काबड़ौत, शामली में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नवस्वीकृत केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करने और अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
शिक्षा वह आधार है, जिस पर नई पीढ़ी के सपनों और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है। मुझे विश्वास है कि यह केंद्रीय विद्यालय शामली के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।
सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#Shamli #Education #KVS
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2026 के ड्राफ्ट को वापस लेने का निर्णय स्वागतयोग्य है।
किसानों, गुड़-खांडसारी उद्योग तथा विभिन्न हितधारकों द्वारा प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए इस मसौदे पर पुनर्विचार का निर्णय संवाद आधारित नीति निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आज 25 तुग़लक़ रोड, नई दिल्ली आवास पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी जी से पूर्व IPS अधिकारी केपी रघुवंशी जी ने मुलाक़ात की और IPS के रूप में अपने कार्यकाल पर लिखित पुस्तक ‘Troubleshooter: The Untold Encounters of IPS Officer K. P. Raghuvanshi’ भेंट की।
आजीवन किसानों के हक़ में डटे रहने वाले, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर और किसान हितों की बेबाक आवाज़ भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका संघर्ष, उनके आदर्श और किसानों के प्रति उनकी निष्ठा सदा हमें प्रेरित करती रहेगी।
#ChaudharyAjitSingh
गन्ना किसान सिर्फ उत्पादन का हिस्सा नहीं, नीति का केंद्र होना चाहिए।
इसी सोच के साथ दैनिक भास्कर में प्रकाशित मेरा लेख ।
@jayantrld @RLDparty
#sugercanefarmer#farmer
उत्तर प्रदेश में विधान सभा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है. जिसको भी अपना नाम देखना हो वह अपना नाम https://t.co/Z57C5Q8zVR वेबसाइट पर अपना पहचान पत्र नंबर डालकर खोज सकता है
@ECISVEEP@ceoup@jayantrld@RLDparty@Office_ChJayant
आज राज्यसभा का स्थापना दिवस है। 3 अप्रैल 1952 को गठित यह सदन हमारे संघीय ढांचे को मजबूती प्रदान करता है। प्रबुद्ध चर्चाओं और नीति-निर्धारण में इसकी भूमिका अतुलनीय है।
@MIB_India@airnewsalerts
भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी के विचारों से प्रेरित, किसान ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत चौधरी चरण सिंह फेलोशिप शुरू की जा रही है।
यह एक वर्षीय शोध फेलोशिप भारत की सार्वजनिक नीति, शासन और राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर गहन, नीति-प्रासंगिक शोध को प्रोत्साहित करती है। भारतीय नागरिकों,
केंद्रीय मंत्री मा. @jayantrld को जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना अत्यंत गंभीर, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। इस प्रकार की कायरतापूर्ण हरकतें किसी एक व्यक्ति को भयभीत करने का प्रयास मात्र नहीं होतीं, बल्कि यह लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पूरी विचारधारा और जनप्रतिनिधित्व की परंपरा को डराने की कोशिश होती है।
हम @RLDparty इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, विचारों का संघर्ष हो सकता है, लेकिन हिंसा और धमकी का कोई स्थान नहीं हो सकता।
हम @PMOIndia से मांग करते हैं कि इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए दोषी व्यक्तियों की तत्काल पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जनप्रतिनिधियों या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को इस प्रकार डराने का दुस्साहस न कर सके।
विश्वास चौधरी
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता
Mud to Mat!
आज बागपत के मलकपुर में कुश्ती अखाड़े का शिलान्यास किया।
यह पहल गांव के युवाओं को बेहतर सुविधाएं देकर उनकी प्रतिभा को निखारने और पारंपरिक कुश्ती को नए स्तर तक ले जाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
मुझे आशा है कि स्थानीय और sustainable सामग्री से तैयार यह परिसर हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देगा, महिला खिलाड़ियों को सशक्त बनाएगा और प्रशिक्षण व पेशेवर चयन के लिए एक मजबूत क्षेत्रीय केंद्र के रूप में विकसित होगा।
बागपत के युवाओं को समर्पित, पाली में चौधरी अजीत सिंह डिज़ाइन एवं फैशन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता संस्थान का उद्घाटन किया।
यह केंद्र विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को परिधान डिजाइन व फैशन टेक्नोलॉजी में उद्योग की आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करेगा, साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए कौशल विकास के माध्यम से उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।
प्रोडक्ट डिजाइन, उद्योग के साथ साझेदारी और कौशल विकास के माध्यम से बागपत के युवाओं के लिए वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे। यह पहल न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, बल्कि स्वरोजगार को भी प्रोत्साहित करेगी और महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
#CentreofExcellence
#SkillIndia #FutureReadyIndia #SkillDevelopment