MCD मुख्यालय सिविक सेंटर में आज सेंट्रल ज़ोन के "आप" पार्षदों के साथ निगम आयुक्त श्री अश्विनी कुमार जी से मुलाकात कर सेंट्रल ज़ोन की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर लिखित ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।
पिछले दो वर्षों से सेंट्रल ज़ोन में कूड़ा उठाने के लिए कोई कनसेशनेयर एजेंसी नियुक्त नहीं की गई है, जिससे हर इलाके में गंदगी का अंबार लग गया है और जनता बेहद परेशान है।
भाजपा शासित MCD की स्थायी समिति की बैठक में भी सेंट्रल ज़ोन की सफाई व्यवस्था को सुधारने की कोई योजना नहीं लाई गई, न ही कनसेशनेयर एजेंसी की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव लाया गया।
सेंट्रल जोन की सड़कों पर कूड़ा फैला पड़ा हैं मानसून में ये कूड़ा और फैलेगा। तो मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां उत्पन होगी। जिसके चलते सेंट्रल जोन में किसी की जान जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
भाजपा की यह लापरवाही दिल्ली की जनता के साथ अन्याय है और जनता की सेहत से खिलवाड़ है।
@Saurabh_MLAgk@AtishiAAP@ipathak25@AamAadmiParty@AAPDelhi