एक दिवाली ऐसी भी 😢
लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लगातार आंदोलन रत हैं। गुरुवार को दीपावली के अवसर पर इन अभ्यर्थियों ने लखनऊ इको गार्डन धरना स्थल में रंगोली बनाकर दीपावली मनाई। यह अभ्यर्थी पिछले 4 वर्षों से धरना स्थल ईको गार्डन में ही दीपावली और होली आदि जैसे प्रमुख त्यौहार मनाते हैं। क्योंकि इन अभ्यर्थियों कहना है कि जब तक इन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से इसी ईको गार्डन में होली दीपावली रक्षाबंधन मकर संक्रांति आदि पर्व मनाते आ रहे हैं। यह केवल सरकार की नाकामी की वजह से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को करना पड़ रहा है।
अमरेंद्र पटेल ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हर न्यायिक स्तर से विजय हासिल करने के बाद भी खानाबदोश की जिंदगी जी रहे हैं। हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से लेकर हाईकोर्ट डबल बेंच तक ने न्याय देते हुए सरकार को सुझाव दिया कि वह 69000 शिक्षक भर्ती में हुई विसंगति का सुधार करते हुए नई सूची बनाकर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे। लेकिन सरकार अपनी है हठधर्मिता पर अड़ी हुई है जिस कारण हम अभ्यर्थी सालों साल सड़कों पर दर दर की ठोकर खा रहे हैं।
अमरेंद्र पटेल
लखनऊ सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में राज्य के विभिन्न जनपदों से आए हुये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित व समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश दिए।
@JagranNews का संपूर्ण बहिष्कार!
यह खबर पढ़ने लायक नहीं, जलाए जाने लायक ही है!
जो अखबार सरकारी कार्मिकों के प्रति नफरत रखता हो और जो सत्ता के दबाव में पुरानी पेंशन के खिलाफ जनमत तैयार करने की कोशिश करता हो, उसका इतना विरोध होना चाहिए कि दूसरे मीडिया भी सबक सीखें। #BoycottJagran
.@raebarelipolice द्वारा गैंगस्टर सुरेश यादव के विरूद्ध धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोह अधि0 के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल ₹6 करोड़ 3 लाख 5 हजार की अचल संपत्ति की कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गई
अपराधी के ऊपर/हत्या लूट जैसे जघन्य अपराध के अभियोग पंजीकृत हैं।
#ZeroToleranceAgainstCrime