सुला दिया माँ ने भूखे बच्चे को ये कहकर, परियां आएंगी सपनों में रोटियां लेकर।
चेहरा बता रहा था कि मारा है भूख ने, सब लोग कह रहे थे कि कुछ खा के मर गया।
बाबा जी ने 5 साल में यूपी का क्या हाल कर दिया? गाजियाबाद में गरीब मां ने अपने तीन बच्चों को मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। दुःखद।
वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा...नहीं चलेगा...गोरखपुर की सम्मानित जनता से एक भाई - एक बेटे की अपील. आंख बंद करके सोचिए सैकड़ों सालों का जुल्म, जातिवाद, सामतंवाद नजर आएगा.. खुद को शासक बनाने के लिए वोट कीजिए किसी 'तानाशाह' को दोबारा शासक बनाने के लिए नहीं !
#गोरखपुर_सदर
जिस चेहरे पर प्रदेश विजय की गलतफहमी पाले हैं वो अपनी ही सीट पर हार के डर से बेईमानी पर उतर आएं हैं. 35 साल की बिंदा न विकलांग, न बुजुर्ग, न कर्मचारी बूथ संख्या 66 पर पहुंची तो पता लगा कि उनका वोट पोस्टल बैलेट से डल चुका है @ECISVEEP@dmgorakhpur011@ceoup
प्रधानमंत्री मोदी जी की चुनाव प्रचार में व्यस्तता, ढीलमुल रवैया और गैर जिम्मेदार व्यवहार के कारण भारतीय युक्रेन मे विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे है।
हमने पूर्व में ही मोदी जी से भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए अनुरोध किया था। लेकिन अभी तक क्यों कोई ठोस कदम नही उठाया गया?
गोरखपुर की सम्मानित जनता को परिवर्तन की इस क्रांति का वाहक बनने लिए क्रांतिकारी जय भीम. जिसने अल्प समय में अपने इस बेटे को उम्मीद से बढ़कर स्नेह, समर्थन देकर अपना कर्जदार बना लिया।
वादा रहा, न झुका हूं. न झुकूंगा. मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखूंगा।
गोरखपुर में आज रोड शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब देख, सुना है गोरखपुर में गर्मी ज्यादा बढ़ गयी है।
आज अपना प्यार और स्नेह देने के लिए गोरखपुर की जनता को बहुत – बहुत साधुवाद।
निजीकरण को बढ़ावा, सरकारी सम्पति की लूट, और लचर कानून व्यवस्था के चलते यूपी की स्थिति यह है-
19 मार्च 2017 में जब बाबा जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब यूपी की बेरोजगारी दर 2.4% थी, जो नवंबर 2021 में बढ़कर दोगुनी 4.8% हो गई है। इस बार बेरोजगार युवा इनके बहकावे में ना आये।
"भले ही एक कपड़ा काम पहनों, अगर थाली नहीं है तो हतेली पर खाओ लेकिन अपने बच्चों को पुस्तकें ज़रूर पढ़ाओ!"
- राष्ट्र संत गाडगे महाराज
शिक्षा, स्वच्छता एवं समानता की राह दिखाने वाले महान पुरोधा संत गाडगे महाराज जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
PCS के खाली पदों पर बैकडोर एंट्री उन युवाओं पर प्रहार है जो घर से दूर सालों मेहनत करके अधिकारी बनने का सपना देखते हैं।
हाईकोर्ट-सुप्रीमकोर्ट के जजों की तरह ये IAS-PCS में भी बहुजनों को सीमित करने की साजिश है। ब्यूरोक्रेसी में इस नये कोलोजियम सिस्टम को हम लागू नहीं होने देंगे।
ये है गोरखनाथ क्षेत्र के सड़कों का हाल,
न तो सड़क है न ही नाली। यह गोरखपुर का ग्रामीण क्षेत्र नही है, यह जगह योगी जी के मठ से मात्र 500 मीटर दूर है। आप खुद देखिये गोरखपुर का विकास। जनता को सिर्फ लुटा गया है।
डीडवाना की बहन के साथ जो दरिंदगी हुई उससे पूरी मानवता शर्मसार हुई है। समय रहते अगर FIR दर्ज हो जाती तो पीड़िता की जान बचाई जा सकती थी।
@ashokgehlot51 जी लापरवाह पुलिसकर्मियो की बर्खास्तगी व आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
पुलिस का कहना है, उनको कोई खबर नही है। क्योंकि उनके लिये ये कोई बड़ी घटनाएं नही है। सामान्य घटनाएं है।
आप खुद देखिये, गोरखपुर और उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था ओर भाजपा के बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारों का सच। इस बार गोरखपुर की जनता परिवर्तन करेगी, इस जंगलराज को खत्म करेगी।
ये गोरखपुर है, मुख्यमंत्री जी का जिला। आज की 2 खबर आपके सामने है।
1- अश्लील हरकत व छेड़खानी जैसे संवेदनशील मामले में थानेदार साहब ने कार्यवाही का आश्वासन दिया, लेकिन मुकदमा दर्ज नही किया।
2- नाबालिग से दुष्कर्म एक गम्भीर मामले में आरोपी को बचाने के लिये पंचायत हो रही है।
वर्ष 1998 से लेकर 2014 तक लगातार पांच बार सांसद चुने गए फिर भी ना कर पाए विकास?
जिसने दिया इतनी बार गोरखपुर की जनता को धोखा वो फिर से मांग रहा हैै मौका।
गोरखपुर की जनता को मूर्ख समझने वालों, इस बार आपकी विदाई तय है।
प्रकृति का नियम है कमल कभी फाल्गुन में नहीं खिलता।
पिछले 5 साल उत्तरप्रदेश में रोजगार मांगने पर युवाओं पर योगी जी के इशारे पर चलाई गयी एक-एक लाठी का हिसाब बाबा जी को गोरखपुर में देना होगा। कल गोरखपुर की जनता के बीच रहूँगा।