#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग में पदों के सृजन तथा अभियोजन संवर्ग के अधिकारियों की कैडर समीक्षा के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की।
अग्निशमन तथा आपात सेवा केन्द्र अमेठी द्वारा अग्नि सचेतक प्रशिक्षण अभियान चलाकर विभिन्न ग्राम सभाओं से आये लड़के/लड़कियों को आग के प्रकार एवं अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग, आग एवं धुएं से बचाव, आग के प्रसार को रोकने, फसलों की आग को नियंत्रित करने की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
अग्निशमन तथा आपात सेवा केन्द्र अमेठी द्वारा इन्दिरा गांधी स्कूल एण्ड कालेज आफ नर्सिंग मुंशीगंज अमेठी में अग्नि आपदा/अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को इवेक्वेशन ड्रिल का अभ्यास कराकर स्टाफ को आग लगने की स्थिति में भवन के पलायन मार्ग से निकलने का अभ्यास भी कराया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने उत्तराखंड फायर सर्विस के 20 नवीन फायर टेंडरों व जन-जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और फायरकर्मियों के साहसिक करतबों का अवलोकन किया।