आज भुवनेश्वर, ओडिशा में मेरी जनसभा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संगठित गुंडों ने जानलेवा हमला किया। लगभग 250 की संख्या में आए इन असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम स्थल पर पथराव किया, हिंसा भड़काई, हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। यह हमला केवल मुझ पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की आवाज को दबाने की साजिश का हिस्सा है।
यह घटना स्पष्ट रूप से दिखाती है कि संघ परिवार से जुड़े संगठनों को सत्ता का खुला संरक्षण प्राप्त है। ये वही ताकतें हैं जो बहुजन आंदोलन, दलित-पिछड़े समाज और संवैधानिक अधिकारों के लिए उठने वाली हर आवाज को हिंसा और गुंडागर्दी से दबाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं—हम न तो डरेंगे, न ही झुकेंगे!
मैं @CMO_Odisha और @DGPOdisha से मांग करता हूं कि इस हमले में शामिल सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
हमारा संघर्ष संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का है, और यह हर हाल में जारी रहेगा। जो लोग सोचते हैं कि हम पर हमले करके हमारी आवाज दबा देंगे, वे जान लें—हमारे कदम न रुके हैं, न रुकेंगे!
राजस्थान के जिला दौसा में आठ महीने पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोई कार्यवाही न होने पर नाबालिग पीड़िता को न्याय की आस में मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा। इससे ज्यादा शर्मनाक, अमानवीय और क्रूर क्या हो सकता है?
सभी दोषियों का आठ माह तक खुले आम घूमना प्रशासन की घोर असंवेदनशीलता हैं।
यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि भाजपा की डबल इंजन वाली राजस्थान सरकार की नाकामी और महिला विरोधी मानसिकता का प्रतीक है।
मैं @RajGovOfficial से जवाब चाहता हूँ:-
आठ महीने बाद भी दोषी खुलेआम घूम रहे हैं—आखिर क्यों?
कानून-व्यवस्था सिर्फ किताबों में रह गई है, ज़मीनी हकीकत में जंगलराज चल रहा है!
मैं @RajGovOfficial से माँग करता हूँ:-
1. सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हो!
2. मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर 90 दिनों के अंदर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
3. पीड़िता को सरकारी सुरक्षा और आर्थिक सहायता दी जाए।
4. असंवेदनशील पुलिसकर्मियों पर शीघ्र और सख्त कार्यवाही हो।
बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत ग्राम रेका निवासी भाई अजय शाह के ऊपर बिते दिनों कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने हमला किया और उनके बड़े भाई के बेटी के साथ छेड़खानी किया था। आज रेका पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले | @BhimArmyChief
बिहार के नवादा में महादलित टोला में फायरिंग के बाद 80 घरों को आग लगा दिया गया....
दलित का दर्द सिर्फ़ दलित का दर्द है, देश का नहीं!
जहां भाजपा का शासन है, वहां दलित पिछड़ों को सांस भी लेने नहीं दिया जाएगा?
बिहार में हाहाकार है,
सो रहे नीतिश कुमार हैं!
@Bihar_Nawada
बक्सर जिले के भाई आजाद पासवान को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था लेकिन बक्सर पुलिस द्वारा अपराधियों का गिरफ्तारी नहीं हुआ था इसको लेकर आज आजाद समाज पार्टी (कां०) सह भीम आर्मी के नेतृत्व में आक्रोश मार्च कर जिला कार्यालय का घेराव कर 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन सोपा गया |
#आरा जिला में दलित, वंचितों के ऊपर बढ़ते अत्याचार में भोजपुर(आरा) जिला प्रशासन द्वारा घोर लापरवाही बर्ती जा रही है जिसके खिलाफ आज आरा में #भीम_आर्मी सह आजाद समाज पार्टी द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया जिसमें उपस्थित हुए साथ में आसपा बक्सर जिला अध्यक्ष भाई सुरेश आजाद मौजूद रहे ।।