सरफ़रो���ी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-क़ातिल में है।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर शत-शत नमन। देश की आज़ादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले इस वीर सपूत का बलिदान, हमें सदैव राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उनका अदम्य साहस, देशभक्ति और त्याग नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। #MLAJewar #BhagatSingh #ShaheedEAzam
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष छोटे भाई @irohitmishrabjp जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके ऊर्जावान नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और युवाओं को साथ लेकर चलने की आपकी कार्यशैली प्रेरणादायी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें तथा आप इसी प्रकार संगठन और समाज की सेवा करते रहें। #MLAJewar
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाद अब जेवर को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल शिक्षा और रिसर्च का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाद अब लक्ष्य जेवर को Global Healthcare & Medical Education Destination के रूप में विकसित करना है। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित 5 Regional Medical Hubs में से एक जेवर में स्थापित कराने के लिए माननीय मु��्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से किया अनुरोध। जेवर में ऐसा "विश्वस्तरीय मेडिकल संस्थान" स्थापित हो, जो आधुनिक चिकित्सा, मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च और तकनीक के क्षेत्र में AIIMS जैसे संस्थानों से भी आगे जाने की क्षमता रखे। #MLAJewar #JewarMedicalHub
#GlobalHealthcareDestination
#MedicalEducation
@aapka_vineet @mariakhan_11 @IMinakshiJoshi @meevkt
फ़र्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री @mukeshrajput_mp जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ। #MLAJewar
देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर आप सभी को हार्दिक बधाई!
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से समस्त प्रदेशवासियों का जीवन सुख, शांति, आरोग्यता और खुशहाली से परिपूर्ण हो, मेरी यही प्रार्थना है।
हर-हर महादेव!
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने नया इतिहास रचा है।
इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर उन्होंने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह उपलब्धि हर उस युवा को प���रेरणा देती है, जो अपने सपनों के लिए पूरे मन से संघर्ष कर रहा है। पूरे देश को आप पर गर्व है।
उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ! 🇮🇳
#CommonwealthGames2026
श्रावण मास से 15 दिन पूर्व, कस्बा रबूपुरा की नन्हीं बिटिया कुमारी #ChinkiMeena द्वारा भगवान त्रिकालदर्शी महादेव एवं माता पार्वती का यह सुंदर, मनमोहक चित्र सप्रेम भेंट करना अत्यंत भावविभोर करने वाला है। बिटिया की श्रद्धा, संस्कार और सृजनशीलता प्रशंसनीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उसे उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और सदैव अपने दिव्य आशीर्वाद से अभिसिंचित रखें। बच्ची को इस स्नेहिल उपहार के लिए हृदय से आभार एवं ढेरों शुभाशीष। हर हर महादेव! 🚩🔱
“सपनों को अब नहीं तय करनी होगी दूरियों क�� मंज़िल…”
वर्ष 2019 में जिस राजकीय महिला महाविद्यालय की आधारशिला रखी गई थी, वह अब इसी सत्र से शुरू होने जा रहा है। हाल ही में लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से भेंट के दौरान इस महाविद्यालय को तत्काल शुरू करने का आग्रह किया गया था। माननीय मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील निर्णय के परिणामस्वरूप अब 16 जुलाई से ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ होगा। यह जेवर की हर बेटी के सपनों को नई उड़ान देने वाला नि��्णय है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। #MLAJewar
#Jewar #YogiAdityanath #GirlsCollege #EducationForAll #WomenEmpowerment #Development
ग्राम सक्का में आज एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब नन्हीं-नन्हीं बेटियों ने लगभग 70 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभा��ंभ किया। यह विकास कार्यों का ��द्घाटन नई पीढ़ी के सपनों, आत्मविश्वास और सशक्त भारत के संकल्प का प्रतीक है। बेटियां जब विकास की भागीदार बनती हैं, तो समाज प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता है। #MLAJewar