सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है।
सेवा ही संगठन, संगठन ही शक्ति।
#vinodtawde
भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बेलौटी ग्राम निवासी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस घटना को लेकर क्षेत्र की जनता एवं परिजनों में गहरा आक्रोश और न्याय की अपेक्षा स्वाभाविक है। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सुशासन एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी के नेतृत्व में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हेतु पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच दल का गठन किया गया है। मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि जांच तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष रूप से संपन्न होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। न्याय और कानून का राज ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।@officecmbihar@bihar_police
#JusticeForBharatBhushanTiwari #BharatBhushanTiwari #Belauti #Shahpur #Bhojpur #Bihar
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के गौरव और हम सभी के मार्गदर्शक, आदरणीय श्री नितिन नवीन जी से आज उनके पटना आवास पर शिष्टाचार एवं स्नेहपूर्ण भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ।
रांची के धुर्वा के 7 वर्षीय नन्हे तैराक इशांक ने इतिहास रच दिया है। इशांक ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक लगभग 29 किलोमीटर का खतरनाक समुद्री रास्ता सिर्फ 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पूरा किया।
#Ishank#Ranchi#YoungSwimmer#SriLanka#Dhanushkodi#SwimmingRecord #Inspiration #BreakingNews
प्रातःकाल वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर #श्री_सत्यनारायण_भगवान की कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया एवं श्रीहरि का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि समाज में धर्म, करुणा और मानवता का प्रकाश निरंतर बढ़ता रहे।
धर्म की जय हो,
अधर्म का नाश हो,
प्राणियों में सद्भाव हो,
विश्व का कल्याण हो!
#Purnima #VaishakhPurnima #Bihar 🙏
आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी मेरे पटना स्थित आवास पर मिलकर स्नेहाशीष प्राप्त किया।
मुझे विश्वास है कि बिहार की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, साहित्यिक धरोहर को संजोते हुए विकसित बिहार के संकल्प को साकार कर सशक्त बिहार का निर्माण करेंगे।
बांका जिला अंतर्गत शक्तिपीठ तिलडीहा दुर्गास्थान में माँ दुर्गा के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान वहां निर्माणाधीन पुल एवं सौंदर्यीकरण योजना का निरीक्षण कर कार्य को बेहतर ढंग से शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात माहपुर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुँचकर वहाँ स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं के दर्शन किए तथा क्षेत्र की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
माँ दुर्गा की कृपा से बिहार में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही कामना है।
जय मां भवानी!
#Tiladiha #DurgaSthan #Bihar #Development #MaaDurga
समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
गणतंत्र दिवस हमारे संवैधानिक आदर्शों में विश्वास, सामाजिक समता के संकल्प और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है।
आज भागलपुर में बिहार सरकार के माननीय मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी के प्रभारी मंत्री बनने के उपरांत प्रथम आगमन पर विद्या रेसिडेंसी में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संबोधित कर हृदयस्पर्शी स्वागत अभिनन्दन किया।
आज बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी के साथ भागलपुर के तिलकामांझी चौक स्थित वीर शहीद तिलकामांझी जी की प्रतिमा पर
पुष्पांजलि व दीपोत्सव में सम्मिलित हुआ।
उनका जीवन आज भी युवाओं और समाज के लिए मार्गदर्शक है। ऐसे महापुरुषों के चरणों में नमन किया।