📢 कम्प्यूटर अनुदेशकों के हित में एक और महत्वपूर्ण पहल 📢
साथियों,
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता उपेन यादव जी @TheUpenYadav ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र प्रेषित कर कम्प्यूटर अनुदेशकों की प्रमुख लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है।
पत्र में विशेष रूप से वेतन विसंगति के निराकरण, कैडर विस्तार, राज्य सेवा तक स्पष्ट कैडर निर्माण तथा कम्प्यूटर विषय की अनिवार्यता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का आग्रह किया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि इन विषयों के समाधान हेतु गठित कैडर रिव्यू कमेटी की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं।
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान उपेन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने हमारी जायज मांगों को मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाकर सकारात्मक पहल की है।
आइए, हम सभी एकजुट रहकर अपने अधिकारों और कम्प्यूटर शिक्षा के सशक्त भविष्य के लिए प्रयासरत रहें।
एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
✊ कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान ✊ "संघर्ष जारी है, समाधान निश्चित है।"
AI के जमाने में कंप्यूटर शिक्षा को दरकिनार कर देना एवं कंप्यूटर अनुदेशक की मांगों को दरकिनार करना हमें समय से पीछे धकेल रहा है।
उचित समाधान हो, मांगें पूर्ण हो।
मंत्री श्री @madandilawar जी, संज्ञान लें।🙏
@RajCMO
आज RCTA प्रदेशाध्यक्ष अमृता जी के नेतृत्व में कंप्यूटर अनुदेशक कैडर में सुधार हेतु श्री @madanrrathore जी से विस्तृत चर्चा की।
आने वाला समय अत्यंत महत्वपूर्ण है।🙏✊
#विश्वास
आज RCTA प्रदेशाध्यक्ष अमृता जी के नेतृत्व में कंप्यूटर अनुदेशक कैडर में सुधार हेतु शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी से विस्तृत चर्चा की।
आने वाला समय अत्यंत महत्वपूर्ण है।🙏✊
#विश्वास
बीकानेर निदेशालय में #CAS के प्रतिनिधि मंडल की निदेशक महोदय से सार्थक मुलाकात हुई।
कमिटी के अध्यक्ष होने के नाते प्रतिनिधि मंडल ने कंप्यूटर शिक्षा एवं कैडर व ग्रेड पे सुधार के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत किए।
निदेशक महोदय के सकारात्मक रुख से शीघ्र ही समाधान की उम्मीद है।
धन्यवाद! 🙏
कंप्यूटर अनुदेशक कैडर तथा वेतन विसंगति दूर करने हेतु RCTA टीम के सदस्य आज वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी से मिले तथा इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की, इसी क्रम में महत्वपूर्ण प्रगति हेतु आश्वासन प्राप्त हुआ है।
@KumariDiya@rajeduofficial
१/२
🔥आदरणीय श्री @BhajanlalBjp जी आप दूरदर्शी सोच #आपणो_अग्रणी_राजस्थान की दिशा में कंप्यूटर अनुदेशकों की वेतन विसंगति, पदनाम परिवर्तन की मांगों को भी पूरा करें श्रीमान
#bci_4200 (वरिष्ठ अध्यापक - कंप्यूटर विज्ञान)
#sci_4800 (व्याख्याता- कंप्यूटर विज्ञान)
कृपया संज्ञान लें श्रीमान जी🔥
साथियों मैंने कही भी ये नहीं लिखा या बोला कि हो रहे किसी भी काम में योगदान सिर्फ मेरा या RCTA का है हां आपके अपने संघ RCTA को टैग जरूर किया है BCI SCI के हो रहे सभी काम में मेरे सभी भाई बहनों का सहयोग है सभी अपनी अपनी जगह पूर्ण सहयोग कर रहे हैं धन्यवाद 😊🙏🏻 @RCTA_official
@RCTA_official साथियों हमारे अथक और सतत प्रयास और एक सफल धरने के बाद और वर्तमान शिक्षा शासन सचिव महोदय से मिलने के बाद हमारे कैडर से संबंधित ऑफिशियल लेटर निकलना हमारे लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है सभी इसी तरह सहयोग बनाए रखें धन्यवाद 😊🙏🏻
@rpbreakingnews सरकारी स्कूलों में बिना कंप्यूटर कालांश के ही सीख लेंगे क्या? कभी फुरसत में पता तो लगाओ की राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक की क्या हालत कर रखी है। धरातल पे सच्चाई का पता लगाओ साहब।
स्कूलों में कुछ सब्जेक्ट को मुख्यधारा में बनाए रखने के लिए कंप्यूटर शिक्षा को दरकिनार करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बच्चें कंप्यूटर पढ़ना चाहते है कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पढ़ाना चाहते है तो दिक्कत क्या है ✍️✍️
@BhajanlalBjp@madandilawar@vinodmittal9@pantlp
ये कंप्यूटर विषय के साथ सरासर अन्याय है जैसा मन में आ रहा है वैसा काम कर रहे हैं कृपया मुख्यमंत्री महोदय @BhajanlalBjp इस पर संज्ञान लेवे किताबें छप रही हैं 1 से 12 तक पठन कार्य सिर्फ 9 से 12 बस दो पीरियड ये बच्चों के भविष्य के साथ साथ देश के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है ।
अगर #कंप्यूटर_अनुदेशक के सभी संघ मिलकर इस ग्रीष्म अवकाश में सरकार से बात नहीं करते,
तो जो साथी माननीय न्यायलय जाने के लिए तैयार हैं उनका समर्थन करना चाहिए।
अब निर्णय का समय है। ✍️ यह सस्पेंस हमेशा के लिए तो नहीं चल सकता ✍️
#ComputerAnudeshak@RCTA_official@RCTASirohiJalor
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक लैब इंचार्ज माना जायेगा और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक तो लैब चलाने के भी योग्य नहीं इस हिसाब से 🤔 यह मैं नहीं कह रहा इस विज्ञप्ति के हिसाब से लग रहा है ✍️
किसको क्या दर्द सुनाए यहां तो सब घाव कुरैदने में लगे है ✍️
@BhajanlalBjp@madandilawar
@IASKrishnaKunal Sir अन्य विषयों की भांति कंप्यूटर शिक्षा को भी मुख्य धारा में शामिल करें 🙏 आज के युग में कंप्यूटर ज्ञान होना बहुत जरूरी है चित्रकला में बीएड नहीं होने के बावजूद उनका केडर बना हुआ है लेकिन कंप्यूटर शिक्षक का ना तो केडर है ना अन्य शिक्षकों के समान वेतन
@RajCMO