झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई व लाठीचार्ज के खिलाफ झारखंड सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
#HaryanaAbvp#JPSC#JSSC#JharkhandProtest#Jharkhand
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,जिला महेंद्रगढ़ द्वारा यदुवंशी बी.एड. कॉलेज, नारनौल से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रकरण के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया गया।
#HaryanaAbvp#MahendrgarhAbvp#Abvp4students
अभाविप हरियाणा प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग में एग्रीविजन आयाम के अखिल भारतीय प्रमुख श्री विक्रम फरस्वाण ने "आयाम,गतिविधि एवं कार्य" विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व आयामों की भूमिका,गतिविधियों के महत्व और कार्य विस्तार के सूत्रों का विवेचन किया।
#HaryanaAbvp#AbhyasVarg
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित गटशः कार्यशाला में "बैठक,संपर्क और प्रवास" विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
#HaryanaAbvp#AbhyasVarg
प्रांत अभ्यास वर्ग – द्वितीय दिवस!
विचारों को दिशा,व्यक्तित्व को विस्तार और कार्य को नई गति प्रदान करने वाला एक और सार्थक दिन।अध्ययन,संवाद एवं चिंतन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक दृष्टि को और अधिक स्पष्टता एवं व्यापकता प्रदान की।
#HaryanaAbvp#AbhyasVarg
प्रांत अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेन्द्र पाल जी ने "कार्यकर्ता व्यवहार एवं दृष्टिकोण" विषय पर प्रांत की युवा तरुणाई से संवाद करते हुए कार्यकर्ता जीवन में व्यवहार,विचार एवं दृष्टिकोण की महत्ता पर प्रकाश डाला।
#HaryanaAbvp#AbhyasVarg
प्रांत अभ्यास वर्ग के समारोप सत्र में प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुशील मेहता,प्रांत मंत्री श्री लवप्रताप राणा एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री संजय कस्वां ने आगामी कार्यक्रमों,संगठनात्मक दायित्वों,कार्यविस्तार व भावी लक्ष्यों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
#HaryanaAbvp#AbhyasVarg
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग के व्यवहारिक सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास एवं संगठनात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न विषयों पर गटशः चर्चा हुई।
#HaryanaAbvp#AbhyasVarg
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा प्रांत का "प्रांत अभ्यास वर्ग" 21 से 24 जून को वीरता,शौर्य,संस्कृति और अध्यात्म की पावन धरा महेंद्रगढ़ स्थित राव पहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल,खातोद में आयोजित होने जा रहा है।
#HaryanaAbvp#AbhyasVarg
हम केवल विद्यार्थी नहीं,
भारत के भविष्य के निर्माता हैं।
आओ ज्ञान को शक्ति, शील को पहचान और एकता को संकल्प बनाकर राष्ट्र निर्माण के अभियान से जुड़ें। 🚩
ज्ञान • शील • एकता
#अभाविप#ABVP#YouthForNation
तैयारियाँ पूर्ण, संकल्प दृढ़।
"मिशन साहसी" के सफल आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
#MissionSAHASI#ABVP#SashaktBharat#Haryana
राष्ट्रगान के रचयिता, महान चिंतक, विश्वप्रसिद्ध साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित #गुरुदेव_रवींद्रनाथ_टैगोर जी ने अपने साहित्य, विचारों और काव्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और मानवता को नई दिशा प्रदान की।रवींद्रनाथ टैगोर की #जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जींद इकाई ने छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,राजकीय महाविद्यालय,आदि शिक्षण संस्थानों में शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
#HaryanaAbvp#Abvpjind#ABVP4Students#StudentsElection
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबाला इकाई द्वारा अंबाला शहर के प्रमुख महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर हरियाणा सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
#HaryanaAbvp#AbvpAmbala#ABVP4Students#StudentsElection
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरसा इकाई द्वारा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर माननीय शिक्षा मंत्री के नाम संबंधित महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
#HaryanaAbvp#abvpsirsa#ABVP4Students#StudentsElection
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भिवानी इकाई द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली के संबंध में शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया एवं सरकार से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
#HaryanaAbvp#abvpbhiwani#ABVP4Students#StudentsElection
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा-योजना बैठक उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन,श्री गौरव अत्री जी की विशेष उपस्थिति में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान,नीलोखेड़ी,करनाल में संपन्न हुई।
#HaryanaAbvp#abvpkarnal