UGC का वही लोग विरोध कर रहे हैं, जो जाति के आधार पर एससी, एसटी और ओबीसी के बच्चों का शोषण करते हैं, उन्हें अपमानित करने का काम करते हैं।
इन नए नियमों से किसी को कोई दिक्कत नहीं है—सिवाय उन द्रोणाचार्यों के, जो आज भी एकलव्य का अंगूठा काटना चाहते हैं। इसके अलावा UGC के नए नियमों से किसी भी वर्ग को समस्या नहीं है।
मैं सरकार को साफ़ चेतावनी देता हूं - अगर चंद मुट्ठी-भर लोगों के दबाव में UGC पर लिया गया फैसला वापस हुआ, तो हम 85% बहुजन समाज सड़कों पर उतरकर सरकार को बताने का काम करेंगे।
नगीना सांसद, Chandra Shekhar Aazad जी, आगरा
आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवँ मंगलकामनाएं!
आज का दिन हमें गर्व और कृतज्ञता का अहसास कराता है, जब हमने 26 जनवरी 1950 को अपने महान संविधान को अपनाया। यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है।
परम पूज्य डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी ने संविधान सभा में कहा था,
"26 जनवरी 1950 को हम अंतर्विरोधों से भरे जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। राजनीति में हमारे पास समानता होगी, लेकिन सामाजिक और आर्थिक जीवन असमानता से भरा रहेगा।"
यह संदेश आज भी हमें झकझोरता है और प्रेरित करता है कि हम अपने संविधान की आत्मा को समझें और उसे जीने का प्रयास करें।
आइए, जाति, धर्म, वर्ग और लिंग के भेदभाव को मिटाने का संकल्प लें।
हर नागरिक को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का समान अधिकार देने के लिए जुटें।
अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बंधुत्व और एकता का भाव अपनाएं।
इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम सभी मिलकर उस भारत का निर्माण करें, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने देखा था—एक ऐसा भारत, जहां हर व्यक्ति समान रूप से स्वतंत्र और सशक्त हो।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
#गणतंत्र_दिवस_2026 #RepublicDay
कल आगरा में होने वाली महारैली के लिये माननीय राष्ट्रीय @BhimArmyChief नगीना से लोकप्रिय सासंद भाई चंद्र शेखर आजाद जी का फेसबुक लाइव द्वारा संदेश।
अब आपकी जिम्मेदारी है, कल आगरा मुलाकात होगी।।
#25_जनवरी_चलो_GIC_मैदान_आगरा#UPMaangeChandraShekharAzad#UPMaangeChandraShekharAzad
🗓 दिनांक: 25 जनवरी 2026, रविवार
🕐 समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: जीआईसी मैदान, पंचकुइयां, शाहगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश
🌟 मुख्य अतिथि:
माननीय एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद
सांसद – लोकसभा (नगीना, उ.प्र.)
संस्थापक – भीम आर्मी भारत एकता मिशन
राष्ट्रीय अध्यक्ष – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
आज फिर भोपाल हुआ नीला।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल साक्षी बनी उस ऐतिहासिक एकजुटता की, जहाँ संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन स्वाभिमान की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद हुई। भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जायस एवं ओबीसी महासभा के संयुक्त आह्वान पर आयोजित सभा को संबोधित किया इस विशाल सभा में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के समर्थन में जनसैलाब उमड़ा।
अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.02.2026 को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती होने के कारण अभियान आयोजित न किए जाने के संबंध में माननीय मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा जी को पत्र लिखा।
@ceoup
उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज में एक निजी मकान में नमाज़ अदा करने पर 12 लोगों को हिरासत में लिया जाना न सिर्फ़ अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक है, बल्कि यह संविधान पर सीधा हमला है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यदि कोई कानून-व्यवस्था का वास्तविक खतरा नहीं था, तो निरोधात्मक कार्रवाई किस आधार पर की गई?
क्या अब निजी घर में शांतिपूर्वक इबादत भी पुलिस की “अनुमति” की मोहताज होगी?
यह घटना दर्शाती है कि किस तरह धार्मिक अल्पसंख्यकों की आस्थाओं को शक और दमन की दृष्टि से देखा जा रहा है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि— हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तत्काल रिहा किया जाए, इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, धर्म के आधार पर की जा रही पुलिसिया मनमानी पर तत्काल रोक लगे।
@CMOfficeUP
उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाने की अनुमति न दिए जाने की खबरों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@CMOfficeUP
पूरे देश के आदिवासी और हाशिये पर खड़े लोगों के मार्गदर्शक, झारखंड के महान जननायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि
ज्ञान और समानता की अलख जगाने वाली, समाज में बदलाव की नींव रखने वाली, अंधकार में शिक्षा की ज्योत जलाने वाली, भारत की प्रथम शिक्षिका क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि
फातिमा शेख को ज़रूर सुना जाए