बड़ी ख़बर 🚨
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर हमला किया गया है। सैफ़ अली खान पर यह हमला उनके ही घर में हुआ, बताया जा रहा है कि
रात में 2 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा और उसने सैफ़ अली खान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद
सैफ़ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी तक वह अज्ञात हमलावर फरार है पुलिस जाँच में जुट गई है।
अलविदा डॉ. साहब,
आपका जाना मुल्क का बहुत बड़ा नुक़सान है।
आप जैसे लोग सदियों में एकाध पैदा होते हैं।
लगा सका ना कोई उसके क़द का अंदाज़ा,
वो आसमां था मगर सर झुकाये फिरता था।
Om Shanti
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, "यह बहुत दुखद है। वह एक महान प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश की सेवा की। हम अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं और दिल्ली वापस जा रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवार को कठिन समय में संबल प्रदान करें।
।।ॐ शांति।।
विश्व के महान अर्थशास्त्री भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन पूरे देश के लिए दुखद समाचार एवं मेरी लिए व्यक्तिगत तौर पर अपूरणीय क्षति है.
प्रधानमंत्री कार्यकाल में लोकसभा सदस्य फिर राज्यसभा सदस्य एवं समय समय पर उनका मार्गदर्शन मुझे मिलता रहा.
भारत को आर्थिक संकट से निकलने से लेकर आर्थिक सशक्तिकरण तक के सफर के लिए विश्व उनका कायल है.
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं समर्थकों को शक्ति प्रदान करे , इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ हैं.