आज भी फ्री रहेगी, लेकिन अब छानबीन के बाद।)
अक्सर हम दिन-रात 'सिस्टम' को गालियां देते हैं।
लेकिन सोचिए, हम खुद कैसे नागरिक हैं?
जो चीज हमें मुफ्त में भलाई के लिए दी गई, हमने चंद रुपये बचाने के लालच में उसकी ऐसी-तैसी कर दी।
कल को अगर कोई उद्योगपति या संस्था अपना पैसा लगाकर देश का भला करना भी चाहेगी, तो वो दस बार सोचेगी कि इन mdcd लोगों पर भरोसा कैसे किया जाए.....
अगर किसी की झूठी बुकिंग (कि मुझे घर छोड़ दो) के चक्कर में एंबुलेंस फंसी रहती और उसी वक्त किसी असली मरीज की तड़पकर जान चली जाती, तो उसका जिम्मेदार कौन होता....?
सरकार? एंबुलेंस वाला? जी नहीं...
हम और हमारी घटिया सोच! जब तक हम अपनी नागरिक जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, हमारे लिए कुछ भी अच्छा करना भैंस के आगे बीन बजाने जैसा ही है।
क्या दीपिंदर गोयल ने 2500 रुपये का फाइन लगाकर बिल्कुल सही किया?
या हमारी 'फ्री वाली मानसिकता' का कोई और इलाज भी है? कमेंट्स में अपनी बात जरूर रखें!!!