पूरे देश की ट्रांसमिशन कंपनियों को पछाड़ते हुए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन को मिला “स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी ऑफ द ईयर “ का अवार्ड:
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव इंजीनियर जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन को “स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी ऑफ द ईयर” का आवार्ड भारत इलेक्ट्रिसिटी-पावरिंग इंडिया अवॉर्ड्स 2025 नई दिल्ली में प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन को रिकॉग्नाइज करना यह उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में ट्रांसमिशन प्रबंधन के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश के सभी विद्युत अभियंता जिनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन को यह सम्मान प्राप्त हुआ।
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत विद्य़ुत अभियंता विद्युत उत्पादन, पारेषण व वितरण में पायनियर हैं। पूरे देश की पहली 50 मेगावाट, 100 मेगावाट एवं 200 मेगावाट की उत्पादन इकाई सबसे पहले उत्तर प्रदेश के अभियंताओं के द्वारा ओबरा में स्थापित कराई गई। पारेषण के क्षेत्र में पूरे देश का पहला 400 केवी विद्युत उप संस्थान उत्तर प्रदेश के अभियंताओं के ही प्रयासों से सारनाथ में लगाया गया। बिजली के क्षेत्र में पूरे देश में उत्तर प्रदेश ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। यह उपलब्धि पूरे देश में निम्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए हासिल की गई हैं।
उ.प्र. में सर्वाधिक बिजली की मांग 30 हजार 618 मेगावाट की डिमांड को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पूरे देश में सर्वाधिक ट्रांसमिशन कैपेसिटी उत्तर प्रदेश में है जोकि 169,079 एमवीए है। पूरे देश में सबसे अधिक ट्रांसमिशन लाईन उ.प्र. ट्रांसको की है जो कि 55,051 सर्किट किमी. है। बेहतर पॉवर अवलेबिलटी 98.38 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में है तथा ट्रांसमिशन लॉस मात्र 3.22 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 02 नग 400 केवी, 04 नग 220 केवी, 07 नग 132 केवी उप संस्थानों को ऊर्जीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024-25 में ही 586 सर्किट किमी. (400 केवी), 327 सर्किट किमी. (220 केवी) व 350 सर्किट किमी. (132 केवी) की पारेषण लाईनों को ऊर्जीकृत किया गया है। कुल 681 सबस्टेशनों में से 680 ट्रांसमिशन उपकेन्द्रों पर डबल सोर्स सप्लाई की व्यवस्था की गयी है। लाइनों की ड्रोन एवं डिजिटल पेट्रोलिंग करायी जा रही है जिससे पारेषण लाइन की ट्रिपिंग 2.45 से घटकर मात्र 1.37/लाइन प्रति वर्ष रह गयी है। अन्य ऑपरेशनल, कम्यूनिकेशन एवं आई टी इनिसियेटिव लिये गये है जिसकी वजह से यह अवॉर्ड प्राप्त हुआ है।
महासचिव ने यह भी बताया कि विद्युत वितरण निगमों का प्रबंधन यदि कुशल अभियंताओं के हाथों में दिया जाए तो मात्र एक वर्ष में ही इसके सार्थक परिणाम धरातल पर दिखाई देना प्रारंभ हो जाएंगे। वर्तमान में ऊर्जा प्रबंधन यदि निजीकरण के प्रस्ताव को निरस्त कर अभियंताओं को विश्वास में लेकर निगम हित में कार्य करें तो भी वितरण निगमों को सुधारा जा सकता है।
संघ के महासचिव ने मा. मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव को निरस्त करते हुए यदि प्रदेश के विद्युत अभियंताओं को विश्वास में लेकर कार्य किया जाए तो वितरण निगमों की परफार्मनेन्स में गुणात्मक सुधार दिखायी देगा जिससे प्रदेश की जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी तथा वितरण निगमों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए यह भी अनुरोध किया गया है कि नये ट्रॉसमिशन के उपकेंद्र टीबीसीबी के माध्यम से न बनाते हुए उ.प्र. पॉवर ट्रॉसमिशन द्वारा हीबनाये जाए।
@narendramodi@myogiadityanath@myogioffice@aksharmaBharat@ChiefSecyUP@spgoyal@UPGovt@UPPCLLKO@UPPTCLLKO@yadavakhilesh@RahulGandhi@Mayawati@aajtak@ABPNews@ZeeNews@News18India@ndtv@timesofindia@IndianExpress@TheEconomist@EconomicTimes
विद्युत के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए लागू एकमुश्त समाधान/ओटीएस योजना में कल तक 10.57 लाख लोग शामिल हुए।
उन्होंने रु. 646 करोड़ जमा किए। उन्हें रु. 164 करोड़ की राहत दिया।
योजना अब पूरी होने को है। जल्दी शामिल हों-बकाए से मुक्ति लें।
#GoodGovernance@UPPCLLKO@narendramodi
~सरकार द्वारा घोषित #OTS स्कीम को सफल बनाने का विद्युत अभियंताओं ने लिया संकल्प
~ऊर्जा निगमों में प्रबन्धन की नकारात्मक एवं भयादोहन की कार्यशैली को समाप्त कर सकारात्मक एवं स्वस्थ कार्य प्रणाली स्थापित हो
~मा0 ऊर्जा मंत्री जी @ptshrikant से सार्थक हस्तक्षेप करने की अपील की
आज लखनऊ मे @UPPCLLKO ने #उपभोक्ता_देवों_भव के थीम पर #1912HelplineNo को मनमोहक झांकी के माध्यम से जन-जन पहुचने का प्रयास किया।झांकी में पारेषण,वितरण व परियोजनाओं की भी झलक दिखाई दी।वही दूसरी और आंकड़ो के जरिए विभाग की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।@UppclChairman@ptshrikant
#आत्मर्निभर ऊर्जा निगम बनाने हेतु निदेशक पदों पर गैर-विभागीय अभ्यर्थियों की बजाय विभागीय अभियन्ताओं का चयन किया जाये: कोरोना काल के वित्तीय संकट में खर्चे कम करने हेतु किये जायें हर सम्भव प्रयास।
@UppclChairman@ChiefSecyUP@ptshrikant@SureshKKhanna
https://t.co/ORP57pZTpF
हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत,भारत रत्न स्व० श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
अटल अमर है सदैव अटल 🙏🙏
https://t.co/66KXedCCbR
केंद्रीय कार्यकारिणी की VC के माध्यम से हुई बैठक में ऊर्जा निगमों में उत्पीड़नात्मक कार्यप्रणाली समाप्त करने,शक्ति भवन से कंसलटेंट हटाने, ERP प्रोजेक्ट एवं उसके प्रशिक्षण के नाम पर हो रही खानापूर्ति व फ़िजूलखर्जी रोकने,अभियंताओं के लम्बित पदोन्नति आदेश जारी किए जाने की उठी मांग।
ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की साप्ताहिक समय सारणी
■ दिनांक 12 जुलाई 2020 से 18 जुलाई 2020 तक ।
■ विधुत संबंधित किसी भी समस्या के लिए कृपया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर सम्पर्क करे।
आज संघ द्वारा माo ऊर्जामंत्री जी से बेहतर #उपभोक्तासेवा व विभाग के स्तरोन्नयन व अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी।@ptshrikant जी ने आश्वस्त किया कि अभियंताओं के साथ कोई अन्याय नहीं होगा और संघ से अपील की कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो यह सुनिश्चित किया जाए
ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की साप्ताहिक समय सारणी
■ दिनांक 05 जुलाई 2020 से 11 जुलाई 2020 तक ।
■ विधुत संबंधित किसी भी समस्या के लिए कृपया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर सम्पर्क करे।