لفترة محدودة تقدّم بطلب للحصول على بطاقة المصرف والخطوط الجوية القطرية الائتمانية المشتركة من Visa وابدأ باستخدامها، لتكسب ما يصل إلى 30,000 نقطة أفيوس إضافية.
يسري العرض حتى 31 أغسطس 2026.
تُطبّق الشروط والأحكام
महागुन मायवुड्स | Mahagun Mywoods
Developer: Mahagun Group
Sector 16C, Gaur City 2, Greater Noida West
गौतमबुद्ध नगर प्रशासन को समर्पित दो पंक्तियां -
“तुम्हारी फ़ाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है,
मगर ये आँकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है…”
महागुन मायवुड्स में Residents की Association बने एक महीना हो चुका है। लेकिन Association के पास न अधिकार हैं, न व्यवस्था की वास्तविक कमान—क्योंकि Developer ने अभी तक handover ही नहीं किया।
Maintenance अब भी Developer की agency के हाथ में है। और Developer का रवैया सहयोग और जवाबदेही से कोसों दूर नजर आ रहा है।
उधर पिछले एक महीने से निवासी बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं।
GNIDA और Police से बार-बार गुहार लगाई गई, लेकिन सुनवाई का हाल ऐसा है जैसे शिकायतें भी किसी फाइल के पन्नों में कैद होकर रह गई हों।
विडंबना देखिए—
Association के हाथ बँधे हैं।
Developer handover नहीं कर रहा।
@OfficialGNIDA और @noidapolice सुन नहीं रही।
जबकि इनके पास हस्तक्षेप की शक्ति है
फिर सवाल है—
आखिर निवासी जाएँ तो जाएँ कहाँ?
कागज़ों में Township चमक रही होगी,
लेकिन जमीन पर निवासी पूछ रहे हैं—
“साहब, बिजली-पानी कब मिलेगा?”
और व्यवस्था का जवाब शायद वही है—
“आपकी शिकायत संबंधित विभाग को भेज दी गई है।”
और जब 112 पर शिकायत होती है, तो तुरंत संदेश आता है—
“Event ID generate कर दी गई है।
तुरंत सहायता पहुँच रही है।”
#MahagunMywoods #MahagunGroup #GreaterNoidaWest #GNIDA #ResidentsRights
@mahagungroup@dmgbnagar@myogiadityanath@myogioffice@UPGovt
@OfficialGNIDA@noidapolice@dmgbnagar
जागना है तो अब जाग भी जा ऐ हुक्मरान,
बिजली-पानी के लिए तरसते हैं तेरे ही इंसान।
फ़ाइलों में “मदद पहुँच रही है” लिखते रहोगे कब तक—
कभी ज़मीन पर उतरकर देखो, ये घर हैं… कोई इवेंट ID नहीं।
निवासी बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए पिछले एक महीने से जूझ रहे हैं।
महागुन मायवुड्स | Mahagun Mywoods
Developer: Mahagun Group
Sector 16C, Gaur City 2, Greater Noida West
#MahagunMywoods
#GaurCity2
@mukeshpal77 Gaur has done un justice with GC5. Club converted to Hotel. Stadium life time free for owners to 2000/annum charges, GC5 land to hospital etc, ground floor parks and landscape area converted to Parking!!
🚨 वृक्ष बचाइए, हरित क्षेत्र बचाइए। 35% Non-FAR area/Green Belt पर निर्माण? कृपया तत्काल संज्ञान लें।
गौर सिटी इंटीग्रेटेड टाउनशिप (प्लॉट GH-01, सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौतम बुद्ध नगर) के P4-P5 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (क्रिकेट एवं फुटबॉल ग्राउंड), जो टाउनशिप के 35% Non-FAR क्षेत्र का हिस्सा है, में ओपन जिम, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट एवं फुटसल कोर्ट के बीच स्थित ग्रीन बेल्ट पर पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस 35% Non-FAR क्षेत्र का रखरखाव वर्तमान में प्रमोटर द्वारा किया जाता है, जबकि उसका पूरा व्यय सभी निवासी Township Maintenance Charges के माध्यम से वहन करते हैं।
कॉलम के लिए गड्ढे खोदे जा चुके हैं, RCC कॉलम खड़े किए जा रहे हैं तथा पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर दी गई है।
इसी स्थान पर लगभग 11–12 वर्ष पुराने 5–6 परिपक्व वृक्ष हैं। आशंका है कि निर्माण कार्य के दौरान इन वृक्षों को क्षति पहुँच सकती है या इन्हें काटा जा सकता है।
निर्माण कार्य के दौरान आम निवासियों का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रवेश भी रोक दिया गया है, जबकि विभिन्न अकादमियाँ संचालित हैं।
कृपया संलग्न तस्वीरों में स्थल की वर्तमान स्थिति देखें।
@OfficialGNIDA से विनम्र अनुरोध है कि तत्काल स्थल निरीक्षण, भूमि का सीमांकन (Demarcation), निर्माण की वैधता एवं स्वीकृतियों का सत्यापन, परिपक्व वृक्षों एवं ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा तथा पूर्व की भाँति सभी निवासियों की स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रवेश व्यवस्था बहाल कराई जाए।
@moefcc @UPForestGov
वन विभाग एवं हॉर्टिकल्चर विभाग से भी अनुरोध है कि तत्काल निरीक्षण कर इन वर्षों पुराने वृक्षों एवं हरित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
एक पेड़ बनने में वर्षों लगते हैं, लेकिन उसे काटने में कुछ मिनट। कृपया हमारी हरियाली और सार्वजनिक हरित क्षेत्र की रक्षा कीजिए। 🌳🙏
Kindly conduct an immediate site inspection, demarcate the land under construction, verify the approvals, protect the existing mature trees and restore residents' access to the sports complex.
#SaveTrees #GreaterNoidaWest #GaurCity #GreenBelt #Environment #SaveGreenSpace
@ChiefSecyUP@myogioffice@myogiadityanath@Uppolice@112UttarPradesh@UPGovt@dmgbnagar@byadavbjp@NBTDilli@AmarUjalaNews@JagranNews@ZeeUPUK@news24tvchannel@ABPNews