मैं जब परीक्षा लिख कर वापस लौट रहा था
पेपर लीक की ख़बरें उड़ने लगी थीं
लगा रहा था जब नंबरों का हिसाब
पेपर रद्द हो चुका था
भर्तियां टाली जा चुकी थीं
मैं अब गाँव की बस का इंतज़ार कर रहा हूॅं
जांच के लिए कोई कमेटी बना दी गई है।
- @aakashgauti#UPPSC_ROARO_ONESHIFT
#UPPSC_No_Normalization
मैं उसे वर्षों से जानता था
एक अधेड़ किसान
थोड़ा थका
थोड़ा झुका हुआ
किसी बोझ से नहीं
सिर्फ धरती के उस गुरुत्वाकर्षण से
जिसे वह इतना प्यार करता था।
~ केदारनाथ सिंह