विद्या बिना मति गयी, मति बिना नीति गयी,
नीति बिना गति गयी, गति बिना वित्त गया,
वित्त बिना शूद गये, इतने अनर्थ, एक अविद्या ने किये।
महिलाओं के उत्थान व शिक्षा के लिए सदैव संघर्षरत, महान लेखक क्रांतिसूर्य महात्मा राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।।
मुंबई स्थित मलाड(कांदिवली) कि बस्ती में आग लगने से दो हजार परिवार बेघर हो गए हैं! उसमें ज्यादातर बहुजन समाज के परिवार हैं। इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद महाराष्ट्र सरकार सो रही है। सरकार ने इस घटना का संज्ञान नहीं लिया तो मैं जल्द ही अपने परिवारों को न्याय दिलाने मुंबई आऊगां।
कल बहुजन समाज अपने इतिहास को बचाने, वर्तमान में सम्मान, स्वाभिमान व अधिकारों के साथ जीने और अपनी आने वाले पीढ़ियों के भविष्य निर्माण के लिये एकजुट होगा। अब समय आ गया है कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एकजुट होकर संघर्ष करें।
#आरक्षण_बचाने_भोपाल_चलो
सदियों से सहते आये अन्याय और असहनीय अपमान,
आज भी अपने ही देश में नही समझे जाते इंसान।
दलितों को मत मारो मुझे मार लो कहने वाले प्रधानमंत्री जी क्या आप कुछ बोलेंगे या आपको दलितों पर हो रहा अन्याय सिर्फ च���नावों में ही दिखता है?
तथाकथित धर्म के ठेकेदारों पर क्या इसका कोई जवाब है?
समाज में व्याप्त ऊंच - नीच, भेद - भाव , पाखंड, आडंबर को दूर कर समानता व भाई चारे का संदेश देने वाले संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एव�� मंगलकामनाएं!
वर्ष 2008 मे बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में एससी आरक्षण को 16% से घटाकर 12% कर दिया।
वर्ष 2018 मे जिसकी पूर्वस्थिति बहाली का वादा कांग्रेस सरकार ने किया और अब 4 साल बाद 13% कर छल कर रही है।
एक माह मे भूपेश सरकार अपने वादे को पूरा नहीं करती है तो हम मुख्यमंत्री आवास का पुनः घेराव करेंगे।
सौ में नब्बे शोषित हैं, शोषितों ने ललकारा है।
धन-धरती और राजपाट में,नब्बे भाग हमारा है।
उत्तर भारत में शोषितों की क्रान्ति के जनक, अर्जक संस्कृति और साहित्य के पैरोकार, बिहार के लेनिन 'बाबू जगदेव प्रसाद जी' की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं उनके अधूरे सपनो को पूरा करने का संकल्प।
यूपी में दलितों,पिछड़ों और आदिवासियों के अधिकारों पर डकैती नहीं चलेगी! कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य सरकारी सेवाओं की बहाली में आरक्षित पदों का हिसाब दे सरकार!खाली पदों को बै���लॉग के जरिए जल्�� पूरा कराने के लिये आजाद समाज पार्टी फरवरी माह में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेगी।