सपनों की मंजिल तय हो तो मेहनत की राह आसान हो जाती है। 🎯
#बड़ौत के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में अधिकारी-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में तहसीलदार श्वेताभ सिंह ने विद्यार्थियों से #संवाद कर करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
@CDOBaghpat 📚अधिकारी-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मोबाइल-लैपटॉप के अत्यधिक इस्तेमाल, पढ़ाई पर ध्यान और विषय की तैयारी से जुड़े सवाल पूछे।
अधिकारियों ने तकनीक के संतुलित उपयोग, नियमित अध्ययन और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने की सीख दी।
#Baghpat#Khekra#StudentDialogue
दिनांक 22 अगस्त 2026 को खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित अधिकारी-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके सवाल सुने और शिक्षा, करियर तथा भविष्य की राह को लेकर मार्गदर्शन दिया। #Baghpat#UPEducates
@CDOBaghpat खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित अधिकारी-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सफलता, शिक्षा और भविष्य को लेकर सवाल पूछे।
https://t.co/hZqRZNNMls
#बागपत के युवाओं के लिए #युवा_संगम Phase-VII के तहत देश के विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को करीब से जानने और वहां की संस्कृति, परंपरा, विकास, तकनीक व जन-जीवन का अनुभव लेने का मौका: 🔗https://t.co/uYcpcU5qE7
UG, PG, PhD विद्यार्थियों और चयनित Off-Campus Youth के लिए अवसर।
श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव के #ZeroWasteMahotsav से प्रेरित ‘भक्ति भी, प्रकृति भी… आस्था भी, जिम्मेदारी भी’ की सोच को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के #MissionLiFE ईको क्लबों ने अपने आसपास के मंदिरों को अपनाने की पहल शुरू की है।
इस पहल में विद्यार्थी मंदिर प्रबंधन, पुजारी, ग्राम पंचायत, दुकानदारों और श्रद्धालुओं से संवाद कर स्थानीय एक्शन प्लान तैयार करने की दिशा में काम कर रहे है। #Baghpat #ResponsibleDevotion #ZeroWasteMahotsav @EduMinOfIndia@moefcc@UNDP_India
#ZeroWasteMahotsav से अब देशवासी लेंगे ‘जिम्मेदार आस्था’ का संकल्प, शुरू हुआ राष्ट्रीय अभियान
बागपत के एक संकल्प से जुड़ेगा देश.. पुरा महादेव से शुरू हुई भक्ति और आस्था की नई परिभाषा
संकल्प लेने के लिए लिंक:
https://t.co/loYlpWjGwK
https://t.co/BJbIVNyS78 @MyGovHindi@UPGovt
बागपत में श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव के जीरो वेस्ट महोत्सव मॉडल से प्रेरित होकर 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के मिशन लाइफ ईको क्लबों ने अपने आसपास के मंदिरों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार आस्था का संदेश देना शुरू किया है। https://t.co/10GbzT79rV
तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।
यह हर भारतीय के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। आइए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से अपने घर-आंगन में तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें।
हर घर तिरंगा 🇮🇳
हर मन तिरंगा 🇮🇳
जय हिंद!
दिनांक 21 अगस्त 2026 को श्री यमुना इंटर कॉलेज, बागपत में आयोजित अधिकारी-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने सिविल सेवा की तैयारी, पढ़ाई के घंटे, तनाव प्रबंधन, महिला सुरक्षा और असफलता से निपटने सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया। #Baghpat