माननीय चेयरमैन साहब, @advhimmatsingh
अभ्यर्थियों को परीक्षा, PMT और PST के लिए मुफ्त बस सुविधा देना स्वागत योग्य निर्णय है। लेकिन क्या आपने उन लाखों युवाओं की मानसिक, आर्थिक और सामाजिक पीड़ा पर भी ध्यान दिया है जो वर्षों से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं?
हरियाणा के युवा बिना किसी भर्ती कैलेंडर के सालों से तैयारी कर रहे हैं। लाइब्रेरी फीस, किराया, कोचिंग, किताबें और घर की आर्थिक जिम्मेदारियों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। कई परिवारों पर आर्थिक दबाव है, वहीं अनेक बेटियों की पढ़ाई और तैयारी बीच में रुक जाती है क्योंकि परीक्षा और भर्ती का कोई निश्चित समय नहीं होता।
PMT को शुरू हुए लगभग 2 महीने हो चुके हैं और अब PST में भी महीनों लगने की संभावना है। दूसरी तरफ जिन भर्तियों के आवेदन लिए जा चुके हैं, उनके परीक्षा कार्यक्रम तक की कोई जानकारी नहीं है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन पदों के आवेदन आयोग पहले ही ले चुका है, उनका भर्ती कैलेंडर जारी करने में क्या समस्या है?
भर्ती कैलेंडर से युवाओं को तैयारी की स्पष्ट दिशा मिलेगी, मानसिक तनाव कम होगा, आर्थिक योजना बन सकेगी और आयोग की पारदर्शिता पर विश्वास भी बढ़ेगा।
जुलाई 2025 में CET हुई थी, लेकिन आज तक उस CET के आधार पर एक भी भर्ती पूरी नहीं हो पाई। स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों में वर्षों से भर्ती का इंतजार है। @NayabSainiBJP मुख्यमंत्री जी भी लंबे समय से शीघ्र भर्ती का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन परीक्षाओं की तिथि तक स्पष्ट नहीं है।
युवाओं का समय, ऊर्जा और भविष्य लगातार दांव पर लगा है।
इसलिए पुनः आग्रह है कि जिन भर्तियों के आवेदन लिए जा चुके हैं, उनका विस्तृत भर्ती एवं परीक्षा कैलेंडर तत्काल जारी किया जाए।
मुफ्त बस यात्रा से ज्यादा जरूरी युवाओं को समय पर भर्ती और निश्चित परीक्षा कार्यक्रम देना है।
@cmohry@BJP4Haryana@INCHaryana@DeependerSHooda@BhupinderShooda@APillania@Dkanwari@DhimanSurender1@abhijeet_dipke@PJoshila@Cockroach4India@hellwala@TellingRavindra@TBhandari_BJP@haryanvitai@Highonchoorma@OkReport24@Khalbaali@ShweDhull@NaveenJaihind@Jassipetwar_inc@SoniaDehati@haryana_tak @CMOhryShadow @DVJChautala@Dchautala@AbhaySChautala@OfficialINLD@Achautala@adityasurjewala
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
हरियाणा के अभ्यर्थी लंबे समय से आयोग से भर्ती कैलेंडर एवं परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी शीघ्र भर्ती कैलेंडर जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अप्रैल 2026 तक भी यह वादा अधूरा है।
वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।
15 अप्रैल से पुलिस भर्ती का PMT प्रारंभ किया जा रहा है, जबकि 13 अप्रैल तक भी अभ्यर्थियों को यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्रक्रिया किन उम्मीदवारों के लिए है। यह पारदर्शिता की गंभीर कमी को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त, PMT एवं PST की प्रक्रिया को लगभग 80–85 दिनों तक चलाने की योजना अभ्यर्थियों के लिए अनावश्यक रूप से लंबी और थकाऊ है।
भर्ती प्रक्रिया का यह स्वरूप यह संकेत देता है कि इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के बजाय अनावश्यक रूप से लंबा खींचा जा रहा है।
चुनाव के समय भर्ती प्रक्रिया अचानक तेज हो जाती है और परीक्षा शेड्यूल तुरंत जारी हो जाते हैं,
जबकि वर्तमान में प्रक्रियाएं अत्यधिक धीमी गति से चल रही हैं।
यह असमानता स्पष्ट रूप से प्रश्न खड़े करती है कि क्या भर्ती प्रक्रियाओं का संचालन व्यवस्थित नीति के बजाय परिस्थितियों के अनुसार किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों द्वारा बार-बार रिक्विज़िशन भेजे जाने के बावजूद भी भर्तियां लंबित हैं, जो आयोग की कार्यक्षमता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
आयोग को भले ही स्वतंत्र संस्था बताया जाता हो, परंतु इसकी कार्यप्रणाली में जवाबदेही, पारदर्शिता और निरंतरता का अभाव दिखाई देता है।
मुख्य प्रश्न:
भर्ती/परीक्षा कैलेंडर अब तक क्यों जारी नहीं किया गया?
PMT/PST जैसी प्रक्रियाओं को अनावश्यक रूप से इतना लंबा क्यों किया जा रहा है?
हर वर्ष नियमित रूप से CET एवं परीक्षाएं क्यों नहीं कराई जाती?
चुनाव के समय ही भर्ती प्रक्रिया तेज क्यों हो जाती है?
सरकार से अपेक्षा है कि दिखावटी दावों के बजाय स्पष्ट, पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती नीति प्रस्तुत की जाए।
अभ्यर्थियों को यह बताया जाए कि आगे की ठोस कार्य योजना क्या है।
हरियाणा के युवाओं से अपील है जागरूक बनें, सवाल पूछें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।
#HSSC #HaryanaJobs #RecruitmentCalendar #Transparency #HaryanaYouth #StopDelay
@NayabSainiBJP@cmohry@advhimmatsingh@ArtiSinghRao@anilvijminister@BhupinderShooda@DeependerSHooda@Dchautala@DVJChautala@ShweDhull@NaveenJaihind@Narwal_inc@Jassipetwar_inc@APillania@SleepyPolitics1@Highonchoorma@haryanvitai@HaryanaKesari@SoniaDehati@Dkanwari@imharshchhikara@rssurjewala
Ten years is a long time. We have witnessed a severe public health emergency like COVID, and with the population increasing day by day, how can you claim improved healthcare facilities without adequate staff?
If there is a surplus of MPHW (Male) staff, inform the aspirants clearly that no further joinings will be taken and discontinue the course in Haryana institutes.
If there are vacancies, then please listen to the aspirants and release the advertisement for the vacant positions.@ArtiSinghRao@cmohry@advhimmatsingh@NayabSainiBJP
आज हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के सभी सवालों का तथ्यों के आधार पर पूर्ण रूप से उत्तर दिया और स्पष्ट किया कि हमारी सरकार हरियाणा के विकास की इस मजबूत आधारशिला को और भी सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है l
#ViksitHaryana@narendramodi@JPNadda@NayabSainiBJP@Rao_InderjitS@BJP4Haryana
पिछले 10 वर्षों से हरियाणा में MPHW (Male) की भर्ती प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई। साल 2001 की जनगणना के आधार पर हरियाणा में ≈2800 स्वीकृत पद थे, जबकि 2025 में राज्य की जनसंख्या में लगभग 30% वृद्धि हो चुकी है — बावजूद इसके कोई नई स्वीकृति/पोस्ट नहीं जोड़ी गई।
आज स्थिति यह है कि 2800 स्वीकृत पदों में से हजारों पद खाली पड़े हैं और केवल लगभग 2000 MPHW (Male) ही सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ गंभीर कमी से जूझ रही हैं और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी स्पष्ट दिखती है।
WHO मानक के अनुसार 1 MPHW प्रति 5000 जनसंख्या होना चाहिए। हरियाणा में इस मानक से काफी अंतर है — वर्तमान में 1 MPHW पर 8-10 हजार लोगों का भार पड़ रहा है।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती @ArtiSinghRao एवं मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी से निवेदन और प्रश्न:
आखिर MPHW (Male) की भर्ती पर सरकार कब ठोस कदम उठाएगी?
क्या आप सरकारी सर्विसेस की हालत से अनभिज्ञ हैं, या यह समस्या जानबूझ कर टाली जा रही है?
पिछले 5 सालों से हर बार विधानसभा में कोई न कोई विधायक यह मुद्दा उठा रहा है, लेकिन सरकार के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही — सरकार जवाब दे।
वर्षों से MPHW अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर मांग कर रहे हैं — कब तक इंतज़ार करना होगा?
हमारी माँगें स्पष्ट हैं:
1.खाली पड़े हजारों पदों पर तुरंत भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जाए।
2.बढ़ती जनसंख्या और WHO मानक को ध्यान में रखकर पर्याप्त नई MPHW (Male) पोस्ट स्वीकृत की जाएँ ताकि हर PHC/सब-सेन्टर सुरक्षित रूप से काम कर सके।
हरियाणा की जनता और युवाओं का भरोसा कायम रखने के लिए तत्काल कार्रवाई आवश्यक है — न कि वादों और आन-फुसफुस से काम चले।
@APillania@advhimmatsingh@BhupinderShooda@Jassipetwar_inc@sumansainibjp@rssurjewala@Highonchoorma@Dkanwari@DhimanSurender1@ShweDhull@NaveenJaihind@Saurabh_Pinch@cmohry@INCHaryana@BJP4Haryana@SoniaDehati@HarvinderKalyan@anilvijminister
माननीय मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी, स्वास्थ्य विभाग में MPHW(मेल) के खाली पदों पर पिछले दस सालों से भर्ती नहीं की गई है ।जबकि आधे से ज़्यादा पद ख़ाली पड़े है। लंबे समय से भर्ती आयोग के पास लंबित है आपसे विनम्र निवेदन है कि जल्द से जल्द भर्ती की जाए ।
@advhimmatsingh
माननीय मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी गांव कादमा से सुबह 7.40 बजे लोहारू( भिवानी) के लिए हरियाणा रोङवेज की एकमात्र बस चलती थी जिसे 15 दिन से बंद कर दिया गया है जिसके कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, आपसे अनुरोध है कि बस को दोबारा शुरू करवाया जाए @cmohry
माननीय @anilvijminister जी गांव कादमा से सुबह 7.40 बजे लोहारू( भिवानी) के लिए हरियाणा रोङवेज की एकमात्र बस चलती थी जिसे 15 दिन से बंद कर दिया गया है जिसके कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, आपसे अनुरोध है कि बस को दोबारा शुरू करवाया जाए