महिला आरक्षण के नाम पर BJP ने हमेशा सिर्फ राजनीति की है। महिलाओं को अधिकार देने की उनकी नीयत कभी रही ही नहीं।
लेकिन अब महिलाओं की आवाज़ नहीं दबेगी।
हम महिला आरक्षण लेकर रहेंगे। ✊🇮🇳
सितंबर की शुरुआ��� और महंगाई का एक और वार!
#कमर्शियल_LPG सिलेंडर ₹10 महंगा। सिर्फ 8 महीनों में करीब ₹1,200 की बढ़ोतरी।
जनता की जेब पर ब��झ बढ़ रहा है, लेकिन सरकार बेखबर है।
महंगाई बढ़ती जाए, जनता पिसती जाए—जवाबदेही कौन लेगा?
#महंगाई_मैन_मोदी #LPG #महंगाई
आज रोहिणी, दिल्ली में Run AI Intelligence के Educational Launch कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उनके इस नवाचार और AI के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की एवं उन्हें प्रोत्साहित किया।
AI हमारे लिए एक नई तकनीक है, जिसके अनेक लाभ और संभावनाए��� हैं।
Run AI Intelligence की पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
#AI #ArtificialIntelligence #Education #Innovation
अगली बार पूरे भारत में कांग्रेस की सरकार आने के कितने % चांस लग रहे हैं?
A) 10–20%
B) 20–40%
C) 40–60%
D) 60% से ज्यादा
कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। 🇮🇳
एक प्रकाशक का काम होता है कि वह किताब छापने के क्रम में स्वतंत्रता और असहमति की जगह बचाए रखने की जिम्मेदारी का निर्वह��� करे।
पेंग्विन इंडिया ने श्रीमती सोनिया गांधी जी का संस्मरण न छापने का फैसला करके उस असहमति की आवाज और संपादकीय विवेक को सत्ता के आगे झुका दिया है।
पेंग्विन इंडिया को सत्ता का इतना ही डर है तो प्रकाशन का बोर्ड उतार दीजिए सरकारी बुकलेट छापिए, प्रेस नोट छापिए, और हर पन्ने पर लिखिए: “सत्ता प्रसन्न है।”
वाह मंत्री जी!
जब तक आम दिल्ली वासी घुटनों भर पानी में डूबता रहा, तब तक आपकी नींद नहीं खुली।
आज जब खुद के सीनियर जलभराव में फंसे, तो तुरंत एनडीएमसी के वीआईपी इलाकों के लिए सख्त निर्देश जारी हो गए?
यह आम और खास का भेदभाव बंद करिए मंत्री जी! पूरी दिल्ली टैक्स देती है।
जब ��ारिश में राजधानी ठप हो जाती है और मासूम बच्चे कीचड़ से सने रास्तों से स्कूल जाने को मजबूर होते हैं, उसकी जिम्मेदारी किसकी है?
दिल्ली को जवाब दीजिए!
#DelhiWaterlogging
हमारी नेता, सीपीपी चेयरपर्सन आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी की आत्मकथा के प्रकाशन से प्रकाशक का मना करना बेहद चिंता का विषय है।
क्या सोनिया गांधी जी जैसी वरिष्ठ और अनुभवी नेता क्या लिखेंगी और क्या नहीं, यह अब कोई प्रकाशक तय करेगा?
सवाल यह भी है कि प्रकाशक ने यह फैसला स्वतंत्र रूप से लिया है या फिर उस पर किसी तरह का दबाव बनाया गया है?
इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण किताबों के प्रकाशन को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका गया है।
ऐसी प्रवृत्ति न केवल चिंताजनक है, बल्कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए भी गंभीर खतरे का संकेत है।
सोनिया गांधी जी की आत्मकथा का प्रकाशन जल्द से जल्द होना चाहिए।
आज भाजपा मुख्यालय का घेराव कर @DelhiPYC के साथियों ने छात्रों के न्याय की लड़ाई को एक और कदम आगे बढ़ाया है।
छात्रों पर बर्बरतापूर्वक गोलियां चलाने वाले अमित ‘पैलेट’ शाह के इस्तीफे तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
#अमित_शाह_इस्तीफा_दो
ये है दिल्ली का विकास! 🤦♂️
देश के भविष्य, छोटे-छोटे बच्चों को ऐसी बदहाल परिस्थितियों में स्कूल जाना पड़ रहा है।
दिल्ली सरकार को शर्म आनी चाहिए।
बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित माहौल देना सरकार की जिम्मेदारी है, कोई एहसान नहीं।
आख़िर ये कैसा विकास है? 😐
सरकार के बड़े दावों के विपरीत वर्तमान नीतियां देश के जनसांख्यिकीय लाभांश (Demographic Dividend) को एक बड़े संकट में बदल रही हैं।
महंगी शिक्षा और नौकरियों के अभाव ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है।
* नीति आयोग के अनुसार, देश के लगभग 8.7 करोड़ युवा आज शिक्षा, रोज़गार या कौशल प्रशिक्षण से पूरी तरह वंचित हैं।
* युवा बेरोज़गारी दर 15.6% है, जो युवतियों के मामले में और बढ़कर 19.5% तक पहुँच चुकी है।
* कुल बेरोज़गार युवाओं में 67% हिस्सेदारी स्नातकों की है। भारी खर्च और लोन लेकर मिली डिग्रियां भी बेअसर साबित हो रही हैं।
* सालाना 2 करोड़ नौकरियों का वादा अधूरा है, जबकि विभिन्न सरकारी विभागों में लाखों स्वीकृत पद आज भी खाली पड़े हैं।
खोखले दावों से इतर युवाओं को आज एक पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, समयबद्ध सरकारी नियुक्तियों और सुरक्षित रोज़गार की तत्काल आवश्यकता है, जिसमे मोदी सरकार पूरी तरह से नाकाम है।
 माननीय LOP श्री @RahulGandhi जी के दबाव के आगे सरकार को झुकना पड़ा और FIR दर्ज करनी पड़तीं , अभी शिकायत दर्ज हुई है पूरा न्याय दिलाना बाक़ी है छात्रों को अधिकार दिलाना बाक़ी है ।
अमित शाह और दिल्ली पुलिस चाहे जितनी कोशिश कर लें, छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
न्याय की लड़ाई जारी रहेगी और न्याय होकर रहेगा।
@INCDelhi@INCSCDept@INCIndia@INCOBCDept@INC_Television@INCMinority
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद श्री सज्जन कुमार जी के निधन का समाचार दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
पुष्पा सिंह
अध्यक्ष, दिल्ली महिला कांग्रेस