माननीय मुख्यमंत्री जी जनपद शामली ब्लाक कैराना कि ग्राम पंचायत गोगवान में सीडीओ के स्पष्ट आदेश के बावजूद बंद पड़ा नाला नही खुलवाया झूठी आख्या देकर अधिकारियो को गुमराह किया जा रहा है कृपया निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही एवं नाले की साफ-सफाई कराने हेतु @UPGovt@CMOfficeUP
मेरे जन्मदिवस पर फेसबुक X इंस्टाग्राम व्हाट्सप फोन कॉल एवं व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएँ देने वाले सभी शुभचिंतकों का दिल से आभार। आपका स्नेह और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत है चौधरी आमिर अली गोगवान
एनसीआर उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)
#दिल_से_धन्यवाद#Gratitude#BKU#किसान
कैराना-झिंझाना मार्ग पर ग्राम पावटी कलां अड्डे के पास 11,000 वोल्ट लाइन का विद्युत खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। सरिया बाहर निकल चुका है, आंधी-तूफान में कभी भी गिरकर बड़ा हादसा कर सकता है।
विद्युत विभाग से मांग है कि जनहित में इस खंभे को तत्काल बदला जाए।
@UPPCLLKO@PVVNLSHAMLI
कार्यालय सहायक श्रमायुक्त एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी का निरीक्षण करते हुए पटलवार कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु अपने कार्यालय सहित कलेक्ट्रेट, विकास भवन और समस्त तहसील स्तर पर होर्डिंग स्थापित कराने के निर्देश दिये। जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं भर्ती बच्चों की देखभाल के साथ साथ उनके स्वास्थ्य में गुणात्मक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यालय परियोजना अधिकारी डूडा एवं कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का रखरखाव, लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का समयबद्ध तरीके से लाभ देने के निर्देश के साथ-साथ सभी संबंधित को कार्यालयों में समुचित साफ सफाई के निर्देश दिये।
आदरणीय डीएम साहब से निवेदन है कि जमना यमुना पुल के पास श्रद्धालुओं के स्नान हेतु घाट को पक्का बनवाया जाए तथा महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए यह कार्य अति आवश्यक है
#श्रद्धालु_हित#महिला_सुरक्षा#जनहित#Shamli
ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर यमुना घाट पर वाहन पार्किंग, बिजली, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, बैरिकेडिंग, घाटो पर नहाने की व्यवस्था का निरिक्षण किया गया, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
#EVM से होंगे पंचायत चुनाव !!📩
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को EVM से कराने की तैयारी चल रही है। ये पहली बार हो सकता है जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (ग्राम, क्षेत्र, जिला पंचायत) में EVM का इस्तेमाल हो।
📍PCS शेरी उप निर्वाचन आयुक्त,राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश
15-5-26 को किसान भवन सिसौली में किसान मसीहा बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धासुमन कार्यक्रम में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की बाबा टिकैत जी का संघर्ष, सादगी किसानों के हकों के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहें
सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने, फैमिली आईडी की प्रगति बढ़ाने, निर्माणाधीन परियोजनाओं में गति लाने, राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम शामली द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण सराहनीय है। इससे गरीबों को बेहतर इलाज की उम्मीद बढ़ी है। धन्यवाद डीएम साहब शामली आशा है सर, जनहित में ऐसे ही कार्य करते रहोगे। 🙏 सीएमओ साहब शामली बहुत घटिया सोच के व्यक्ति है
#शामली#जनसेवा#स्वास्थ्य_व्यवस्था#DMShamli
जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली के निरीक्षण के दौरान पंजीकरण खिड़की, मेडिसिन एवं डिस्पेंसरी स्टोर, समस्त ओपीडी, सीटी स्कैन, इमरजेंसी, अल्ट्रासाउंड, निर्माणाधीन ओटी, महिला, पुरुष वार्ड पैथोलॉजी लैब आदि का निरीक्षण करते हुए जहां भी कमी दिखी उसमें सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजो से भी बात कर इलाज संबंधी जानकारी ली गयी।
हमने पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को इन सभी विषयों से अवगत कराया था लेकिन हालात पूर्व की भांति बने हुए हैं अधिकारी गेहूं खरीद करने में असमर्थ हैं एक 75 वर्ष की बुजुर्ग महिला किसान 5 दिन से गेहूं लेकर सहकारी समिति पर बैठी हुई है।
@myogiadityanath@PMOIndia@OfficialBKU
@AhteshamFIN “माननीय शामली डीएम सर जी, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
शामली में आपका कार्यकाल वास्तव में प्रशंसनीय और जनहित में समर्पित रहा। आपके योगदान के लिए हम सदैव आभारी रहेंगे।” @UPGovt@DmSaharanpur