🌺🌺सभी मित्रों को🌺🌺
🌹🌹🌹दीपावली🌹🌹🌹
की
💐 हार्दिक शुभकामनाएं💐
अंधेरा गर मिटाना है जला लो दीप को मन में
उजाला जब रहेगा तो भरम होगा नहीं मन में
संशय से भरा जीवन सफल होगा नहीं बिल्कुल
सुखी काया जो चाहो तो जगाओ प्यार को मन में।sAs
#बज़्म#अल्फ़ाज़े_बया
जब तक हम निवेश नहीं लाएंगे,
जब तक खेती को आधुनिक नहीं करेंगे,
जब तक छोटे से छोटे किसानों की भलाई के लिए व्यवस्थाएं विकसित नहीं करेंगे,
तब तक हम देश के एग्रीकल्चर सेक्टर को ताकतवर नहीं बना सकते।
इसके पहले आह निकले दर्द सुनना सीख लो
बिन पुकारे ही ज़रूरत पर पहुंचना सीख लो
तौलना दौलत से रिश्तों को भुलाना ही पड़ेगा
#दोस्ती चाहो निभाना तो निभाना सीख लो।sAs
#बज़्म
कोई दिल टूट जाएगा अगर तो जुड़ न पायेगा
मुहब्बत करना भी चाहे दुबारा कर न पायेगा
कुछ एक यादों की तल्खी हौसिले को चूस लेती है
ख्वाबों का महल चाहे खड़ा तो कर न पायेगा।sAs
#बज़्म#अल्फ़ाज़े_बयां
नई बस्ती बना देंगे बसा देंगे वो उल्फत को
कहा करते थे महफ़िल में लुटाएंगे मुहब्बत को
यकीं को जीत करके बाहं में भरने का वादा था
मगर वो फितरतन गाते रहे झूठी मुहब्बत को।sAs
#यादें_2019
दिल के हालात दिल से बताता नहीं
ग़म का मारा सही पर सताता नहीं।sAs 1/7
प्यार उसमें भरा है बहोत दोस्तो
दिल है शर्मीला शायद जताता नहीं।sAs 2/7
पेड़ की छांव में बैठ कर राह में
धूप से है शिकायत जताता नहीं।sAs 3/7
#बज़्म#अल्फ़ाज़े_बयां
लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!