अयोध्या में बेईमानी से चुनाव जीतने वाली भाजपा सरकार ने वहां के विकास को धरातल से कोसो दूर कर रखा है।
अयोध्या में सड़के टूटी प्रसाधन बदहाल घाटों प��� गंदगी तमाम।
ऐतिहासिक प्रांतीय रामनवमी मेला 2 अप्रैल से शुरू, घाटों पर जुटेगी लाखों की भीड़, फिर भी तैयारी खस्ताहाल।
पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है।
पोस्टल बैलेट डालनेवाले हर उस सच्चे सरकारीकर्मी,शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया।
सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता!
EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे।
किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है।