अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की क़ीमतों में लगातार गिरावट जारी है। 6 महीना पहले कच्चे तेल की क़ीमत 100 रुपए से ऊपर थी।
उसके बाद लगभग 7-8 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए थे।
जबकि अभी कच्चा तेल 70 के आसपास पहुँच गया है।
लेकिन भारत सरकार ने अभी तक पेट्रोल डीजल में एक रुपए की भी कटौती नहीं की है।
जनता से पैसा लूट कर कंपनियाँ अपनी जेब भरने में लगी हुई हैं।
आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया शहर शहर जा कर NEET के पीड़ित युवाओं से मिल रहे है और उनकी समस्या सुन रहे है।
टीम राहुल गांधी के सदस्य है, पूरी जान झोंक रहे है।
BJP के सहयोगी अब कांग्रेस नेता की तारीफ कर रहे हैं
सीएम रेवंत रेड्डी की तारीफ में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा-
मैं रेवंत रेड्डी से प्रभावित हूं... वे तेलंगाना के अधिकारों से कोई समझौता नहीं करते...
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देशभर में 40 दिवसीय "छात्रों की गूंज" अभियान की शुरुआत की है।
30 जून से देश के 28 शहरों में छात्र संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जबकि 1 अगस्त को कलेक्टरेट घेराव और 9 अगस्त को दिल्ली में संसद घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने ग्वालियर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
🚨 ब्रेकिंग न्यूज —
एकनाथ शिंदे एक बार फिर उद्धव ठाकरे को झटका दे सकते हैं।
महाराष्ट्र में यूबीटी सांसदों की बगावत के बाद एक बार फिर सियासी हलचल शुरू होने वाली है।
खबर निकल कर आ रही है कि, शिवसेना यूबीटी के कुछ विधायक एकनाथ शिंदे गुट में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार 12 से अधिक विधायकों ने शिंदे गुट से एक अज्ञात स्थान पर मुलाकात की है।
ऐसा शिंदे गुट के करीबी सूत्रों का कहना है।
दावा यह भी है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बीते दिन विधानसभा परिसर में इसी वजह से अनुपस्थित रहे।
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर BJP पार्षद और BJP नेताओं ने नाव पर गंगा नदी में मीट मुर्गे और शराब की पार्टी की
लेकिन, इससे किसी की भावना आहत नहीं हुईं
इसी गंगा नदी पर नाव में इफ्तार करने के लिए 12 मुसलमानों को ईद के ठीक पहले गिरफ़्तार करके 2 महीने जेल में रखा था
पाखंडी कहीं के
सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुँच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री “आतंकवादी” कह रहे हैं।
ज़रा सोचिए - जिसकी नाकामी से इतने पेपर लीक हुए, जिसके राज में 20 बच्चों ने जान दे दी, जिसने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया - वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज़ उठाने वालों को “दहशतगर्द” बता रहा है।
पर यह कोई नई बात नहीं: अन्नदाता किसानों को "आंदोलनजीवी और परजीवी" कहा। सवाल पूछने वाले को “Anti-National” कहा। और अब युवाओं को “दहशतगर्द।”
जो भी सरकार से सवाल पूछे - उसे देशद्रोही बता दो, यही इनकी पूरी राजनीति है।
धर्मेंद्र प्रधान जी, देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी माँगिए और अपनी नाकामियों के लिए इस्तीफ़ा दीजिए।
और रही मेरी बात - आप मुझ पर जितने चाहें हमले कर लीजिए। मैंने कोटा में कहा था, और फिर कहता हूँ: यह शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है। मैं इसे ऐसे ही नहीं रहने दूँगा।
हर बच्चे को सस्ती, अच्छी शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा मिले - इस आवाज़ को उठाना मैं कभी बंद नहीं करूँगा।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo
भक्त कहते हैं सोनिया गांधी विदेशी एजेंट थीं।
क्या अजीब एजेंट थीं!
1991 में प्रधानमंत्री बन सकती थीं, नहीं बनीं।
2004 में प्रधानमंत्री बन सकती थीं, नहीं बनीं।
2009 में भी पूरा मौका था, फिर भी नहीं बनीं।
जिस देश में सरपंची के लिए गोलियां चल जाती हैं, वहां कोई व्यक्ति तीन बार प्रधानमंत्री पद ठुकरा दे, तो उसे क्या कहेंगे?
नारंगी संतरे छाप नेता पूरी ज़िंदगी सत्ता की सीढ़ियां चढ़ते रह जाएं, फिर भी सोनिया गांधी के राजनीतिक कद के सामने बौने ही नज़र आएंगे।
सत्ता पाने वालों को बहुत देखा है।
सत्ता छोड़ने वाले बहुत कम देखे हैं।
और सत्ता त्यागकर भी देश की राजनीति की धुरी बने रहना, यह हर किसी के बस की बात नहीं।
#घोरकलजुग
पत्रकार: आपके सहयोगी दल के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा मोहन यादव को हटाने की भाजपा की साजिश है।
जीतू पटवारी: अखिलेश यादव से मैं आधा सहमत हूँ, करप्ट आदमी को अपनी कुर्सी से हटना ही चाहिए।
मध्यप्रदेश में आखिर क्या हो रहा है?
एक तरफ जनजातीय अत्याचार राहत राशि में करोड़ों रुपये के कथित गबन की खबरें हैं।
दूसरी तरफ फर्जी नियुक्ति पत्रों के जरिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का खुलासा हो रहा है।
कहीं सरकारी निगम हजारों करोड़ के कर्ज के बोझ तले दबे हैं, तो कहीं सत्ता से जुड़े लोगों की जमीन खरीदी को लेकर गंभीर सवाल राष्ट्रीय मीडिया में उठ रहे हैं।
ये केवल अलग-अलग खबरें नहीं हैं, बल्कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न हैं।
मध्यप्रदेश की जनता जानना चाहती है...
• आदिवासियों की राहत राशि का जिम्मेदार कौन है?
• युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने वालों पर कब तक कठोर कार्रवाई होगी?
• सरकारी संस्थाओं की आर्थिक स्थिति के लिए जवाबदेह कौन है?
• सत्ता से जुड़े मामलों में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कब होगी?
लोकतंत्र में सरकार का दायित्व केवल घोषणाएँ करना नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेह होना भी है।
मध्यप्रदेश को जवाब चाहिए।
जनता को पारदर्शिता चाहिए।
🚨 ब्रेकिंग न्यूज —
बागी सांसदों के संसदीय क्षेत्र में जा कर वोटरों से माफ़ी माँगेंगे।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे उन बागी सांसदों के क्षेत्र में जाएँगे जिन्होंने उद्धव ठाकरे को धोखा दिया है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि ,
“ मैं उन सभी इलाकों में जाकर वोटरों से मांगी मांगूंगा जहां हमने ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाया था , जिसने पार्टी को धोखा दिया
ये मेरी गलती है और मैं इस गलती को मानता हूं क्यूंकि आप सबने मेरे कहने पर ही ऐसे सांसदों को वोट दिया था ,,
बागी सांसदों के क्षेत्र में हालाँकि विरोध की शुरुआत पहले ही हो चुकी है , यूबीटी के समर्थकों ने पहले से विरोध करना शुरू कर दिया था।
पत्रकार: मोदी नहीं तो कौन?
लड़की: राहुल गांधी क्योंकि वे पढ़े लिखे अच्छे इंसान हैं। उन्होंने जो बातें अभी तक बोली हैं सब सही साबित हुई हैं... इसलिए मेरे फेवरेट नेता राहुल गांधी हैं। ❤️
GenZ की सोच बदल रही है। 🔥
क्या आप सहमत हैं? कमेंट में अपना जवाब जरूर दें 👇
#RahulGandhi
जंतर-मंतर पर जोरदार रोस्टिंग! 😂
प्रसिद्ध यूट्यूब शिक्षक अभिनय सर ने CJP के प्रदर्शन के दौरान रोस्ट करके जो मुद्दे की बात बोली है न 😄
यह सुनते ही वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
CM मोहन यादव ने अपने परिवार के साथ मिलकर उज्जैन में सैकड़ों एकड़ जमीन खरीद ली।
• वहीं, मुख्यमंत्री बनने के बाद खरीदी गई 168 एकड़ में से 111 एकड़ जमीन उस क्षेत्र में खरीदी जहां सिंहस्थ कुंभ आने वाला है।
• उज्जैन के जिस क्षेत्र में 2035 के मास्टर प्लान के ऊपर काम होना है, मोहन यादव के परिवार ने वहां जमीनें खरीदी हैं।
इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक्शन लेने की उम्मीद नहीं है।
वो विदेश में मेलोडी और देश में झालमु़ड़ी खाएंगे, उनके मुख्यमंत्री जमीनें और दान का सोना-चांदी निगल जाएंगे।
: AICC मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन @Pawankhera जी
📍 दिल्ली