@RSSRashtriya मंत्री जी को अपना सोचना चाहिए़ कि जैसा वो कर रहे है क्या वो सही है
जैसे टीचर को निकम्मा बोलना ।
उनको क्या लगता है वो इस सीट पर अमर हो गए
इससे अच्छा बच्चे स्कूलों में मर रहे है कुछ अच्छा कर दो भामाशाह के भरोसे मत रहो टैक्स का पैसा भी अगर सही लग जाए तो बहुत है
जय मां भारती
#कंप्यूटर_अनुदेशक_संघ_राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक उदयपुर में संपन्न, संगठन विस्तार एवं सेवा हितों पर बनी व्यापक रणनीति
#उदयपुर, 25 जून 2026
कंप्यूटर अनुदेशक संघ राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक सत्र 2026-27 का आयोजन आज उदयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आए कंप्यूटर अनुदेशक प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना, कंप्यूटर अनुदेशकों की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु साझा रणनीति तैयार करना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा निर्धारित करना रहा।
बैठक का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए किया गया। प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिलों की स्थिति, शिक्षण व्यवस्था, कार्य परिस्थितियों तथा कंप्यूटर अनुदेशकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से अपने विचार रखे। इस दौरान सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में "कैडर निर्माण, पदोन्नति, सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगतियों के निराकरण, वरिष्ठता निर्धारण, विभागीय समन्वय तथा कंप्यूटर शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने" जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी बिंदुओं पर सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर आगामी कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि कंप्यूटर अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी जिला इकाइयों से प्रत्येक कंप्यूटर अनुदेशक को संगठन से जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन, जिला स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन, सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा समय-समय पर सरकार एवं विभाग के समक्ष कंप्यूटर अनुदेशकों की मांगों को प्रभावी ढंग से रखने पर भी सहमति बनी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से कंप्यूटर अनुदेशकों के हितों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयास करता रहेगा।
प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने संगठन के प्रति अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के सामूहिक प्रयासों से कंप्यूटर अनुदेशकों की लंबित समस्याओं का सकारात्मक समाधान संभव होगा।
इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमे
प्रदेश अध्यक्ष - श्री कैलाश सैनी
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री विकास पाराशर
प्रदेश कार्यकारिणी संयोजक - श्री सुरेश सैनी एवं अवधेश शर्मा
प्रदेश महिला उपाध्यक्ष - तरुछाया शर्मा
प्रदेश संगठन मंत्री - श्री श्रवणराम पटेल
प्रदेश प्रवक्ता - श्री सुनील कुमार यादव
महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष - श्री वीरेंद्र चौधरी
प्रदेश सचिव - श्री कर्मवीर सिंह
प्रदेश मीडिया प्रभारी - श्री कोमल शर्मा
बैठक व्यवस्थापक - श्री सुनील कुमार यादव एवं श्री परमेश्वर लाल
एवं सभी संभाग उपाध्यक्षो का मनोनयन भी किया गया।
जयपुर - देवेंद्र निर्वाण
उदयपुर - विकाश शियाल
जोधपुर - सतीश गहलोत
भरतपुर - तेज शर्मा
अजमेर - सुयश दशानी
अलवर - दिनेश सुवालकीय
कोटा - विनोद
बीकानेर - डॉ हुक्म चन्द कुमावत
कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा जिला उदयपुर के जिला संगठन मंत्री हेमंत जी मेनारिया एवं जिला कोषाधिकारी मंगल जी जैन का आतिथ्य प्राप्त हुआ। आप दोनों ने अपने उद्बोधन में संगठन सर्वोपरी बताते हुए संगठन को तन, मन एवं धन से सिंचित करने एवं शिक्षक हित में सदैव कार्य करने पर जोर दिया, साथ ही ABRSM सदैव अनुदेशकों के हितार्थ प्रयत्नशील रहेगा ऐसा आश्वासन दिया।
बैठक का समापन संगठन की "एकता, अनुशासन, पारदर्शिता एवं सहयोग" की भावना के साथ हुआ। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रदेश के प्रत्येक कंप्यूटर अनुदेशक तक संगठन की बात पहुँचाने तथा सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कंप्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान ✊
कंप्यूटर अनुदेशक GENERAL -OBC-EWS-MBC के आईटी शिक्षित साथी 2022 भर्ती सफल नहीं हुए तो लगातार इंतजार करते रहें, विश्वास था कि नयी भर्ती तो आएगी पर आज 4 साल बाद उनके हाथ ऐसी निराशा लगी जो बयां नहीं कि जा सकती 😒 निराश चेहरे 😒
#कंप्यूटर_अनुदेशक_पद_बढ़ाओ@BhajanlalBjp@RajCMO
@alokrajRSSB फ़िर से बेरोजगार आईटी युवाओं को क्यों बेवकूफ़ बना रहे हो 😡
जब जनरल,ओबीसी,EWS,MBC के पद ही नहीं है तो समय और पैसा बर्बाद करने से क्या फ़ायदा पहले ही आपने एक साल बेरोजगारों का बर्बाद कर दिया हैं !!
ऐसा ही है तो कम से कम परिक्षा तिथि ही आगे कर दो ये तो आप पर ही निर्भर हैं !!
कंप्यूटर अनुदेशक नई भर्ती भीड़ हजारों में दिखेगी, पद न होते हुए भी फॉर्म 50k+ भरे जाएंगे पर पद वृद्धि के लिए संघर्ष करने वालों कि संख्या धरातल पर सेंकड़ो में होगी पर इनका संघर्ष लाखों कि भीड़ से भी तगड़ा होगा ✍️
यह आईटी वालों का इतिहास रहा है ✍️
#कंप्यूटर_अनुदेशक_तिथि_बढ़ाओ
आभार अभिनंदन साधुवाद 🙏
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की 2 दिवसीय साधारण सभा बैठक का भव्य आयोजन चुडैला, झुंझुनूं में हुआ।
जिसमें प्रथम दिवस प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ।
प्रदेश कार्यकारिणी ने पुनः एक बार मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे प्रदेश नेतृत्व में कंप्यूटर शिक्षक प्रतिनिधि के पद पर चुना, इस हेतु मै समस्त प्रदेश कार्यकारिणी एवं ABRSM के समस्त सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं।
आज ABRSM पूरे भारत में शिक्षक एवं शिक्षार्थी के उत्थान हेतु अनवरत कार्यरत हैं।।
मुझे गर्व है कि मैं भी इसका एक अभिन्न अंग हूं।
मै विश्वास दिलाता हूं कि जिस तरीके से में कंप्यूटर अनुदेशकों की ज्वलंत मांगों और अधिकारों हेतु प्रयत्नशील पूर्व में रहा हूं, अब आगामी कार्यकाल में भी पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा से हमारे हितों की रक्षार्थ और अधिक मजबूती से कार्य करूंगा, एवं मुझे उम्मीद नहीं पूरा विश्वास है कि ABRSM के नेतृत्व में हम अपना अधिकार जरूर पाकर रहेंगे।।
पुनः प्रदेश नेतृत्व एवं ABRSM का हृदय से आभार अभिनंदन साधुवाद।🙏🙏
जय संगठन 🙏🚩🚩🚩🚩 @casrajasthan@RSSRashtriya