जिला प्रवक्ता भीम आर्मी स क न महासचिव विधानसभा किराड़ी,नई दिल्ली
पूर्वजिलासचिव आजादसमाजपार्टी,संतकबीरनगर
पूर्वजिलामीडियाप्रभारी पूर्व ब्लॉकसचिव
@AzadSamajParty
मेरे प्यारे पिताजी आपको भावपूर्ण धम्मंजलि।🙏 आपकी कमी के बिच, आपके दिए गए संस्कार, त्याग व समर्पण की सीख और कभी न बिकने व समझौता करने का संकल्प, आज भी मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। आपने अंतिम समय पर @BhimArmyChief भैया जी के हाथो को मजबूत करने का जो वचन दिलाया, उस पर अडिग रहूँगा।🙏
“जिसकी जितनी संख्या भारी,उसकी उतनी हिस्सेदारी”का नारा देकर सोए हुए समाज को जगाने वालेऔर“वोट हमारा,राज तुम्हारा नहीं चलेगा”के नारे से शोषित समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले बहुजन नायक,मान्यवर साहबकांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कृतज्ञता पूर्ण नमन एवं विनम्र आदरांजली
हमारे ऊपर कर्ज है उन महापुरुषों का, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन बहुजन समाज के स्वाभिमान, अधिकार, समानता और मुक्ति के लिए समर्पित कर दिया। यह ऐसा कर्ज है, जिसे हम अपना सब कुछ न्योछावर करके भी कभी पूरी तरह नहीं चुका सकते।
मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर, मंगोलपुरी विधानसभा के अंबेडकर पार्क में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का प्रत्येक कार्यकर्ता यह संकल्प दोहराता है कि हमारे शरीर में बहने वाला खून का एक-एक कतरा और हमारे जीवन का एक-एक क्षण "बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय" के सिद्धांत पर चलते हुए बहुजन समाज के उत्थान, सम्मान, अधिकार और सत्ता में भागीदारी के लिए समर्पित रहेगा।
हमारा संकल्प केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि महापुरुषों के अधूरे मिशन को मंजिल तक पहुँचाना है।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर साहब कांशीराम जी और तमाम महापुरुषों ने जिस समतामूलक समाज का सपना देखा था, उस सपने को साकार करने के लिए हम अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे।
न झुकेंगे, न रुकेंगे, न अपने मिशन से भटकेंगे!
महापुरुषों का कारवां रुकेगा नहीं, बहुजन आंदोलन झुकेगा नहीं!
💙 मान्यवर साहब कांशीराम जी को शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 💙
जय भीम! जय भारत!
जय संविधान!
बहुजन एकता जिंदाबाद!
— भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh@BalakRamASP@MaheshPahwalASP
जालंधर के पीआईएमएस (PIMS) @PIMS_Jalandhar अस्पताल की बदहाली और मरीजों के साथ हो रही लूट व्यवस्था पर हमारी सख्त आपत्ति है। यह अस्पताल एक सरकारी ढांचा है, लेकिन वर्तमान में ठेके (contract) पर संचालित हो रहा है और इसकी हालत बेहद चिंताजनक है।
हमारे भीम आर्मी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की पत्नी गॉलब्लैडर (पित्ताशय) के ऑपरेशन के लिए PIMS के सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। वे वर्तमान में भी अस्पताल में ही हैं, और वहां मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जो जमीनी हकीकत उन्होंने देखी है, वह बेहद निराशाजनक और शर्मनाक है।
पंजाब सरकार के हेल्थ कार्ड (10 लाख कवर) के तहत, जिस गॉलब्लैडर सर्जरी का खर्च बाहर किसी भी प्राइवेट अस्पताल में मात्र 20,000 रुपये आता है, उसी इलाज के लिए यहाँ सरकारी फंड से 30,580 रुपये का बिल बनाया जा रहा है। मरीज इसे "मुफ्त इलाज" समझ रहे हैं, जबकि वास्तव में यह आम जनता और टैक्स पेयर्स के पैसों का सीधा दुरुपयोग है, जो खुलेआम ठेकेदारों की जेब में जा रहा है।
सर्जरी विभाग में बुनियादी सुविधाओं (Basic Amenities) जेसे की तकिया और चादर तक का पूरी तरह से अभाव है। ऑपरेशन के बाद भी मरीजों को बीना चादरों और गंदे गद्दों पर रखा जा रहा है। अस्पताल का यह अस्वच्छ (Unhygienic) माहौल मरीजों को संक्रमण (Infection) के भारी खतरे में डाल रहा है।
हमारी स्पष्ट मांग है कि अस्पताल प्रबंधन इस घोर लापरवाही, बुनियादी सुविधाओं की कमी और अस्वच्छता की समस्या का तुरंत समाधान करे। यह सुधार केवल हमारे साथी के लिए ही नहीं, बल्कि वहां भर्ती सभी मरीजों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होना चाहिए।
यदि मरीजों को तुरंत बुनियादी और स्वच्छ सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गईं, तो सरकार और अस्पताल प्रशासन को इसके खिलाफ एक बड़े और सुव्यवस्थित विरोध प्रदर्शन (Systematic Protest) तथा उचित कानूनी कार्रवाई (Legal Action) का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) किसी भी मरीज के स्वास्थ्य और जीवन के साथ ऐसा खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे मरीज किसी भी वर्ग या समाज का हो। मरीजों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।
हम पंजाब सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय से जवाब मांगते हैं: क्या यही आपका विश्व स्तरीय हेल्थ मॉडल है?
हम निम्नलिखित अधिकारियों से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने और ठेके पर चल रहे ऐसे सभी अस्पतालों की निष्पक्ष जांच (ऑडिट) की मांग करते हैं:
@PbGovtIndia@CMOPbIndia@HMPunjab@AAPbalbir@PunjabDOHFW@DHSPunjab@AAPPunjab@BhagwantMann@mohinderbhagat_
हम आम जनता की आवाज दबने नहीं देंगे!
#PunjabHealthModel #PIMSJalandhar #JalandharHospitalScam #HealthMinistryPunjab #BhimArmy #AazadSamajParty #ASPKanshiram #JusticeForPatients #PunjabGovt
आज रविदासिया धम के वरिष्ठ व संघर्षशील हमारे बड़े भैया राजा कलैर जी से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना। आप हमेशा से एक मजबूत स्तंभ रहे हैं। सतगुरु महाराज जी से यही अरदास है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें। जय गुरुदेव-धन गुरुदेव!
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद मा. चंद्रशेखर आज़ाद जी के काफिले को शाहबपुर टोल गेट पर रोककर उन पर जानलेवा हमला किया जाना उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है।
मा. चंद्रशेखर आज़ाद जी गोंडा में एक पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले को शाहबपुर टोल गेट पर रोका गया और उन पर हमला किया गया। इस हमले में उनकी सुरक्षा में मौजूद भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं के घायल होने तथा उनके वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई है।
यह कोई सामान्य विवाद नहीं है। यह एक निर्वाचित सांसद, राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा करोड़ों वंचित, शोषित एवं बहुजन समाज की आवाज़ पर गंभीर हमला है।
मा. चंद्रशेखर आज़ाद जी केवल नगीना के सांसद या आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हैं, बल्कि वे देश के करोड़ों वंचित, शोषित, पीड़ित एवं बहुजन समाज की आवाज़ को संसद और सड़क तक मजबूती से उठाते हैं। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को रोकना और उनकी सुरक्षा को खतरे में डालना लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
हम उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि पूरे घटनाक्रम की तत्काल निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
टोल गेट पर मा. चंद्रशेखर आज़ाद जी पर हमला करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान CCTV फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तत्काल की जाए तथा सभी आरोपियों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, सभी आरोपियों के विरुद्ध घटना की गंभीरता के अनुरूप कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हमले में घायल हुए सभी कार्यकर्ताओं का तत्काल समुचित उपचार कराया जाए। जिन कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के वाहनों में तोड़फोड़ अथवा अन्य प्रकार की क्षति हुई है, उसका निष्पक्ष आकलन कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा उचित क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
मा. चंद्रशेखर आज़ाद जी पर पूर्व में भी गंभीर हमला हो चुका है। इसके बावजूद यदि आज उनके काफिले को रोककर उन पर फिर हमला किया जाता है, तो यह उनकी सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता तथा शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल है।
हम स्पष्ट मांग करते हैं कि मा. चंद्रशेखर आज़ाद जी की सुरक्षा की तत्काल उच्चस्तरीय समीक्षा की जाए तथा उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने पर तत्काल निर्णय लिया जाए।
किसी निर्वाचित सांसद की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसके कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि शासन एवं प्रशासन की होती है। यह अत्यंत चिंताजनक है कि आज भी भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं को आगे आकर अपने नेता की सुरक्षा करनी पड़ी।
* मा. चंद्रशेखर आज़ाद जी के काफिले को शाहबपुर टोल गेट पर क्यों रोका गया?
* उन्हें रोके जाने के बाद उन पर हमला कैसे हुआ?
* हमलावर कौन थे और उनकी तत्काल गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
* उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस व्यवस्था उस समय कहाँ थी?
* घायल कार्यकर्ताओं और क्षतिग्रस्त वाहनों के संबंध में क्या कार्रवाई की गई?
* घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध अब तक कौन-कौन सी कानूनी कार्रवाई की गई?
इन सभी सवालों का जवाब प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को देना होगा।
हम स्पष्ट शब्दों में कहना चाहते हैं कि मा. चंद्रशेखर आज़ाद जी की जान और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यदि इस मामले में त्वरित गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच एवं कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी इस अन्याय के विरुद्ध चुप नहीं बैठेंगे।
आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि पूरे देश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
भविष्य में मा. चंद्रशेखर आज़ाद जी की सुरक्षा में कोई चूक होती है अथवा उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी पूर्ण जवाबदेही उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस प्रशासन की होगी।
डराने, धमकाने, रोकने और बहुजन समाज की आवाज़ को दबाने की राजनीति अब बंद होनी चाहिए।
संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी न कभी पीछे हटी है और न पीछे हटेगी। किसी भी दबाव, धमकी अथवा सत्ता की ताकत के सामने बहुजन समाज की आवाज़ को झुकने नहीं दिया जाएगा।
@myogiadityanath@Uppolice@dgpup
वह कह रहे है मेरे को गेस्ट हाउस में बैठो
मै क्यों बैठू मै AC मै बैठने थोड़ी आया हूं
मेरे लोगो की हत्या हो रही है मृतक कि पत्नी मेरी बहन है उसके बच्चे रो रहे हैं और मैं यह आराम से रहूँ
नहीं मै ऐसी राजनीति नहीं करता
नगीना सासंद चंद्रशेखर आजाद जी बाराबंकी
@BhimArmyChief
आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम दिल्ली प्रदेश, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकप्रिये नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद जी पर बाराबंकी में हुए हमले और पुलिसिया दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
तानाशाही सरकार और प्रशासन को यह समझ लेना चाहिए कि बहुजन समाज और शोषितों की इस बुलंद आवाज़ को ऐसी कायराना हरकतों से नहीं दबाया जा सकता। लोकतंत्र में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार और उनकी सुरक्षा में चूक बेहद शर्मनाक है।
हम इस घटना की तत्काल उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। पूरी दिल्ली और देश के सभी संविधान प्रेमी आज़ाद जी के साथ एकजुट होकर खड़े हैं।
सच और संविधान की आवाज़ को कभी नहीं दबाया जा सकता! ✊
@BhimArmyChief@BalakRamASP@MaheshPahwalASP@HimanshuValmi13
#ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #ASPDelhiPradesh #Barabanki #JusticeForChandrashekharAzad #BhimArmy #DalitRights #Constitution #Delhi
“जिस लड़ाई की मैं शुरुआत कर रहा हूं, वह सौ साल लंबी होगी। इसमें पहली पीढ़ी मारी जाएगी, दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी, और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। अंततः विजय हमारी ही होगी।”
अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवँ विनम्र आदरांजलि। जय भीम, जय अर्जक।
नाम_ स्वतंत्र भारद्वाज
काम_ मुस्लिम और बहुजन को मारना
दोस्त_ कपिल मिश्रा, चिराग पासवान। पीएम मोदी
वीडियो सुनिए और सोचिए । मर्डर का इरादा। दलित का सिर फाड़ चुका है।
23 जून को जंतर-मंतर की घटना पर पुलिस कहती है कि संजय कुमार की चोटें सामान्य थीं और खोपड़ी में दरार की बात निराधार है। लेकिन आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के बयान में वह खुद “7 टांके”, “मरने की स्थिति” और “307 बनता था” जैसी बातें कह रहा हैं।
वह यह भी दावा कर रहा हैं कि संजय कुमार की बेटी निशु, थाने के बाहर खड़े होकर कह रही थी कि “अगर मेरे बाप को इंसाफ नहीं मिला तो हम जहर खाकर मर जाएंगे।” साथ ही उनका दावा है कि वे जेल तक नहीं गए और “कपिल मिश्रा अपने बड़े भाई हैं”, “चिराग पासवान अपने बड़े भाई हैं” तथा “सबका सपोर्ट है।"
तो सवाल है कि अगर घायल की हालत इतनी गंभीर थी और 7 टांके लगे थे, तो पुलिस की MLC में चोटें सामान्य कैसे बताई गईं? अगर धारा 307 का मामला बनता था, तो आरोपी जेल क्यों नहीं गया?
“कपिल मिश्रा के फोन के बाद छोड़ने का दावा सच है या झूठ? क्या पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच करेगी? जब राजनीतिक संरक्षण का इतना स्पष्ट दावा सामने आ रहा है, तो पुलिस यह क्यों नहीं स्पष्ट कर रही कि इस मामले में किसी अनुचित प्रभाव या हस्तक्षेप की कोई भूमिका थी या नहीं?”
आखिर पुलिस के रिकॉर्ड और आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के बयान में इतना बड़ा अंतर क्यों है? हमें इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अपने पीड़ित परिवार को न्याय दिला कर रहेंगे। जय भीम, जय भारत।।
हमारे भीम आर्मी कार्यकर्ता अजाज जी को किराड़ी में रहने वाले तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के एक समूह ने उनके घर में पीटा। हम भीम आर्मी कार्यकर्ता इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. @DCP_NorthWest@DelhiPolice You are bound to answers usWe wont let it go without justice.