Congratulations to the Indian Women’s Football Team on winning the SAFF Women’s Championship 2026. They have played excellently through the tournament. This will encourage more youngsters to play football in the coming times. Best wishes to the team for their future endeavours.
देशभर में कनेक्टिविटी को और सशक्त करने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार में NH-31 और NH-231 के खगड़िया-पूर्णिया सेक्शन को 4-लेन में अपग्रेड करने को मंजूरी दी गई है। इससे पूरे राज्य, विशेषकर खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया के लोगों को बहुत लाभ होगा। यह परियोजना न केवल यात्रा समय और ईंधन की बचत करेगी, बल्कि इससे यहां के चौतरफा विकास को भी नई गति मिलेगी।
https://t.co/ZdkR2f3v65
Best wishes to everyone on World Environment Day. I would like to applaud all those passionate about environmental conservation. This is a day to reaffirm our commitment to protecting our environment and furthering growth that is sustainable. Numerous efforts by our Government over the last decade highlight our work in this direction. Some of India’s key successes include expanding green cover and a rise in the population of several animals. The people of India have shown how collective efforts, policies, belief in science and innovation can improve our environment.
भारतीय राजनीति के पुरोधा तथा समाजवादी विचारधारा के प्रतिमूर्ति मज़दूर नेता ,समता पार्टी के संस्थापक देश के पूर्व रक्षामंत्री स्वo जार्ज फर्नांडीस जी की जयंती पर शत शत नमन ।।🙏🙏
@ArvindKejriwal@aajtak@withpjha@Arvind_Nisaad@Sunil27_@raj1981rahul
केजरीवाल जी, आपको जस्टिस शर्मा पर भरोसा नहीं है और देश को आप पर नहीं। जस्टिस शर्मा आपके केस से बाहर हो जाएंगी तो क्या आप देश से बाहर हो जाएंगे ? क्या देश का हर व्यक्ति अपनी सुविधानुसार न्यायपालिका बनाएगा ?
आज अपने पंचायत तमुरिया गांव के निवासी बड़े भाई श्र विवेक कुमार ठाकुर जी के बड़े भैया के तिलक समारोह में सम्मिलित हुआ। यह पावन अवसर पर पारिवारिक स्नेह और उत्साह से परिपूर्ण रहा। सभी परिजनों और उपस्थित अतिथियों के साथ इस मंगलमय आयोजन में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
मैं, विजय कुमार चौधरी, ईश्वर की शपथ लेता हूँ कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूँगा..."
आज बिहार के विकास और जन-जन की सेवा के लिए एक नई जिम्मेदारी का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के नेतृत्व में, हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जनता का विश्वास और स्नेह ही मेरी असली शक्ति है। बिहार की समृद्धि और जनकल्याण के लिए मैं निरंतर समर्पित रहूँगा।
@NitishKumar@Jduonline
#VijayKumarChoudhary #BiharPolitics #OathCeremony #BiharGovernment
आज का दिन बिहार के प्रत्येक व्यक्ति के लिए बेहद भावुकतापूर्ण है। “न्याय के साथ विकास” के सिद्धांत के साथ बिहार में सुशासन की स्थापना करने वाले हम सबों के प्रेरणास्रोत व मार्गदर्शक परम् आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने आज जब बिहार के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया तो यह क्षण विगत दो दशकों की अनेकों स्मृतियों से भर गया।
निश्चित ही यह परम् आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का निर्णय है और हम सभी उनके हर निर्णय का सम्मान करते हैं। सच कहूँ तो मुझे यह अनुमान नहीं था कि यह समय इतनी जल्दी आ जाएगा।
कुछ ही समय पहले मुझे अपनी पुस्तक “Bihar Hai Taiyar – बदलाव की एक यात्रा 2005-2025” की प्रथम प्रति उन्हें भेंट करने का सौभाग्य मिला था। यह पुस्तक विधानसभा चुनाव से पहले प्रकाशित हुई थी और इसे लिखते समय मैंने उनके साथ बिताए गए अनेक महत्वपूर्ण क्षणों, उनके नेतृत्व में बिहार में हुए ऐतिहासिक बदलावों तथा सुशासन और विकास की उस यात्रा को समेटने का प्रयास किया है, जिसे मैंने पिछले दो दशकों में बहुत करीब से देखा है।
परम् आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के साथ काम करने और बिहार के परिवर्तन की उस यात्रा का साक्षी बनने का अवसर मेरे जीवन के सबसे मूल्यवान अनुभवों में से एक रहा है। इस पुस्तक में उन्हीं अनुभवों, स्मृतियों और बिहार के विकास की उस यात्रा को संजोने का प्रयास किया गया है जिसने राज्य को नई दिशा और नई पहचान दी।
मुझे विश्वास है कि परम् आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का मार्गदर्शन बिहार की प्रगति और विकास की इस यात्रा में निरंतर मिलता रहेगा।
#NitishKumar
#BiharHaiTaiyar #BiharTransformation #GoodGovernance #Sushasan
भारतीय संविधान के शिल्पकार, शोषित वंचित वर्ग को नई दिशा दिखाने वाले 'भारत-रत्न' श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर कोटिशः नमन।।
#DrAmbedkar
निःशब्द… आँखें नम हैं… और दिल भारी है।
माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी पिछले दो दशकों में आपने सिर्फ प्रशासन नहीं चलाया, बल्कि एक सपने को आकार दिया है—एक ऐसा बिहार, जहाँ विकास भी है, सम्मान भी और अवसर भी।
आपके बिना यह बिहार अधूरा सा लगता है… 🙏❤️"
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ऐतिहासिक बैठक में, पर्यवेक्षक एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी साथियों द्वारा सर्वसम्मति से मुझ पर व्यक्त किए गए इस विश्वास के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर आदरणीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी, माननीय बिहार प्रभारी श्री @TawdeVinod जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी, आदरणीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखूभाई दलसानिया जी समेत सभी वरिष्ठ नेतागण ने भरोसा दिखाया।
यह विश्वास मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है- जिसे मैं पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने के लिए संकल्पित हूँ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय नेता श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।
आप सभी का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है, इसी ऊर्जा के साथ जनसेवा के इस पथ पर आगे बढ़ता रहूँगा।