इंडिया गठबंधन और सपा की जीत में जनता की भावनाओं को हम सब तक पहुँचाने के लिए जिन्होंने अपने साधन जुटाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ार्मों पर सक्रिय रहकर दिन-रात काम किया, उन सबका अतुलनीय योगदान किसी भी धन्यवाद से कहीं अधिक है।
ऐसे सभी ‘सोशल मीडिया वॉलंटियर्स’ ने हमारी बात भी जनता तक पहुँचायी, इस तरह उनका ‘संवाद-सेतु’ बनना भारत के लोकतंत्र के पुनर्जागरण और संविधान की पुनर्स्थापना में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। भारत में ‘सोशल मीडिया’ और ‘सिटीजन जर्नलिज्म’ सामाजिक न्याय की मशाल का वाहक बन गया है। आप सभी सकारात्मक सोच के साथ सक्रिय रहें, आंदोलनरत रहें।
सबको बहुत-बहुत धन्यवाद, सबका आभार!
मिर्ज़ापुर में पोलिंग पार्टियों के 7 कर्मियों की मौत की ख़बर बेहद दुखद है। सरकार अपना मौन तोड़े और बदइंतज़ामी की वजह से जिनके परिवार उजड़ गये हैं, उनको भावनात्मक राहत देने के लिए आगे आए। सरकार 5 होमगार्ड, सीएमओ कार्यालय के 1 लिपिक और 1 सफ़ाईकर्मी के परिवार के लिए तुरंत 5-5 करोड़ का मुआवज़ा घोषित करे और जो अन्य कर्मी गर्मी के कारण बीमार पड़ गये हैं उन सभी लोगों को अच्छे-से-अच्छा उपचार उपलब्ध कराए।
इस सरकार में कर्मचारियों के जीवन का कोई मोल नहीं है। न उनको सही समय पर पे कमीशन के रिक्मंडेशन के हिसाब से वेतन मिल पा रहा है, न पुरानी पेंशन का लाभ। कर्मचारियों को अनावश्यक कामों में उलझाकर भी उन्हें तनावग्रस्त जीवन जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है और सरकार के भ्रष्टाचार का ठीकरा भी उन्हीं कर्मियों और अधिकारियों के सर मढ़ा जा रहा है।
घोर निंदनीय!
भारत का सबसे बड़ा सरकारी नौकरी भर्ती घोटाला
उत्तर प्रदेश में 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 को दरोगा भर्ती(UP SI 9534) परीक्षा में हुई धांधली मे
हम सभी CBI जांच की मांग करते हैं
UPSI_SCAM9534 से संबंधित कुछ तथ्य।
1. परीक्षा केंद्र से वायरल कंप्यूटर स्क्रीन के स्क्रीन शॉट।
2. परीक्षा केंद्र से बाहर वीएनसी सिस्टम से स्क्रीन शेयरिंग से लैपटॉप पर पेपर सॉल्व के स्क्रीन शॉट।
3. जेल में बंद अभ्यर्थी अर्जुन प्रसाद का फाइनल सलेक्शन लिस्ट में नाम जो अपने सॉल्वर शिसुपाल के साथ एसटीएफ ने पकड़ा था।
4.अलीगढ़ में पूरा सेंटर हाईजेक। परीक्षा केंद्र मालिक और NSEIT कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियो की मिलीभगत द्वारा केवल लाइन से दीवार में छेद करके राजवीर नामक व्यक्ति के मकान से परीक्षा सॉल्विंग के प्रूफ। एफआईआर कॉपी और इसमें पेश की गई चार्जशीट।
5. कुछ फर्जी तरीके से एग्जाम पास अभ्यर्थियों की एग्जाम डे परफॉर्मेंस रिपोर्ट 4-4 मिनट में पूरा का पूरा पेपर सॉल्व।
6. परीक्षा केंद्र से बाहर कार में बैठकर लैपटॉप से परीक्षा सॉल्व कर पास होने वाला अभ्यर्थी नितेश कुमार के वायरल स्क्रीन शॉट।
7. फोटो मिक्सिंग कर सॉल्वर से परीक्षा पास करवाने वाले रिंकू यादव के रियल साक्ष्य जो अब ट्रेनिंग पे जाने वाला है।
8.रामगढ़ ताल थाने दर्ज एफआईआर जिसमे सूर्योदय कॉलेज के सेंटर मालिक के साथ NSEIT कंपनी के अधिकारी की धांधली करवाते हुए गिरफ्तारी।
9. 62 से ज्यादा FIR सूची।
10. 30 से ज्यादा सेंटर मालिक की संलिप्तता और इनपर दर्ज FIR की सूची और सेंटर मालिको का डाटा भी मौजूद हैं।
11. कुछ अन्य अभ्यर्थी जो ट्रेनिग पे जाने वाले हैं और इनके परीक्षा के वायरल स्क्रीन शॉट।
12. 500 से ज्यादा वायरल स्कीन शॉट जबकि सेंटर के अंदर एक धागा तक ले जाना allow नही होता है तो ये स्क्रीन शॉट बाहर कैसे वायरल हुए ये सब गड़बड़ को दर्शाता है।
13. भर्ती बोर्ड का जांच को इग्नोर करना। और कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लीपापोती।
14. अभ्यर्थियों की दी गई फर्जी अभ्यर्थियों की सूचनाओं को शुरुआत में नजरंदाज करना।
सूचनाओं की सारी डिटेल्स है।
15. कोर्ट केस की सारी डिटेल्स और पूरा स्टेट्स।
16. अभी तक भर्ती की कोई ऑफिशियल जांच नही और ना कोई स्टेटमेंट।
17. मार्क्स शो नही किए हैं ना रॉ मार्क्स ना सैक्शनल नॉर्मलाइजेशन शो किया है।
18. भर्ती का टॉपर कोन है ये भी नही बताया।
19. फाइनल लिस्ट से बाहर किसी भी अभ्यर्थी के मार्क्स तक शो नही किए हैं।
20. किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा RTI के तहत अपने मार्क्स की सूचना का कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया।
21. जिन अभ्यर्थियों की शिकायत भर्ती बोर्ड से 2022 में ही कर दी उनमें से कई अभी भी ट्रेनिंग कर रहे हैं।
22. कुछ रिंकू यादव जैसे लोगों की शिकायत DV/PST के दौरान की गई थी लेकिन फिर भी वो अगले कई चरणों को पास करते हुए ट्रेनिंग कर चुके तब शिकायत के एक साल बाद कार्यवाही हुई जो भर्ती प्रक्रिया को संदेह के घेरे में लाता है।
ये सभी कारण सीबीआई जांच के लिए पर्याप्त है।
इसलिए दरोगा भर्ती धांधली की सीबीआई जांच होनी ही चाहिए।
यूपी के विभिन्न थानों में 62+FIR, 200+फर्जी कैंडिडेट व 30+परीक्षा केंद्र मालिक नामजद है फिर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने UPSI_SCAM9534 की CBI जाँच पर मौन धारण कर रखा है। यूपी के विभिन्न थानों में इतनी FIR दर्ज हो चुकी हैं कि सरकार को UPSI_SCAM9534 की CBI जाँच करवा लेनी चाहिए। लेकिन एक तरफ शिकायतें सामने आ रही है,फर्जी अभ्यर्थी जेल जा रहे है तथा दूसरी तरफ ट्रेनिंग भी चल रही है। और ट्रेनिंग सेंटर से भी फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जा रहे हैं।
CBI जाँच की मांग को ठुकरा कर आखिर किसे बचा रही है सरकार?🤔
#UPSI_SCAM9534
#UPSI_NEEDS_CBI_INVESTIGATION
#UPSI_2021_CBI_INVESTIGATION
@myogiadityanath@CMOfficeUP@PMOIndia@UPGovt@upprpb@aajtak@ABPNews@sudhirchaudhary
@prabha79 ऐसा ही कुछ खेल लेखपाल की भर्ती में भी हुआ है,जाँच होगी तो आधे अभ्यर्थी बाहर हो जाएंगे।आयोग को अभ्यर्थियों का न.भी दिखाना चाहिए जिससे वो खुद का आंकलन कर सके।🙏💐
अग्निवीर स्कीम बंद करने का वादा, MSP की गारंटी, रेलवे किराये में कटौती, 450 में सिलेंडर... ऐसा होगा कांग्रेस का घोषणापत्र!
#MSP#Congress#LokSabhaElection2024#manifesto
https://t.co/dsEbhZ5SXu
धरना देने जा रहे RO ARO के अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया?
RO ARO पेपर लीक का मामला अब गरमाता जा रहा है। ख़बरों के मुताबिक लोक सेवा आयोग के पास धरना देने जा रहे कुछ अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
#ROARO2023PAPERLEAK#RoAroPaperLeak#UPPolice
अखिलेश यादव के आरोप "सरकार ही जानबूझकर पेपर लीक कराती है, कई सौ करोड़ रुपया इकट्ठा हुआ होगा"
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुचितापूर्ण ढंग से 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दे दिया है. साथ ही स्पेशल स्टाफ फोर्स (STF) की टीम पेपर लीक मामले की जांच में जुटी हुई है. सीएम योगी ने कड़े शब्दों में दोषियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की बात की है. इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिपाही भर्ती, समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा भर्ती और अग्निवीर भर्ती को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं.
पुलिस भर्ती पेपर लीक 6 महीने बाद दोबारा परीक्षा कराने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि "सरकार नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. पहले तो नौकरियां निकल नहीं रहीं और जो निवेश के बहाने रोजगार की बात थी वो रोजगार भी नहीं मिल रहे. अगर नौकरियां निकालती हैं तो सरकार ही जानबूझकर पेपर लीक कराती है. पेपर छापने वाला कौन है, लाने वाला कौन है, किसकी सिक्योरिटी के अंदर पेपर लाए जाते हैं, एक प्रोसीजर के तहत है, क्या उसमें सरकार के लोग शामिल नहीं हैं. सरकार पेपर छपवाती है, सरकार ही पेपर लाती है, ये सवाल सरकार से आपको पूछना चाहिए."
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस सिपाही भर्ती और आरओ भर्ती को लेकर कहा कि "लगभग 60 लाख नौजवान इससे परेशान हैं. नौजवान पुलिस भर्ती, आरओ भर्ती के लिए दोबारा परीक्षा कराने के लिए चाहते हैं. आखिर सरकार कर क्या रही है, जब सरकार इतना इन्तज़ाम करती है तब पेपर लीक हो रहा है और फिर उससे बचने के लिए कुछ भी नाम फ़्लैश कर देना. अगर पहली बार यूपी में पेपर लीक हुए थे उसी वक़्त कार्रवाई हो गई होती. आज तो डायलॉग चलते हैं अगर पहले दिन ही कार्रवाई हो गई होती तो नौजवानों को नौकरियां मिल गई होतीं, नौकरियों के पेपर लीक नहीं हुए होते."
#ATCard #AkhileshYadav #UttarPradesh #PaperLeak | @yadavakhilesh
RO/ARO पेपर लीक से पीड़ित सभी अभ्यर्थियों को कहूंगा कि कार्मिक विभाग द्वारा दिए गए Email पर अधिक से अधिक मात्रा में पेपर लीक के सबूत भेजें
ये सबसे जरूरी है, डरें नहीं, ज्यादा संख्या में जिसके पास जो सबूत है उपलब्ध कराएं 🙏
आज लास्ट डेट है
#RO_ARO_RE_EXAM#RO_ARO_REEXAM
ये तो सरासर गुंडागर्दी है !! छात्रों का मोबाइल छीनने का क्या औचित्य है?
पर्चा लीक रोक नहीं पा रहे, उल्टा छात्र का लोकतांत्रिक हक़ (आंदोलन) भी छीन रहें हैं दारोग़ा जी।
ऊपर वाले की लाठी से डरो खाकीधारी…@dgpup साहब देखिए अपनी #प्रयागराज मित्र पुलिस का व्यवहार…
ऐसे बनाएँगे सामंजस्य…
#RO_ARO_PAPER_लीक
साथियों जैसा अंकित सर ने अपनी वीडियो में बताया है उसी को समर्थन करते हुए आज का हैश टैग #UP_Police_Reexam है
सारे काम छोड़कर सभी भाई बहन माननीय मुख्यमंत्री जी को टैग करते हुए अधिक से अधिक ट्वीट करें, @upprpb हमेशा हमें भ्रामक ही कहेगा
#UP_Police_Reexam@myogiadityanath
समस्त जैन समाज के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व को सत्य-अहिंसा का मार्ग दिखाकर आत्मिक बोध की ओर ले जानेवाले युग दृष्टा आचार्य प्रवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज जी के ब्रह्मलीन होने पर कोटि-कोटि वंदन! उनकी चेतना-अनुभूति हमारे मन-हृदय में अनंत-अमर रहेगी।