लगातार 3 दिनों से मुख्यमंत्री कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलने का समय मांग रहा था, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री कार्यालय से बुलावा प्राप्त हुआ, और लगभग 1:30 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर भाई राहुल घोसल्या की गंभीर स्थिति एवं उन्हें एयरलिफ्ट कर भारत लाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की, साथ ही राहुल के परिवार की मानसिक व्यथा व उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में भी अवगत करवाया।
मैंने मुख्यमंत्री जी को राहुल की नाज़ुक स्थिति, उनके शीघ्र उपचार की ज़रूरत और एयरलिफ्ट की व्यवस्था के संबंध में विस्तार से अवगत कराया, की राहुल 8 तारीख से वेंटिलेटर पर है, एक-एक क्षण राहुल की जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है तथा उसे तुरंत उन्नत चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता है।
साथ ही, आदरणीय प्रेम भंडारी जी द्वारा उनकी संस्था RANA के माध्यम से एयरलिफ्ट के खर्च की आधी राशि वहन करने की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया, तथा परिजनों, मेरे स्वयं एवं क्षेत्र की जनता द्वारा किए जा रहे जनसहयोग के बारे में भी जानकारी दी।
मैंने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि इस मामले में तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए राहुल को एयरलिफ्ट करने में होने वाले खर्च को सरकार स्तर वहन करवाने का श्रम करावे ताकि राहुल को शीघ्र भारत लाया जा सके तथा उन्नत चिकित्सकीय इलाज करवाया जा सके, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने प्रयास करने की बात कही है।
यह केवल एक विद्यार्थी की नहीं, बल्कि एक बेटे की ज़िंदगी बचाने की अपील है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि सरकार इस संवेदनशील मामले में मानवीय दृष्टिकोण से अतिशीघ्र निर्णय लेगी।
@BhajanlalBjp@RajCMO
प्रिय सम्मानित प्रेम भंडारी जी,
आधा पैसा हम जुटा रहे हैं, आप तैयारी कीजिए
सबसे पहले, मैं एवं मेरे क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि आप भाई राहुल घोसलिया की घर वापसी और उपचार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
राहुल 8 अक्टूबर से गंभीर रूप से बीमार है और वेंटिलेटर पर है। उसकी स्थिति बेहद नाज़ुक है तथा उसे तत्काल भारत एयरलिफ़्ट कर उन्नत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है।
इस संबंध में हमने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं, परंतु अत्यंत खेद का विषय है कि सरकार अब तक संवेदनशीलता नहीं दिखा पाई है।
मैं स्वयं पिछले तीन दिनों से माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाक़ात का समय माँग रहा हूँ, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से अब तक समय प्रदान नहीं किया गया।
इस संबंध में मैंने पहले भी निवेदन किया है तथा पुन: कर रहा हूँ की माननीय विदेश मंत्री जी इस मामले में ICWF के माध्यम से एयरलिफ़्ट का संपूर्ण खर्च वहन करें।
साथ ही जैसा कि आपने अवगत करवाया है कि राहुल को एयरलिफ़्ट करने में आने वाले खर्च का आधा RANA वहन करेगा, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि खर्च की शेष राशि राहुल के परिजन, मैं स्वयं एवं मेरे क्षेत्र की जनता जनसहयोग के माध्यम से एकत्रित कर आपके माध्यम से सुपुर्द कर दी जाएगी, ताकि राहुल को शीघ्र भारत लाकर उसका उचित उपचार संभव हो सके।
इसके लिए मैं आपके जवाब का इंतज़ार करूँगा।
पूरा देश व प्रदेश आपके इस मानवीय प्रयास के लिए आपका सदा आभारी रहेगा।
@prembhandarinyc
मनीष यादव
विधायक शाहपुरा
(9950922222, 9782771365)
#SaveRahulFMGEKZ
हमारे भाई #RahulGhosalya वेंटिलेटर पर हैं।
वो 7 बहनों के इकलौते भाई हैं — एक पूर्व सैनिक के बेटे 🇮🇳
परिवार बेहद कठिन परिस्थिति में है और आर्थिक मदद की सख़्त ज़रूरत है।
कृपया मानवता के नाते सहयोग करें 🙏
Bank Name :- State Bank Of India
Ifsc code :- SBIN0031047
Account No :- 44551216573
Name :- Kamli Devi W/o Banshi dhar ji
Phone pay number :- 9929024695 ( Kamli Devi)
हमारे भाई #RahulGhosalya वेंटिलेटर पर हैं।
वो 7 बहनों के इकलौते भाई हैं — एक पूर्व सैनिक के बेटे 🇮🇳
परिवार बेहद कठिन परिस्थिति में है और आर्थिक मदद की सख़्त ज़रूरत है।
कृपया मानवता के नाते सहयोग करें 🙏
Bank Name :- State Bank Of India
Ifsc code :- SBIN0031047
Account No :- 44551216573
Name :- Kamli Devi W/o Banshi dhar ji
Phone pay number :- 9929024695 ( Kamli Devi)
🚨 URGENT APPEAL 🚨
Rahul, a 5th-year MBBS student from Rajasthan, is fighting for his life in Karaganda, Kazakhstan.
He needs immediate AIRLIFT to India for advanced care.
Govt of India, please help us save him! 🙏
@DrSJaishankar@MEAIndia@narendramodi#SaveRahulFMGEKZ@aajtak