बेटी बचाओ' के नारों के बीच दहेज लोभियों का तांडव!
आगरा में दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने ली बेटी की जान, शव गायब कर पूरा परिवार फरार। किरावली थाने में रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित परिजन।
@agrapolice@Uppolice@myogiadityanath@myogioffice@DCPWestAgra
आगरा देहात: दरोगा पर दबाव बनाने की साजिश उजागर! खुद को ‘पीड़ित’ बताने वाला युवक अपने परिजनों के साथ मारपीट करता कैमरे में कैद। पुलिस पर झूठे आरोप लगाने की खुली पोल।
@dgpup@digrangeagra@DCPWestAgra@agrapolice
किरावली क्षेत्र का मामला इंस्टाग्राम पर एक युवक नंगी तलवार निकालकर लहराता हुआ दिखाई दे रहा है Reel में धमकी वाला गाना लगाया गया है सार्वजनिक रूप से इस तरह हथियार का प्रदर्शन गंभीर मामला है। @agrapolice@Uppolice कृपया वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करें।
फतेहपुर सीकरी के गांव ताजपुर नगरिया में सड़क निर्माण की IGRS शिकायत पर बिना जांच अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी आख्या अपलोड कर दी गई। पोर्टल पर धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। @DmAgra@cdoagra@CMOfficeUP @IGRSUP #IGRSFraud#PanchayatiRaj @IGRSUP
🚨 कागारौल में डंपरों का खेल जारी! आखिर किसके संरक्षण में?
कस्बे से रोजाना दर्जनों भारी डंपर धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। जाम, ओवरलोडिंग की शिकायत और कई डंपरों के पीछे नंबर प्लेट तक नजर नहीं आ रही, फिर भी चेकिंग व्यवस्था पर सवाल बरकरार हैं।
पहले सैंया मार्ग को लेकर कार्रवाई की बात सामने आई थी। अब खेरागढ़-जगनेर की ओर से डंपर कागारौल होकर गुजर रहे हैं।
❗इतने डंपर रोज निकल रहे हैं, फिर जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?
❗बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कहां है?
❗क्या चेकिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है?
❗क्या किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा?
यूपी की जीरो टॉलरेंस नीति का असली असर जमीन पर कब दिखाई देगा?
पुलिस, एआरटीओ और प्रशासन से मांग है कि मौके पर तत्काल जांच हो, वाहनों के दस्तावेज और नंबर प्लेट चेक हों तथा ओवरलोडिंग मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अब देखना है—डंपरों की रफ्तार पर ब्रेक लगता है या जिम्मेदारों की चुप्पी यूं ही कायम रहती है।
@agrapolice@Uppolice@TransportUP@DMAgra
#कागारौल #आगरा #Dumper #Overloading #Traffic