WCDC came into existence on November 28, 1991, with the objective of formulating and implementing programmes for the empowerment of women in the State.
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग अंतर्गत संचालित सभी वर्टिकल्स/निदेशालयों— सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, बाल संरक्षण एवं बाल विकास कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास निगम, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, वृद्धजन कल्याण, भिक्षावृत्ति उन्मूलन, नशामुक्ति एवं पुनर्वास, ट्रांसजेंडर कल्याण, एकीकृत बाल विकास सेवाएं (ICDS), आंगनबाड़ी सेवाएं तथा पोषण अभियान— की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। लाभार्थियों तक योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
@DoSWBihar@IPRDBihar@samrat4bjp
संकट हो या सलाह की जरूरत, 181 है हर महिला का भरोसेमंद साथी।
मुश्किल घड़ी में रहें निडर—बस डायल करें 181। महिला हेल्पलाइन हर समय, हर कदम पर महिला एवं बाल विकास निगम आपके साथ है।
@DoSWBihar@IPRDBihar#EmergencyHelp#24x7Support#WCDCBihar
बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरीति नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य पर सीधा प्रहार है।
आइए, हम सभी मिलकर बाल विवाह के विरुद्ध आवाज़ उठाएँ और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सम्मान एवं अवसरों से परिपूर्ण बचपन प्रदान करने का संकल्प लें।
#StopChildMarriage #BalVivahMuktBihar #WCDCBihar
बाल विवाह की सूचना मिलने पर आज ही 1098 पर संपर्क करें।
@DoSWBihar@IPRDBihar
🌸 जियो नन्ही परी: वैशाली में बेटियों के जन्म पर उत्सव का माहौल! 🌸
वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (IAS) की बेहद खूबसूरत पहल "जियो नन्ही परी" अभियान जिले में बेटियों के प्रति सोच को बदल रहा है। पिछले दो महीनों में जिले के अलग-अलग प्रखंडों और स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 852 नवजात बच्चियों के माता-पिता को डीएम महोदया की ओर से विशेष शुभकामना संदेश प्रमाण-पत्र सौंपे गए हैं।
अभियान की मुख्य बातें:
* भगवानपुर, बिदुपुर, हाजीपुर सदर अस्पताल, महुआ, पातेपुर सहित जिले के सभी प्रखंडों में कुल 852 नन्ही परियों के परिवारों तक बधाई संदेश पहुंचाया गया।
* इस अनूठी मुहिम का मकसद बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना, उनके बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना है।
* आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से परिवारों को बच्चियों के सही पोषण और समय पर टीकाकरण के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
डीएम महोदया ने अपने संदेश में कहा है कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके जन्म का सम्मान करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं और हर बेटी के भविष्य को उज्ज्वल बनाएं!
@IPRDBihar@DoSWBihar@WCDBihar
#Vaishali #JiyoNanhiPari #SaveTheGirlChild #WomenEmpowerment #BiharAdministration #ProudParents
बचपन की सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी
समाज के प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं संरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारा दायित्व है। संकटग्रस्त बच्चों की सहायता हेतु 24×7 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 उपलब्ध है।
आइए, बच्चों के अधिकारों की रक्षा में सहभागी बनें।
@DoSWBihar@IPRDBihar
The team of Women & Child Development Corporation (WCDC), Department of Social Welfare, Government of Bihar, stands committed to promoting menstrual hygiene, dignity, and awareness. Together, we strive to break stigma, encourage open conversations and ensure a healthier and empowered future for every woman and girl of Bihar.
@DoSWBihar@IPRDBihar
#MenstrualHygieneDay #EndPeriodStigma #DignityForAll #WCDC #Bihar
“विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” के अवसर पर आइए संकल्प लें कि मासिक धर्म से जुड़े मिथकों और झिझक को समाप्त कर जागरूकता, स्वच्छता और सम्मान को बढ़ावा दें।
मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे सही जानकारी, सुरक्षित स्वच्छता उपायों और पोषण के माध्यम से स्वस्थ बनाया जा सकता है।
हर किशोरी और महिला को सुरक्षित एवं सम्मानजनक मासिक धर्म प्रबंधन का अधिकार है।
स्वच्छ सेनेटरी पैड/मासिक कप का उपयोग करें, समय-समय पर बदलें और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
“स्वस्थ नारी, सशक्त समाज” — यही हमारा संकल्प है।
#MenstrualHygieneDay #मासिक_धर्म_स्वच्छता #महिला_स्वास्थ्य #स्वच्छता_ही_सुरक्षा #सशक्त_नारी
@DoSWBihar@IPRDBihar
विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में फतुहा हाई स्कूल, पटना में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना अंतर्गत सखी वार्ता एवं जाँच शिविर का आयोजन
आज दिनांक 27-05-2026 को Fatuha High School, जिला पटना में महिला एवं बाल विकास निगम के निदेशानुसार ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना अंतर्गत विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम सखी वार्ता, एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया। माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता के प्रति संवेदनशील बनाना था। इस अवसर पर छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित एवं स्वच्छ सैनिटरी उत्पादों के उपयोग, पोषणयुक्त आहार तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच MHM Kit (Menstrual Hygiene Management) किट का वितरण एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई ताकि वे मासिक धर्म के दौरान सुरक्षित एवं स्वच्छ उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें। साथ ही छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है तथा इससे जुड़े मिथकों एवं सामाजिक संकोच को समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है।
@DoSWBihar@IPRDBihar@dm_patna
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार का संदेश — माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने हेतु आवश्यक है कि समाज में इस विषय पर खुलकर एवं सकारात्मक संवाद हो। जागरूकता ही स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज की आधारशिला है।
आइए, माहवारी पर खुलकर संवाद कर एक जागरूक, स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#menstrualhygieneweek #WCDCBihar #PeriodAwareness #BreakTheStigma
मासिक धर्म स्वच्छता केवल स्वास्थ्य नहीं, बल्कि सम्मान और जागरूकता का विषय है।
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सभी से सुरक्षित एवं स्वच्छ आदतें अपनाने की अपील करता है।
#MenstrualHygieneWeek#WCDCBihar#periodpositive#bihar
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर संकट की स्थिति में महिलाओं को एक ही स्थान पर त्वरित एवं निःशुल्क सहायता उपलब्ध करा रहा है।
यहाँ आपातकालीन सहायता, चिकित्सीय उपचार, कानूनी परामर्श, पुलिस सहयोग, मनो-सामाजिक काउंसलिंग एवं अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएँ प्रदान की जाती हैं।
सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत आगे बढ़ें —
📞 181 पर कॉल करें एवं अपने नजदीकी सखी वन स्टॉप सेंटर से जुड़ें।
सखी वन स्टॉप सेंटर — “आप अकेली नहीं हैं।”
@DoSWBihar@IPRDBihar
#onestopcentre #womenhelpline #wcdc #bihar
जहानाबाद | महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा जिला जहानाबाद, हुलासगंज के उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों के लिए POSH अधिनियम, 2013 विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत निवारण तंत्र, आंतरिक समिति के गठन एवं महिलाओं के अधिकारों से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सुरक्षित, संवेदनशील एवं सम्मानजनक कार्यस्थल वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
@DoSWBihar@IPRDBihar@DmJehanabad
महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), पटना द्वारा Pothi Pathri फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में Amity University एवं Department of Sociology and Social Work, Patna University सहित अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इन कार्यक्रमों में युवाओं एवं पुरुषों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जो यह दर्शाती है कि माहवारी स्वच्छता अब केवल महिलाओं तक सीमित विषय नहीं रहा, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। समाज कल्याण विभाग, बिहार की यह पहल महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, सम्मान और जागरूकता को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी भूमिका निभा रही है।
@DoSWBihar@iprdbihar
महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), पटना द्वारा Pothi Pathri फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में Amity University और Patna University के Department of Sociology and Social Work समेत अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ-साथ छात्रों को भी माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता के महत्व की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मेंस्ट्रुअल कप के सुरक्षित एवं स्वच्छ उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।
साथ ही, पुरुषों की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि माहवारी से जुड़े विषयों को लेकर समाज में सकारात्मक और संवेदनशील सोच विकसित हो सके।
महिला एवं बाल विकास निगम की राज्य परियोजना प्रबंधक-सह-नोडल पदाधिकारी अंकिता कश्यप एवं चिकित्सीय परामर्शी ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों पर सवाल पूछकर जानकारी प्राप्त की।
@DoSWBihar@IPRDBihar@PothiPatri@amity_patna
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार एवं सीआईडी कमजोर वर्ग, बिहार पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 12.05.2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय सभागार में “घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005” एवं “लिंग आधारित हिंसा” विषयों पर राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ० अमित कुमार जैन, अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, श्रीमत्ति के०एस० अनुपम, विशेष सचिव, गृह विभाग, श्री योगेश सागर, प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, श्री आमिर जावेद, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कमजोर वर्ग, श्री ख्वाजा सादत नूर, राज्य कार्यालय प्रमुख, बिहार, यूएनएफपीए समेत अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और तेजाब हमला की Survivors उपस्थित रहीं।
@DoSWBihar@IPRDBihar@bihar_police@UNFPAIndia