प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, थार क्षेत्र की मेरी विधानसभा बायतु में आपका हार्दिक स्वागत है।
कल आपका देश के अत्यंत महत्वपूर्ण उपक्रम HRRL रिफाइनरी के दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
चूँकि स्थानीय विधायक होने के बावजूद मुझे आपके इस दौरे के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है, इसलिए इस औद्योगिक उपक्रम से जुड़े आपके दौरे के मद्देनज़र मैं थार क्षेत्र के निवासियों की कुछ माँगें इस प्लेटफार्म के माध्यम से आपके समक्ष रखना चाहता हूँ-
1. देश में काम करने वाली व्यवसायिक कंपनीज पर जिम्मेदारी है कि CSR के तहत वे अपने मुनाफे का 2.5% हिस्सा उस क्षेत्र के विकास कार्यों पर लगाए, इसे केंद्र की सरकार द्वारा अब .25% कर दिया गया है। इस निर्णय से लाखों-करोड़ों रुपए जिनसे क्षेत्र में विकास कार्य किए जा सकते थे उनमें कटौती हुई है। इस क्षेत्र के प्रभावितों के हितों पर कुठाराघात करने वाले इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।
2. रिफायनरी से जुड़े पेट्रोकेमिकल जोन की स्थापना करते हुए क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने हेतु देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर कर में छूट (Tax Rebate) दी जाए। जिससे क्षेत्र में निवेशकों की संख्या बढ़े तथा इस क्षेत्र से जुड़े छोटे-छोटे रोजगार के अवसर भी बढ़े।
उम्मीद है थार वासियों की इन माँगों पर विचार करते हुए जल्द आमजन के हित में उचित निर्णय हो।
हम गांधी-नेहरू-अंबेडकर की विचारधारा के वाहक हैं न लाठी से डरेंगे न खाकी से।
लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई को मजबूती से लड़ते रहेंगे।
📍दिल्ली
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@INCMP
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के दबाव एवं सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन ख़ारिज करने के विरोध में भोपाल में कांग्रेस परिवार द्वारा आयोजित उपवास में।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@INCMP
सत्ता की तानाशाही के विरुद्ध भोपाल में कांग्रेस परिवार के साथ निर्वाचन आयोग कार्यालय के समक्ष हमारा संघर्ष जारी है।
यह लड़ाई केवल एक नामांकन की नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया की रक्षा की लड़ाई है। हम सभी मिलकर पूरी मजबूती के साथ इस अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करेंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर संवैधानिक लड़ाई लड़ेंगे।
भाजपा सरकार ने केवल एक नामांकन रद्द नहीं किया है, बल्कि लोकतंत्र का चीरहरण करने का प्रयास किया है। जब विपक्ष की आवाज़ को प्रशासनिक दबाव और संस्थाओं के दुरुपयोग के माध्यम से दबाने की कोशिश की जाती है, तब यह पूरे देश के लोकतांत्रिक भविष्य के लिए गंभीर चेतावनी होती है।
संविधान सर्वोपरि है और उसकी रक्षा के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@INCMP
देश में इससे पहले कभी इस प्रकार के नोटिस के आधार पर कोई नामांकन रद्द नहीं किया।
भाजपा ने अपनी हार के डर से सुनियोजित रणनीति के तहत यह नामांकन रद्द किया है
हमारा शीर्ष नेतृत्व दिल्ली में और हम यहाँ भोपाल में चुनाव आयोग के सामने मज़बूती से डटे हुए।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp
संगठन सृजन की सोच को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुष्कर में आदरणीय @RahulGandhi जी ने राजस्थान कांग्रेस परिवार के साथ सामूहिक संवाद किया।
कांग्रेस पार्टी और हमारे शीर्ष नेतृत्व की सोच को हम सभी एकजुटता के साथ प्रदेश के हर घर,हर जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
@INCIndia@kharge@kcvenugopalmp@INCRajasthan
आज पुष्कर में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त राजस्थान एवं दिल्ली के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर “संगठन सृजन, संगठन व विचारधारा की मजबूती और जिलाध्यक्षों की भूमिका” विषय पर अपने विचार साझा किए।चर्चा के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, नए नेतृत्व के निर्माण, कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से संवाद हुआ।
वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों के बीच एक सशक्त, सक्रिय और विचारधारा आधारित संगठन ही जनता के विश्वास को मजबूत कर सकता है।
जिलाध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं। उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क ही संगठन की वास्तविक ताकत को निर्धारित करते हैं। संगठन सृजन अभियान केवल पदाधिकारियों की नियुक्ति का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्निर्माण और भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों के लिए मजबूत आधार तैयार करने का अभियान है।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@INCRajasthan@INCDelhi@GovindDotasra@devendrayadvinc@TikaRamJullyINC
नीट परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर पहले दिन से ही युवाओं की आवाज मजबूती से उठाने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने सीकर के होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के दुखद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinodJakharIN जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, तब उन्होंने राहुल गांधी जी से परिवार की फोन पर बात कराई। इस दौरान राहुल गांधी जी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई में हम पूरी मजबूती से परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग करेंगे।
एक प्रतिभाशाली छात्र का इस तरह व्यवस्था की विफलता का शिकार होना बेहद दुखद और चिंताजनक है। देश के युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।हर दिन महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय टैक्स के बोझ तले दबाने में लगी है।जब अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम कम थे, तब जनता को कोई राहत नहीं दी गई…और आज संकट का हवाला देकर फिर जनता की जेब पर हमला किया जा रहा है।
डीज़ल-पेट्रोल महंगा होने का असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहता,इससे खेती महंगी होती है, मालभाड़ा बढ़ता है और हर घर का बजट बिगड़ता है।
जनता पूछ रही है,आख़िर कब तक महंगाई के नाम पर आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जाएगी?
#PetrolDieselPriceHike
#महंगाई_की_मार
#जनता_त्रस्त_सरकार_मस्त
राजस्थान की सड़कें NEET पेपर लीक के खिलाफ भारी जनसैलाब, युवा आक्रोश और बुलंद नारों से थर्रा उठीं।
आज जयपुर में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाजपा मुख्यालय का घेराव कर 22 लाख छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वाली मोदी सरकार से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, JPC जांच की मांग की और BJP के पेपर माफियाओं की गिरफ्तारी की मांग की।
युवाओं के सपने और उनका भविष्य बेचने वाली BJP के नकल माफिया बख्शे नहीं जाने चाहिए।
ये संघर्ष रुकने वाला नहीं है... कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
@INCIndia@INCRajasthan@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@Barmer_Harish
#NEETPaperLeak #SackDharmendraPradhan #JPCForNEETScam
NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे।
धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए।
Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW.
AICC मध्यप्रदेश प्रभारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री (राजस्थान सरकार) एवं बायतु से विधायक श्री हरीश चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें तथा चिरायु जीवन प्रदान करें यही प्रार्थना है।
@Barmer_Harish