आज लोकसेवक भवन में आयोजित एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्षों की बैठक में माननीय राज्यसभा सदस्य, जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री @NitishKumar जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच तथा विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर बल दिया।
इस दौरान माननीय उपमुख्यमंत्रीगण @VijayKChy व बिजेन्द्र प्रसाद यादव जी एवं NDA घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
एनडीए की सबसे बड़ी शक्ति उसका समन्वय, सेवा का भाव और विकास के प्रति प्रतिबद्धता है। पूर्ण विश्वास है कि हम सभी कार्यकर्ता मिलकर जन-जन तक सुशासन, विकास और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक मजबूती से पहुंचाएंगे।
@Jduonline@BJP4Bihar@LalanSingh_1@girirajsinghbjp@UpendraKushRLM@JDUUmeshSingh@sanjay_saraogi@AshokChoudhaary