पलामू मे बूथ स्तरीय सम्मेलन सह बी.एल.ए. -2 प्रशिक्षण शिविर मे झामुमो पार्टी के कार्यकर्ता के नाते युवा नेता अविनाश देव उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता आदरणीय विनोद कुमार पांडेय भैया शामिल रहे। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बी.एल.ए. -2 सदस्यगण पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करे। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल रहे और किसी भी योग्य मतदाता का नाम न कटे, इसके लिए मुस्तैदी के साथ कार्य करना होगा। मौके पर पार्टी के सभी वरीय पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@VinodPandeyJMM@JMMKalpanaSoren
अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर पहल ट्रस्ट की अनूठी पहल, विधवा जोड़ों का हुआ पुनर्विवाह
मेदिनीनगर। अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर नगर भवन (टाउन हॉल) में संत मरियम स्कूल के चेयरमैन एवं पहल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अविनाश देव के नेतृत्व में विधवा सम्मान समारोह सह विधवा पुनर्विवाह पर चर्चा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विधवा महिलाओं को सम्मान देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रथम विधानसभा अध्यक्ष श्री इंदर सिंह नामधारी, उप विकास आयुक्त शादात अनवर, प्रोविजनल आईएएस ऋत्विक मेहता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पहल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अविनाश देव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान चार जोड़ी विधवा पुनर्विवाह संपन्न कराए गए, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक और प्रेरित किया। सरकार की ओर से 2 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों महिलाएं टाउन हॉल के सभागार में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी एवं एक-एक पौधा भेंट किया गया।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@MithileshJMM@JMMKalpanaSoren@VinodPandeyJMM@DC_Palamu
निरोग का मूल आधार योग
मेदिनीनगर - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पलामू जिला प्रशासन व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय शिवाजी मैदान में योगा किए। पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी जी के साथ दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम की शुरुआत किए। आज के योग प्रशिक्षक राजीव शरण जी थे जिनके निर्देशन में पलामू जिला प्रशासन के साथ सभी लोगों ने योग किए। विभिन्न संस्थानों के साथ स्कूल के बच्चे भी योगा में भाग लिए। हमारे संत मरियम स्कूल के छात्र छात्राओं ने जम कर भाग लिए और उत्साह के साथ योग किए।
अपने संबोधन में हमने कहा प्राचीन वैदिक मध्यकाल में जब मेडिकल साइंस डेवलप नहीं था तब योगा और आयुर्वेद ही लोगो को निरोग रखता था। चरक सुश्रुत पतंजलि भगवान बुद्ध सहित तमाम ऋषि मुनियों ने योग साधना आयुर्वेद से ही अपने जीवन को निरोग रखा।अत्याधुनिक जीवनशैली सुविधाभोगी जिंदगी आदमी को व्याधि बना दिया। भारतवर्ष के खोई परंपरा को विश्व योगा दिवस लाकर एक बार पुनः दुनिया के पटल पर पुनर्जीवित किया। सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य है, जीवन को निरोग रखना है तो योग करना है। झारखंड वासियों को विश्व योगा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
@DC_Palamu@JmmJharkhand
झारखण्ड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आदरणीया दीपिका पाण्डेय जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, ढेरों शुभकामनाएँ। बाबा भोलेनाथ आपको सदैव स्वस्थ रखें ।
@dipika
बिहार में SIR के दौरान भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि मतदाता गणना प्रपत्र के साथ अपने स्वप्रमाणित दस्तावेज़ भी BLO को जमा करेंगे।
झारखंड में अब कहा जा रहा है कि गणना चरण में कोई दस्तावेज़ नहीं लिया जाएगा।
सवाल सीधा है —
जब एक ही निर्वाचन आयोग, एक ही SIR प्रक्रिया और एक ही उद्देश्य है, तो बिहार और झारखंड के नियम अलग क्यों?
अगर Anomaly और Unmapped मतदाताओं की पहचान पहले ही हो चुकी है, तो दस्तावेज़ गृह-गणना के दौरान ही क्यों नहीं लिए जा सकते?
इससे मतदाताओं की परेशानी कम होगी, प्रवासी श्रमिकों को राहत मिलेगी, नोटिसों का बोझ घटेगा और पात्र मतदाताओं के मताधिकार की बेहतर सुरक्षा होगी।
निर्वाचन आयोग को बिहार मॉडल पर पुनर्विचार करते हुए झारखंड में भी मतदाता-अनुकूल व्यवस्था लागू करनी चाहिए।
.@ECISVEEP
झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में 11 नए उत्पादों - कुचाई सिल्क साड़ी एवं फैब्रिक्स, भगैया साड़ी एवं फैब्रिक्स, दुमका चादर-बदोनी पपेट्स, पंछी परहन पंछी साड़ी एवं फैब्रिक्स, झारखंड तसर सिल्क साड़ी एवं फैब्रिक्स, झारखंड डोकरा शिल्प, झारखंड जनजातीय आभूषण, झारखंड बांस शिल्प, केसरिया कलाकंद, झारखंड बेनम तथा झारखंड जादोपटिया पेंटिंग—को GI टैग हमारे मेहनतकश कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों, किसानों तथा आदिवासी समुदायों के परिश्रम, कौशल और पारंपरिक ज्ञान का सम्मान है। वर्ष 2019 में सिर्फ एक उत्पाद को GI टैग मिला था, जो अब बढ़कर 12 हो गया है। यह पूरे राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
GI टैग न केवल इन उत्पादों को कानूनी संरक्षण प्रदान करेगा, बल्कि उनकी प्रामाणिकता को स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान और बेहतर आर्थिक अवसर भी सुनिश्चित करेगा।
इसके साथ ही राज्य के कई अन्य विशिष्ट उत्पादों—मांदर, पायतकर पेंटिंग, निमुचा/करनी शॉल, देवघर पेड़ा, कुसुमी लाह, लाह की चूड़ियाँ, साल बीज, महुआ फूल, करंज बीज, रागी, रुगड़ा और धुस्का—GI टैग हेतु प्रक्रियाधीन है।
झारखंड की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और लोक ज्ञान में निहित है। अबुआ सरकार इन धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी, ताकि स्थानीय उत्पादों को उनका उचित सम्मान और हमारे कारीगरों को समृद्धि का नया मार्ग मिल सके।
सूबे के पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री, जनता के सुख दुःख में सदैव उपस्थित रहने वाले,लोकप्रिय जननेता आदरणीय मिथिलेश कुमार ठाकुर भैया जी को शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर आप दोनों की जोड़ी को युगों युगों तक सलामत रखें।
@MithileshJMM
झारखण्ड की लगभग 80 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है। ऐसे समय में जब जलवायु परिवर्तन खेती को प्रभावित कर रहा है, हमें विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना होगा।
धरती से जितना पानी लेते हैं, उतना लौटाने की जिम्मेदारी भी हमारी है। जल संरक्षण, वृक्षारोपण और कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली आधुनिक तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है।
मैं राज्य के मेरे मेहनतकश किसानों से आग्रह करता हूँ कि रासायनिक खादों पर निर्भरता कम कर जैविक खेती की ओर बढ़ें। स्वस्थ मिट्टी, सुरक्षित पर्यावरण और बेहतर भविष्य का यही मार्ग है।
आज कोडरमा के झुमरी तिलैया मे आयोजित झामुमो के बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक मे शामिल हुआ।
चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान मे किसी भी पात्र पुरुष या महिला मतदाता का नाम किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से न छूटे और न ही कटे। बूथ कार्यकर्ताओं एवं BLA-2 के चयनित सदस्यों की समस्याओं का हर संभव समाधान सुनिश्चित किया जाए। क्षेत्र में कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर उसका त्वरित समाधान करें।
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं मे प्रमुख मंईया सम्मान योजना ने महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने का कार्य किया है। वहीं सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती मिली है।
संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावी एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की आवश्यकता है।
जिला अध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता व सचिव पवन माइकल कुजूर के संचालन मे संपन्न हुए बैठक में मुख्य रूप से जानकी प्रसाद यादव, श्रीमती शालिनी गुप्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@JmmJharkhand
मेदिनीनगर - स्थानीय नगर भवन में दैनिक हिन्दुस्तान अखबार द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त पलामू दिलीप सिंह शेखावत शामिल हुए । पलामू जिले के विभिन्न सुदूर प्रखंडों से आए मैट्रिक एवं इंटर पास विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में अविनाश देव ने कहा कि हिन्दुस्तान अखबार का यह पहल सराहनीय और काबिल - ए - तारीफ़ है । उनका यह सम्मान ऊंची उड़ान में बच्चों को गति प्रदान करेगा। आप सभी अपने सपनों को पाल कर रखियेगा। आपको अपने मां, पिता, समाज और राष्ट्र के सपनों को साकार करने के लिए पढ़ना है क्योंकि देश के आप भविष्य हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@DC_Palamu@Live_Hindustan
मानव-हाथी संघर्ष को कम करने की दिशा में झारखंड वन विभाग की यह पहल सराहनीय है।
ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए दिन-रात जोखिम उठाने वाली क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के सदस्यों को बीमा सुरक्षा प्रदान करना उनके साहस और समर्पण का सम्मान है।
साथ ही, हाथियों की गतिविधियों की जानकारी देने वाला मोबाइल ऐप लोगों को समय रहते सतर्क करने और संभावित हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
तकनीक, जागरूकता और त्वरित कार्रवाई के समन्वय से मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन एवं सह-अस्तित्व को और मजबूत किया जा सकता है।
@HemantSorenJMM@JharkhandVan
आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए-
- जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम करें।
- पेयजल संकट की संभावना वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी कर समाधान सुनिश्चित करें।
प्रेस विज्ञप्ति
झामुमो (बोकारो)
दिनांक : 10 जून 2026
----------------------
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय हुए शामिल :
बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, संगठन को बनाएं मजबूत : विनोद कुमार पाण्डेय
बोकारो टाउन हॉल (शिबू सोरेन स्मृति भवन) में आज बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन सह कार्यकर्ता महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलाभर के पार्टी पदाधिकारियों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
पारंपरिक तरीके से हुआ भव्य स्वागत, पहनाया चांदी का मुकुट..
कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी और बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में उनका झारखंडी संस्कृति के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर 'लोटा-पानी' की रस्म के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए और मुख्य अतिथि विनोद कुमार पाण्डेय को चांदी का मुकुट व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
जनगणना और संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर :
इस जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में मुख्य रूप से वर्तमान में चल रही जनगणना प्रक्रिया और संभावित एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आवश्यक तकनीकी जानकारी और निर्देश दिए गए। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनता को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।
हमारी जिम्मेदारी और दायित्व सबसे अधिक: विनोद कुमार पाण्डेय.. महासम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा :
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार का नेतृत्व कर रही है और पार्टी राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और दायित्व भी सबसे अधिक हैं। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ और ताकत होता है। संगठन की मजबूती हमेशा बूथ से ही तय होती है। हमें सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। संगठनात्मक दृष्टिकोण से इस सम्मेलन को बेहद सफल और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन का संचालन बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव एवं जिला सचिव मुकेश महतो ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे राज्य सरकार के मंत्री श्री योगेन्द्र प्रसाद महतो एवं मुख्य रूप से चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, अखिलेश महतो, मनोहर मुर्मू, अशोक मुर्मू, विजय रजवार, इकबाल अंसारी, फिरदौस अंसारी, घुनू हांसदा, मोहन मुर्मू, फैयाज आलम, संजय केजरीवाल, मनोज हेंब्रम, मिथुन मंडल, राकेश सिन्हा, रामदयाल सिंह, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, सदानंद गोप, पंकज मरांडी, कन्हैया सिंह, अमित सोरेन, आजाद अंसारी, किरण बाउरी, सोमर मुंडा, संजय केजरीवाल, नैयर जमाल, सुभाष महतो, सोनाराम हेंब्रम, दीपक महतो, कृष्णा महतो कालीपदो महतो, रंजीत महतो, दिलीप हेंब्रम, लूधू मांझी, लालमोहन हेंब्रम, सोहन मुर्मू, अर्जुन महतो, उदय कुंभकार, बम पांडे, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, सोमनाथ घोष, टीकू महतो, सुरेंद्र कुमार, पूनम देवी, नीयोती दे, बबीता देवीफिरदौस, नूरी रेखा देवी, सष्टि देवी, सावित्री बाउरी, कुसुम भारती, सानिया बेगम, शांति सोरेन, अनीता देवी, आकाश टुडू, सुमित राबानी, प्रदीप यादव, दिनेश यादव, अजित मुर्मू, रणधीर रजक, रवि सिंह, आलम अंसारी, युधिष्ठिर रजवार, रब्बुल अंसारी, अशोक यादव एवं अन्य हज़ारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
@JmmJharkhand
आज श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर अलग-अलग क्षेत्र में रोजगार करने वाले युवा - सूरज और अनिमा से ऑनलाइन बातचीत कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
झारखंड के युवा अपने सपनों को संजो कर आगे बढ़ सके, यही अबुआ सरकार का हमेशा प्रयास रहता है।
आज झारखंड मंत्रालय में योजना एवं विकास विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि -
🎯 विभिन्न योजनाओं एवं बजटीय प्रावधानों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को गति दें।
🎯 योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर बल दें।
🎯 राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।
🎯 Innovative Schemes को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक जिले की आवश्यकता के अनुरूप विकास मॉडल तैयार करने पर जोर दें।
🎯 दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए आगामी 10 वर्षों के लिए राज्य का विज़न डॉक्यूमेंट तैयार करने के सुझाव पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मेदिनीनगर - विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन प्रमंडल पलामू के द्वारा स्थानीय डॉक्टर आंबेडकर पार्क में एक समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर जी, सांसद, उपायुक्त, एसडीम समेत वरीय पदाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम में संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
दर्शक श्रोता को संबोधित करते अविनाश देव ने कहा कि अत्याधुनिक जीवनशैली और सुविधा के नाम पर जिस तरह प्रकृति एवं पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।भविष्य में पृथ्वी एवं संपूर्ण जीव सहित मानव जीवन के लिए खतरे की घंटी है। विकास के नाम पर जिस तरह कल कारखाना,राजमार्ग के लिए बेतहाशा पेड़ो की कटाई ,खनिज के नाम पर जंगल पहाड़ नदी नाला उजाड़े जा रहे हैं, इंसान को इसके दूरगामी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। चिमनी से निकलने वाला काला जहरीला धुंआ, राजमार्ग ,बहुमंजिला निर्माण कार्य में कंक्रीट का उपयोग वैश्विक तापमान को बढ़ा रहा है।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand@MithileshJMM@DC_Palamu