44 साल का इंतज़ार खत्म… भारत की बेटियों ने फिर रचा इतिहास!
झारखंड की बेटी सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में विश्व नंबर-4 चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
10वें मिनट में किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ और भारत ने 1982 के बाद दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक स्वर्ण के साथ भारत ने LA 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया।
झारखंड की बेटी की कप्तानी में 44 साल का इंतज़ार खत्म हुआ… और तिरंगा फिर सबसे ऊंचा लहराया! शाबाश सलीमा! शानदार हिंदुस्तान की बेटियां!
भारत के तीरंदाजी इतिहास में सुनहरा अध्याय !
कुमकुम अनिल मोहाद ने एशियन गेम्स 2026 में महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
कुमकुम एशियन गेम्स में व्यक्तिगत रिकर्व गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बन गई हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारत ने LA 2028 ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लिया है।
कुमकुम की इस शानदार उपलब्धि पर देश को गर्व है। शाबाश चैंपियन! तिरंगा यूं ही ऊंचा करती रहो।
निशाना गोल्ड पर... फिर आसमान में शान से लहराया तिरंगा!
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर तीरंदाजी के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया।
अंकिता भकत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहाद की तिकड़ी ने रोमांचक फाइनल में 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी को बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अशेष मंगलकामनाएं।
हिंदुस्तान की बेटियों की यह जीत भारतीय तीरंदाजी के नए युग की दस्तक है।
@IndiaSports@TheKhelIndia
सादगी में शक्ति…
कर्तव्य में दृढ़ता…
राष्ट्रसेवा में समर्पण…
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
“जय जवान, जय किसान” का अमर मंत्र देने वाले शास्त्री जी का जीवन हमें सिखाता है कि महानता पद में नहीं, बल्कि ईमानदारी, विनम्रता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण में होती है।
सादा जीवन, ऊंचे विचार और देश के लिए सर्वोच्च समर्पण- यही थी शास्त्री जी की पहचान। छोटे कद वाले हिंदुस्तान के बड़े नेता लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
29वें जन्मदिन पर लवलीना बोरगोहेन ने मुक्कों की ताकत से एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर अपने इस खास दिन को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
महिला 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में चीन की बाओ ज़ीई को हराकर लवलीना ने इतिहास रचा और एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज़ बनने का गौरव हासिल किया।
ओलंपिक पदक, विश्व चैंपियन का तमगा और अब जन्मदिन पर एशियन गेम्स का स्वर्ण। लवलीना, तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए सलाम !!
हिंदुस्तान के लिए स्वर्णिम निशाना !
#AsianGames2026 में महिला ट्रैप में स्वर्ण पदक जीतकर नीरू धांधा ने देश का मान बढ़ाया है।
भारत की बिटिया #NeeruDhandha की सटीक निशानेबाजी और शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर तिरंगे को गौरवान्वित किया।
हार्दिक बधाई नीरू ।
@HemantSorenJMM@SportsJhr@IndiaSports
वेस्टइंडीज द्वारा 405 रनों का पहाड़ सा स्कोर करने के बाद ढेर सारे सवाल थे, लेकिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने हर सवाल का जवाब अपने बल्ले से दिया!
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित का शानदार शतक और शुभमन गिल का तूफानी दोहरे शतक में क्लास, कॉन्फिडेंस और कंट्रोल का अद्भुत संगम देखने को मिला।
गेंदबाज बदले, हालात बदले, लेकिन हिटमैन का अंदाज़ वही- बेफिक्र, बेखौफ और बेमिसाल! वहीं गिल का बल्ला चला तो रिकॉर्ड पीछे छूटते गए।
रोहित-गिल की जोड़ी ने क्रिकेट प्रेमियों को एक और यादगार दिन दिया।
#INDvsWI #RohitSharma #ShubhmanGill
आज विश्व हृदय दिवस है। आइए, अपने दिल की सेहत का संकल्प लें।
एक स्वस्थ हृदय ही स्वस्थ और खुशहाल जीवन की बुनियाद है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव पर नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच... छोटी-छोटी सावधानियां हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती हैं।
आज सिर्फ अपने लिए नहीं, अपने परिवार और अपनों के लिए भी दिल को स्वस्थ रखने की आदत अपनाएं। क्योंकि दिल है, तो जिंदगी है।
#WorldHeartDay
जिस उम्र में युवा अपने भविष्य के सपने बुनते हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने आज़ाद भारत का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया।
महज़ 23 साल की उम्र, लेकिन विचार इतने बुलंद कि अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिल गई। भगत सिंह साहस, क्रांति और देशभक्ति की वह अमर विरासत हैं, जिसकी गूंज सदियों तक सुनाई देगी।
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
इंकलाब ज़िंदाबाद!!
#BhagatSingh
स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी की जयंती पर सादर नमन।
उनकी आवाज़ में संगीत के साथ भारत की आत्मा की मिठास और भावनाओं की गहराई महसूस होती थी। अनगिनत गीतों के माध्यम से उन्होंने कई पीढ़ियों के दिलों को छुआ और भारतीय संगीत को विश्वभर में एक अलग पहचान दिलाई।
आज भले ही उनका स्वर हमारे बीच प्रत्यक्ष नहीं है, लेकिन उनके गीतों की गूंज हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी।
#LataMangeshkar
जोहार!
JMM केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार @JMM_Garhwa द्वारा आज SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की गई।
लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
@HemantSorenJMM
दुमका विधानसभा क्षेत्र से मा. विधायक श्री @BasantSorenMLA जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां गढ़देवी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना है। एक बार पुनः आपको जन्मदिन की अशेष मंगलकामनाएं।
जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन।
गुवा गोलीकांड झारखंड के इतिहास का वह कभी न भुलाया जाने वाला अध्याय है, जिसने आदिवासी अस्मिता, अधिकार, न्याय और अलग झारखंड की संघर्षगाथा को नई धार दी।
आज मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में शहीदों के सपनों, आकांक्षाओं और अधिकारों से जुड़े झारखंड के निर्माण की दिशा में राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।
गुवा के वीर शहीदों का बलिदान अमर रहे !
झारखंड के शहीद अमर रहें !!
@JmmJharkhand
आप सभी को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीहरि विष्णु और विघ्नहर्ता श्रीगणेश की कृपा से हर जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो।
प्रभु से प्रार्थना है कि हर घर में खुशियों का दीप जले और सभी के जीवन में मंगल एवं सौभाग्य बना रहे।
#AnantChaturdashi
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
शांत व्यक्तित्व, सार्वजनिक जीवन में शालीनता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ उनकी विशिष्ट पहचान रही। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने देश की आर्थिक नीतियों एवं शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारतीय सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।
जयंती पर सादर नमन।
#DrManmohanSingh