नगरपालिका परिषद सिकंद्राराऊ(हाथरस)द्वारा निजी बैनामासुधा भूमि पर अवैध कब्जा कर ऋषि कुमार वार्ष्णेय जी की निजी पारिवारिक भूमि पर नगर पालिका परिषद द्वारा मौहल्ला वारहसैनी में पानी की टंकी का अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो कि आपत्ति और प्रार्थना पत्र के देने पर भी नहीं रुका।
@dm_hathras सर नमस्कार
निवेदन यह है कि प्राइवेट स्कूलो में नर्सरी से लेकर सभी कक्षाओं की कांपी व कितावो और ड्रेसो के नाम पर 5000 से 10000 रुपये तक लिए जा रहे है। कृपया कर आप से करबद्ध निवेदन है कि इस पर जांच कराकर अंकुश लगाने की कृपा करे।
@myogiadityanath@narendramodi माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी आपसे निवेदन यह कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कोराना वायरस को रोकने के लिए उत्तरप्रदेश मे कुछ दिनों के लिए सम्पूर्ण लाँकडाउन लागाये जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कोराना की स्वास्थ्य विभाग की टीमो द्वारा जाँच एवं ट्रेसिंग हो सके।
@kpmaurya1 सर उत्तर प्रदेश मे पूर्ण शक्ति के साथ सम्पूर्ण लाँकडाउन नहीं लगेगा तव तक स्थिति नहीं सभल पाएगी ।
थोड़ी सी परेशानी हुई और 2 से 3 दिनो मे ही उनका स्वास्थ्य और खराब हो जाता है ऐसी भी स्थिति है विना टेस्टिंग के ही लोगों की मृत्यु हो जाती हैं।
@myogiadityanath
माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं जनप्रतिनिधि महोदय,
आप सभी से अनुरोध है कि जनपद हाथरस को मिले मेडिकल कॉलेज को सिकन्दराराऊ में स्थापित करने का कष्ट करें क्योंकि सिकन्दराराऊ में स्थापित होने से तीनों जनपद एटा, कासगंज हाथरस वासियो को लाभ मिलेगा l
@nitin_gadkari
माननीय जी आप से निवेदन यह है कि सिकन्द्रराराऊ से अलीगढ़ एन०एच० 91 से संवधित अधिकारियों से कहकर जल्द से जल्द ठीक कराए जिससे कि सड़क पर हो रहे गड्ढो की वजह से दुर्घटनाओ को रोका जा सके।
सिकन्द्रराराऊ से अलीगढ राजमार्ग एन०एच० 91 का बहुत बुरा हाल है जिसकी कोई भी सुनवाई नहीं है सड़क की स्थिति यह है कि वस 40 किलोमीटर का सफर तय करने मे 2 घंटे का समय लग रहा है और इस रोड मे हो रहे गड्ढे आए दिन दुर्घटना का सबव वन रहे है ।