देश के करोड़ों छात्र-नौजवानों, महिलाओं, किसानों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों, दलित समाज की उम्मीद व विश्वास के प्रतीक, PDA के नायक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ ।।
जो चुनाव आयोग ये कह रहा है कि हमें यूपी में समाजवादी पार्टी द्वारा दिये गये ऐफ़िडेविट नहीं मिले हैं, वो हमारे शपथपत्रों की प्राप्ति के प्रमाण स्वरूप दी गयी अपने कार्यालय की पावती को देख ले। इस बार हम मांग करते हैं कि चुनाव आयोग शपथपत्र दे कि ये जो डिजिटल रसीद हमको भेजी गयी है वो सही है, नहीं तो ‘चुनाव आयोग’ के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ भी शक के घेरे में आ जाएगा।
भाजपा जाए तो सत्यता आए!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय @yadavakhilesh जी पूर्व मुख्यमंत्री उ0 प्र0 के निर्देश पर आज कुंज झांसी में संविधान मान स्तंभ एवं आरक्षण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी सांसद जौनपुर/पूर्व मंत्री के साथ शामिल हुआ ।।
ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग महाकुंभ में फँसे लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे है उनके सद्प्रयासों के ऊपर राजनीतिक विद्वेषवश मिट्टी डाल दी जा रही है।
जनता संज्ञान ले!
टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे!
पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाक़ी सीटों के उपचुनाव की तारीख़, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी।
दरअसल बात ये है कि उप्र में ‘महा-बेरोज़गारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में काम-रोज़गार के लिए जाते हैं, वो दिवाली और छठ की छुट्टी लेकर उप्र आए हुए हैं, और उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालनेवाले थे। जैसे ही भाजपा को इसकी भनक लगी, उसने उपचुनावों को आगे खिसका दिया, जिससे लोगों की छुट्टी ख़त्म हो जाए और वो बिना वोट डाले ही वापस चले जाएं।
ये भाजपा की पुरानी चाल है :
हारेंगे तो टालेंगे