स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण चेतना की समग्र पहल
उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली (सुकरौली-कुशीनगर) में साप्ताहिक बालिका सशक्तिकरण गतिविधियों के अंतर्गत स्वच्छता प्रबंधन, माहवारी स्वच्छता एवं जलवायु परिवर्तन विषयों पर संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए, साथ ही सूखा-गीला कचरा पृथक्करण की व्यवहारिक गतिविधि कराई गई।
इस अवसर पर छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के सुरक्षित उपायों की जानकारी देते हुए सेनेटरी पैड वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई, जिससे उनमें स्वास्थ्य-जागरूकता, पर्यावरण जिम्मेदारी और आत्मसम्मान का भाव सुदृढ़ हुआ।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, गरिमा और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को विद्यालयी शिक्षा से जोड़ते हुए उनके समग्र विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
#BasicEducation #SchoolEducation
#SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
समय की समझ से सशक्त भविष्य की ओर बढ़ते कदम
उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली (सुकरौली-कुशीनगर) में मीना मंच के अंतर्गत अरमान मॉड्यूल (सत्र-9 : समय प्रबंधन) पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी दिनचर्या तैयार कर समय के महत्व को समझा, वहीं गीत, कहानी, वीरांगना पोर्टल एवं शॉर्ट फिल्म 'नैना की जंग' के माध्यम से जीवन-कौशल, आत्मविश्वास और जागरूकता का संदेश प्राप्त किया। बच्चों द्वारा निर्मित कॉमिक पुस्तकों ने उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को भी नई दिशा दी।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश बालिकाओं एवं विद्यार्थियों में जीवन-कौशल, आत्मनिर्भर सोच और सकारात्मक परिवर्तन को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
मूल्यांकन से सीख, सीख से विकास
उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली, विकासखंड सुकरौली, जनपद कुशीनगर में द्वितीय सत्र परीक्षा में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक सहभाग कर रहे हैं।
सतत् एवं समग्र मूल्यांकन की प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों की सीख, समझ और कौशल का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश गुणवत्ता आधारित शिक्षा और प्रत्येक बच्चे की प्रगति के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
प्रयोग से समझ, अनुभव से विज्ञान
उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली, विकासखंड सुकरौली (कुशीनगर) में विद्यार्थियों ने पेरिस्कोप का निर्माण कर प्रकाश के परावर्तन की अवधारणा को प्रयोग के माध्यम से स्वयं करके समझा।
यह गतिविधि Learning by Doing के सिद्धांत पर आधारित रही, जिससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टि, जिज्ञासा और विज्ञान के प्रति स्वाभाविक रुचि का विकास हुआ।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश अनुभवात्मक अधिगम के माध्यम से विद्यालयों में विज्ञान को रोचक, सरल और जीवनोपयोगी बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
लोकसंस्कृति से राष्ट्रभाव तक
न्यायपंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली (सुकरौली-कुशीनगर) के विद्यार्थियों ने देशभक्ति लोकगीत की प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसके माध्यम से राष्ट्रध्वज के तीनों रंगों और अशोक चक्र के संदेश को भावपूर्ण रूप में अभिव्यक्त किया गया।
यह प्रस्तुति बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक गौरव के भाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरक प्रयास रही।
वन्दे मातरम्!
भारत माता की जय!
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
अनुभव से अवधारणा तक सीख की स्पष्ट यात्रा
उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली (सुकरौली-कुशीनगर) में विद्यार्थी 'सूचक' विषय को स्वयं प्रयोग करके, लैपटॉप पर शैक्षिक वीडियो देखकर तथा सूचक बनाना सीखते हुए सरल और व्यावहारिक ढंग से समझ रहे हैं, जिससे विषय की अवधारणा उनके लिए और अधिक स्पष्ट हो रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश विद्यार्थियों को Learning by Doing के माध्यम से वैज्ञानिक सोच, तकनीकी समझ और अनुभवात्मक अधिगम से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
आत्मरक्षा से आत्मविश्वास की ओर…
उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली (सुकरौली-कुशीनगर) में विद्यार्थियों को ताइक्वांडो जैसी आत्मरक्षा विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे शारीरिक रूप से सशक्त होने के साथ स्वयं में आत्मविश्वास, अनुशासन और सजगता का विकास कर रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कौशल-आधारित गतिविधियों को सतत रूप से प्रोत्साहित कर रहा है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
@UPGovt@myogiadityanath बेसिक शिक्षा में बेसिक लेबल पर आप
खेल शिक्षा के लेबल को उच्च बनाने के लिए
शारीरिक शिक्षकों की भर्ती को प्राथमिकता दीजिए तब जाके ,,,"स्वस्थ प्रदेश स्वच्छ प्रदेश"का सपना साकार होते हुए "स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत" का सपना साकार होगा
@PMOIndia@narendramodi
उत्तर प्रदेश ने आज देश के औद्योगिक मानचित्र पर अपनी मजबूत और निर्णायक उपस्थिति स्थापित की है। इसका स्पष्ट प्रमाण प्रदेश में औद्योगिक भूमि के प्रभावी, योजनाबद्ध और सक्रिय उपयोग में दिखाई देता है।
प्रदेश में अब तक 286 औद्योगिक पार्कों का विकास किया जा चुका है। यहां उद्योग वास्तविक रूप से स्थापित होकर उत्पादन कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में योगदान दे रहे हैं।
#NayeBharatKaNayaUP
वीर बाल दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली ब्लॉक - सुकरौली जनपद - कुशीनगर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक झांकी , इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों द्वारा कविता, भाषण,चित्रकला,नृत्य, निबंध, कहानी इत्यादि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया 🙏
जीवन विभाग को समर्पित और विभाग द्वारा कौई सौगात नहीं मुहैया कराई गई आज 24 वर्षों बाद तिल तिल को मोहताज।
धन्य है उत्तर प्रदेश और बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश