मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp के बीकानेर दौरे से पूर्व श्रीडूंगरगढ़ में पॉलिट्रॉमा हॉस्पिटल की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे राष्ट्रीय लोकता��त्रिक पार्टी के नेता डॉ. विवेक माचरा सहित अन्य लोगों को सेरूणा पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
जनता के स्वास्थ्य और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी जायज मांगों को उठाना किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आता। लोकतंत्र में सरकार का दायित्व जनता की आवाज सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है, न कि आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर उनकी आवाज दबाना।
सरकार को तत्काल प्रभाव से संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर गिरफ्तार किए गए आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा करना चाहिए।
@IgpBikaner @Bikaner_Police
आज नई दिल्ली स्थित मेरे आवास पर संसद में मेरे साथी एवं वरिष्ठ लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर उनसे संसदीय कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों ��े साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं जनहित क��� मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
@RLPINDIAorg
Intresting point- Now Instagram 🆔 is deactivated.
Didn't you know that once things are on social media, they can't be hidden?
@adgpi can you tell me under which rule this is. A girl in Indian Army firing range and she fired the army weapons.
@ her name is aarna maybe she is enjoying privilege of being daughter or relative of army officer (not jawan). She is firing, riding tanks and posting it on Instagram publically. Where is your discipline sir. People are paying taxes for this? @adgpi
नागौर जिले के मुंडवा स्थित अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री के गेट के बाहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ईनाणा निवासी श्री रा���किशोर ईनाणीया की मृत्यु हो जाना अत्य��त दुःखद और चिंताजनक है।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अम्बुजा फैक्ट्री क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्था और लापरवाही आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है | फैक्ट्री के सामने और आसपास अनियंत्रित ट्रेलर पार्किंग, उड़ती धूल, सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियाँ, अंधेरा और यातायात प्रबंधन की कमी लगातार हादसों को जन्म दे रही है लेकिन नागौर पुलिस और प्रशासन सत्ता पक्ष के कई नेताओं के साथ मिलकर अम्बुजा के मुनीम बनकर बैठ गए है |
स्थानीय लोग लंबे समय से इन समस्याओं को उठाते रहे हैं, लेकिन अम्बुजा प्रबंधन और संबंधित प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखा रहा है जिसकी वजह से इस क्षेत्र में कई बड़े हादसे हो गए |
स्वर्गीय रामकिशोर जी के परिजन और आस - पास के गांवों के ग्रामीण मुंडवा CHC की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे है, मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूँ |
राज्य सरकार त्वरित प्रभाव से उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजे और आंदोलित पक्ष की मांगो का सकारात्मक समाधान करें तथा यहां हो रहे हादसों को रोकने के लिए स्थाई समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाए जाए |
@RajCMO @RajGovOfficial @PoliceRajasthan
लोकसभा में मेरे साथी सदस्य व पूर्णिया (बिहार) से सांसद श्री पप्पू यादव जी पर आज दिल्ली स्थित उनके आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान हुआ हमला लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनप्रतिनिधियों की सुर���्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन हिंसा और हमले किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हो सकते।
मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ और संबंधित एजेंसियों से त्वरित जांच कर हमलावर के साथ हमला करवाने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करता हूँ।
@DelhiPolice
@pappuyadavjapl
एक भी पेपर माफिया को नहीं छोड़ेंगे।
पेपर लीक करने वाली गैंग जो देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगी उसे छोड़ेंगे नहीं।
जैसा कि हमने आपसे वा��ा किया था, हमने बिल दोनों सदनों से पास करवा लिया है।
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली अब आमजन की आंखों की रोशनी तक पर भारी पड़ने लगी है।
नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना - कुचामन जिले में स्थित राजकीय जिला अस्पताल, कुचामन सिटी में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की आंखों में असामान्य लक्षण सामने आना बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है।
इलाज कराने पहुंचे मरीजों की जान और आंखों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार सवालों के घेरे में हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अव्यवस्था के लिए प्रदेश की जनता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांग रही है लेकिन स्वास्थ्य मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी को भुलाकर खुद के निजी कारोबार में व्यस्त है |
मरीजों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं है।
@BhajanlalBjp@RajCMO@MoHFW_INDIA
सांसद हनुमान बेनीवाल को सदन में अपनी बात रखने के लिए 3 मिनट का समय दिया गया...तो, उनका मजाकिया अंदाज देखने की मिला।
सांसद बेनीवाल ने कहा कि "रात को 12 -12 बैठकर हम आपका कोरम पूरा करते हैं। और आप 3 मिनट, 5 मिनट, 8 मिनट ?
जो लोग इस आंदोलन से सीधे जुड़े हुए थे, ��ंतर - मंतर भी गए, रील बनाने के लिए नहीं आया था मैं उसके अंदर। जंतर -मंतर पर थे, यहां कर थे, सब जगह तमाम जगह पर थे और लड़ाई लड़ी। और जो नेता सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ता है, उसको टाइम देना चाहिए।
नीट पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले युवा साथियों को आज सदन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
साथ ही देश की राजधानी दिल्ली ���ें जंतर-मंतर पर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और सिस्टम को ठीक करने की मांग को लेकर युवाओं द्वारा किए गए आंदोलन का भी सदन में उल्लेख किया।
मैंने सदन में स्पष्ट कहा कि किसी भी राज्य में, किसी भी दल की सरकार हो, पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह केवल किसी एक सरकार या दल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों मेहनती युवाओं के भविष्य, विश्वास और सपनों से जुड़ा प्रश्�� है।
युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। निष्पक्ष परीक्षा, पारदर्शी भर्ती और दोषियों पर कठोर कार्रवाई ही युवाओं के साथ सच्चा न्याय है।
लोकसभा सदन के 543 सांसदो में
शायद की किसी ने इतनी बेबाकी से अपनी बात रखी
छात्र हितो के लिएइससे बड़ी मांग कोई हो ही नहीं सकती
बेनीवाल कह रहे हैं आप नार्को टेस्ट और पॉलीग्र��फ के लिए कानून ही बना दो न
जो भी पेपर लीक में लिप्त पाया जाएगा उसकी जाँच होगी
@hanumanbeniwal
हनुमान बेनीवाल जी ने सही कहा है कि राजस्थान पेपर लीक का HUB है और कोंग्रेस भाजपा दोनों ने मिलकर पेपर लीक करवाए... मिलाजुली का खेल चल रहा है तभी राजस्थान कोंग्रेस का कोई सांसद पेपर लीक के खिलाफ नहीं बोला....... @hanumanbeniwal
डीडवाना -कुचामन जिले के मकराना में स्थित सेंट एंसलम स्कूल में चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना अत्यंत शर्मनाक और हृदय को झकझोर करने वाली है |
एक नन्ही बच्ची,जो स्कूल में शिक्षा और सुरक्षा के लिए भेजी जाती है, उसके साथ ऐसी हैवानियत पूरे समाज को झकझोर देने वाली है | इस घटना ने न केवल मानवता को शर्मसार किया है बल्कि प्रदेश की कानून - व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े किये है |
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को त्वरित प्रभाव से इस मामले में संज्ञान लेते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने ,पीड़ित बच्ची और उसके परिवार को समुचित सुरक्षा ,चिकित्सा सहायता और न्यायिक सहयोग उपलब्ध करवाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने चाहिए ,सरकार इस प्रकरण में स्कूल प्र��ंधन की भूमिका की भी जांच करवाए |
@RajCMO @PoliceRajasthan @Didwanapolice
राजस्थान में पेपर लीक के खिलाफ सबसे अधिक मजबूती से आवाज़ हनुमान बेनीवाल जी और RLP ने उठाई है......
जहाँ भी मौका मिलता है हनुमान बेनीवाल जी आवाज़ उठाते है, मैंने कुछेक क्लिप्स को साथ जोड़ा है....
@hanumanbeniwal